⚡
Breaking News

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

5 Min Read

नई दिल्ली, 29 सितंबर (हि.स.)। कमजोर ग्लोबल संकेतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी के कारण बने निगेटिव माहौल की वजह से घरेलू शेयर बाजार में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांको की कमजोरी बढ़ती चली गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.80 प्रतिशत और निफ्टी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

SHAILFORD
विज्ञापन

बीएसई का सेंसेक्स आज 138.04 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,633.68 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के तुरंत बाद हुई मामूली खरीदारी के कारण यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से लगभग 50 अंक उछल कर 72,684.90 अंक तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में बिकवाली का जबरदस्त दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स गिरता चला गया।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण पहले आधे घंटे के कारोबार में ही यह सूचकांक करीब 700 अंक से अधिक फिसल कर 72,064 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 585.51 अंक यानी 0.80 प्रतिशत टूट कर 72,186.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

DOON
विज्ञापन

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 47.80 अंक यानी 0.21 प्रतिशत लुढ़क कर 22,732.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के तुरंत बाद हुई मामूली खरीदारी के कारण यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 21 अंक उछल कर 22,753.20 अंक तक आ गया। इसके बाद बिकवाली शुरू हो गई। बिकवाली के दबाव में निफ्टी की चाल भी कमजोर पड़ने लगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

लगातार हो रही बिकवाली के कारण पहले आधे घंटे में ही यह सूचकांक 200 अंक से अधिक टूट कर 22,569.65 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने बाजार को सहारा देने के लिए लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की। हालांकि लिवाली की यह कोशिश अधिक सफल नहीं हो सकी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 178.25 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,602 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,453 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 621 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,832 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ एक शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बना हुआ थे। दूसरी ओर 29 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से चार शेयर हरे निशान में और 46 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से अदानी पोर्ट्स, इंटरग्लोब एवियेशन, भारती एयरटेल और सन फार्मास्यूटिकल के शेयर 0.37 प्रतिशत से लेकर 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, टीएमपीवी, जियो फाइनेंशियल, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.66 प्रतिशत से लेकर 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 1,124.02 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की जबरदस्त कमजोरी के साथ 72,771.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 360.25 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 22,780.25 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕