Breaking News

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत छह की विमान दुर्घटना में मौत

1 Min Read

पुणे, 28 जनवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजित पवार चुनावी रैली के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत विमान में सवार छह लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि डीजीसीए ने की है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अजित पवार बुधवार सुबह चुनावी रैली के लिए मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए। तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के समय सुबह नौ बजे यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचीं।

इस दुर्घटना के चौंकाने वाले वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें विमान में आग लगती हुई दिखाई दे रही है।

DOON
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही अजित पवार की पत्नी और सांसद सुनेत्रा पवार और उनकी बहन सुप्रिया पवार दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े नेता भी पुणे के लिए रवाना हो गए हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें