Breaking News

हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला, चार गोली लगने के बाद भी खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा अस्पताल

खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

गाजियाबाद, 03 अप्रैल (हि.स.)। मोदीनगर थाना क्षेत्र के सीकरी कला गांव स्थित एक ढाबे के सामने गुरुवार देर रात को एक अज्ञात बदमाश ने हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उसे चार गोली लगी है। बदमाश खुद 30 मिनट तक कार चलाता हुआ अस्पताल पहुंचा। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

SHARDA
विज्ञापन

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजकरण नैय्यर ने बताया कि मूल रूप से मोदीनगर के गांव बेगमाबाद निवासी राहुल उर्फ कालू हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह सीकरी कला गांव स्थित स्वागत होटल पर किसी से मिलने के लिए रूका। ढाबे पर पहले से मौजूद एक युवक से वह बात करने लगा। जिस युवक से वह बात कर रहा था उसने उसके ऊपर चार गोली चला दी। गोली उसके कंधे, पेट और सीने में लगी है। गोली लगने के बाद राहुल कार चलाकर खुद अस्पताल पहुंचा, उसे डॉक्टर ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल का हालचाल लिया। डाॅक्टर ने बताया कि राहुल को चार गोली लगी है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगला। यह मामला काफी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि राहुल थाना मोदीनगर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके ऊपर विभिन्न धाराओं में 12 से अधिक मुकदमे चल रहे हैं। जांच में यह भी आया है कि उन्होंने पिछले वर्ष भी थाना निवाड़ी भी इसी तरह के एक मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें कुछ लोगों को नामित किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि राहुल अपने सगे भाई की हत्या के मामले में जेल गया था। वह से जमानत रिहा ताे पांच महीने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र और राष्ट्रीय लोक दल के जिला उपाध्यक्ष रवि बाल्मिकी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में थाना मोदीनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर छूट कर आया है। राहुल वर्तमान में सामाजिक कार्य में भी सक्रिय है। वह एक किसान संगठन का जिलाध्यक्ष है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें