कांकेर, 07 अगस्त (हि.स.)। कांकेर जिले की बान्दे पुलिस ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित सागर काले को महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने भानुप्रतापपुर बस स्टैंड में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया है। धार्मिक नगरी चिरान्द में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव संपन्न पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बान्दे में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि बान्दे निवासी एक व्यक्ति और महाराष्ट्र के पुणे निवासी सागर काले ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। शिकायत के आधार पर थाना बान्दे में अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(3), 77, 79 तथा आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपित सागर काले (29 वर्ष), निवासी मानमोड़ो, तालुका जिंतुर, जिला परभणी (महाराष्ट्र) से रायपुर हाेते हुए पखांजूर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भानुप्रतापपुर बस स्टैंड में घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित को पखांजूर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया गया। व्हाट्सएप हैकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है, कि किसी भी व्यक्ति के अश्लील फोटो या वीडियो उसकी अनुमति के बिना बनाना, प्रसारित करना या सोशल मीडिया पर वायरल करना गंभीर अपराध है। ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने यह भी बताया कि संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने के लिए कांकेर पुलिस की अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 संचालित है। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। शादी के बाद गहने-कैश लेकर फरार हुई दुल्हन
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांकेर, 07 अगस्त (हि.स.)। कांकेर जिले की बान्दे पुलिस ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित सागर काले को महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने भानुप्रतापपुर बस स्टैंड में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बान्दे में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि बान्दे निवासी एक व्यक्ति और महाराष्ट्र के पुणे निवासी सागर काले ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। शिकायत के आधार पर थाना बान्दे में अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(3), 77, 79 तथा आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपित सागर काले (29 वर्ष), निवासी मानमोड़ो, तालुका जिंतुर, जिला परभणी (महाराष्ट्र) से रायपुर हाेते हुए पखांजूर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भानुप्रतापपुर बस स्टैंड में घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित को पखांजूर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया गया।
कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है, कि किसी भी व्यक्ति के अश्लील फोटो या वीडियो उसकी अनुमति के बिना बनाना, प्रसारित करना या सोशल मीडिया पर वायरल करना गंभीर अपराध है। ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस ने यह भी बताया कि संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने के लिए कांकेर पुलिस की अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 संचालित है। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ