Breaking News

एफएफआई ने जारी की प्रदेश अध्यक्षों की सूची

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया की ओर से रविवार को एफ एफ आई दशक गौरव वर्ष समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता मंटू कुमार यादव ने की।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष मंटू कुमार यादव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार पांडे, एफ एफ आई लाडली विंग की संयोजका रचना पर्वत ने द्वीप प्रज्वलित कर किया । बैठक के दौरान संगठन के बीते दस वर्षों की उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा विकसित भारत राष्ट्रीय युवा समिट की सफलता पर चर्चा हुई। साथ ही वर्ष 2026–27 के लिए सामाजिक, शैक्षणिक और राष्ट्रीय विषयों पर केंद्रित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। सर्वसम्मति से संगठन के राष्ट्रीय विस्तार को गति देने का निर्णय लिया गया। विभिन्न राज्यों में प्रदेश इकाइयों के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा प्रदेश अध्यक्षों की अधिकृत सूची जारी की गई।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

जिसमें बिहार के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश की निशा कुशवाहा, झारखंड की स्वस्तिका रानी, राजस्थान के शुभम पारीक, गुजरात के सोलंकी तेजस कुमार मालदीव भाई, तेलंगाना के प्रबल चौहान, नागालैंड के असीन टेप, मिजोरम के टिया , गोवा के विशाल फूटनेकर, उड़ीसा के उत्कलनी प्रधान, छत्तीसगढ़ की आकृति ताम्रकार, पश्चिम बंगाल के अनूप विश्वास, पंजाब की संदीप कौर, कर्नाटक की शिफा मुस्कान, केरल के ग्रीटी ग्रेटल, तमिलनाडु के उदय कुमार, असम के रनीसा दत्त, आंध्र प्रदेश की श्री नव्या, मध्य प्रदेश की मान्यता द्विवेदी, उत्तराखंड के प्रखर सिंह पाल, जम्मू कश्मीर के अभीत सगोत्र, महाराष्ट्र के मयूर राजपूत, सिक्किम के गौरव राज, हिमाचल प्रदेश की दीक्षा वशिष्ठ, मणिपुर के गौरव राज अतिरिक्त प्रभार, मेघालय के तारा प्रसाद उपाध्याय, अरुणाचल प्रदेश के असीन टेप अतिरिक्त प्रभार, हरियाणा के एडवोकेट रोहित मदन शामिल हैं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं लीगल कमेटी से जुड़े अधिवक्ताओं ने शपथ ग्रहण किया। संगठन को विधिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एफ एफ आई लीगल कमेटी के औपचारिक गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की बात कही गई। एफ एफ लीगल सेल में मुख्य रूप से अधिवक्ता मुनि कुमारी, अधिवक्ता सुनीता कुमारी, अधिवक्ता राघवेंद्र बहादुर चंद, अधिवक्ता विजय कुमार पांडे, अधिवक्ता सुनीता कुमारी गुंजन, अधिवक्ता खुशबू कुमारी, अधिवक्ता ज्ञानती गुप्ता आदि शामिल थे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से सचिव रणजीत कुमार, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, मकेश्वर पंडित, मयंक सिंह, सुमित कुमार, रुपेश कुमार, प्रियंका कुमारी, जन्नत आफरीन, कंचन सिंह, मेधा कुमारी, कुंदन कुमार, अरुण कुमार, दुबे संजय कुमार राय, कृष्ण कुमार, शशि कुमार, रंजीत राजा, शिव महतो, एसके ओझा ,सुनीता कुमारी, बिना कुमारी, सत्येंद्र कुमार, रघुवीर कुमार, सरवन कुमार, आशीष कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, दीपक कुमार यादव, निशांत कुमार राय, अभी कुमार, रितिक कुमार, रोशन कुमार, निर्भय कुमार, ऋतुराज समेत सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बैठक के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के मूल मंत्र सशक्त युवा सशक्त राष्ट्र को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की और कहा कि हर प्रदेश में नेतृत्व की घोषणा इस बात का प्रमाण है कि अब फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया एक विचार नहीं, बल्कि एक सशक्त राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। हमारा उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि युवाओं को दिशा, अवसर और मंच प्रदान करना है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें