Chhapra: धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी चिरांद स्थित बंगाली बाबा घाट पर 29 जून को आयोजित होने वाली भव्य गंगा महाआरती एवं गंगा बचाओ संकल्प समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले डॉ. राहुल राज, कई मांगों पर सौंपा ज्ञापन आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए चिरांद विकास परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, सफाई, यातायात नियंत्रण, श्रद्धालुओं के ठहरने तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक वैभव का अनूठा संगम होगा। गंगा तट पर होने वाली महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं को काशी और हरिद्वार जैसी दिव्य अनुभूति होगी। मां गंगा की आराधना के साथ गंगा संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। काशी से आए 11 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य गंगा महाआरती संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद चांदनी रात में पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। सारण के इसुआपुर, खैरा और सहाजितपुर थाना में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती बैठक की अध्यक्षता हरिद्वार सिंह ने की। इस दौरान आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में श्रीकांत पांडेय, बिनोद सिंह, राशेश्वर सिंह,डाॅ राजेश रंजन, डाॅ मंजय कुमार, ज्योतिशंकर मिश्रा,मोहन पासवान, जीबिजय, जयदिनेश पांडेय,उदय चौधरी,शंकर पासवान, राजकिशोर चौरसिया, सुशील कुमार पांडेय, हरेंद्र सिंह, चंदन कुमार, अमृत सागर, बिपिन बिहारी रमण, अतुल कुमार सिंह, जजन प्रसाद यादव, हरेंद्र सिंह , शत्रुघ्न पांडेय, ललन भक्त,मुकेश कुमार सिंह ,पप्पू सिंह अभिजीत कुमार, हेमंत कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह,बरफी दिक्षित,पंकज कुमार सिंह, उमेश कुमार,मुकेश सिंह,सोनू कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
Chhapra: धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी चिरांद स्थित बंगाली बाबा घाट पर 29 जून को आयोजित होने वाली भव्य गंगा महाआरती एवं गंगा बचाओ संकल्प समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए चिरांद विकास परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, सफाई, यातायात नियंत्रण, श्रद्धालुओं के ठहरने तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक वैभव का अनूठा संगम होगा। गंगा तट पर होने वाली महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं को काशी और हरिद्वार जैसी दिव्य अनुभूति होगी। मां गंगा की आराधना के साथ गंगा संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। काशी से आए 11 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य गंगा महाआरती संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद चांदनी रात में पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
बैठक की अध्यक्षता हरिद्वार सिंह ने की। इस दौरान आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में श्रीकांत पांडेय, बिनोद सिंह, राशेश्वर सिंह,डाॅ राजेश रंजन, डाॅ मंजय कुमार, ज्योतिशंकर मिश्रा,मोहन पासवान, जीबिजय, जयदिनेश पांडेय,उदय चौधरी,शंकर पासवान, राजकिशोर चौरसिया, सुशील कुमार पांडेय, हरेंद्र सिंह, चंदन कुमार, अमृत सागर, बिपिन बिहारी रमण, अतुल कुमार सिंह, जजन प्रसाद यादव, हरेंद्र सिंह , शत्रुघ्न पांडेय, ललन भक्त,मुकेश कुमार सिंह ,पप्पू सिंह अभिजीत कुमार, हेमंत कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह,बरफी दिक्षित,पंकज कुमार सिंह, उमेश कुमार,मुकेश सिंह,सोनू कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ