Breaking News

पंजाब की जिम्मेदारी संभालने के बाद सचिन पायलट ने राहुल और प्रिंयका से की मुलाकात

1 Min Read

नई दिल्ली, 08 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी महासचिव सचिन पायलट ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक मुद्दों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी के आवास पर हुई मुलाकात में पायलट ने राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति, पार्टी नेताओं के बीच समन्वय और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे को लेकर भी चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने इस पद पर भूपेश बघेल का स्थान लिया है।

DOON
विज्ञापन

पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूत करने और विभिन्न गुटों के बीच समन्वय बेहतर करने की जिम्मेदारी अब पायलट के पास होगी। पार्टी नेतृत्व विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर जोर दे रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें