Breaking News

कानपुर सेंट्रल प्लेटफॉर्म-1 पर गिरे टीटीई को सीपीआर देकर बचाई जान

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कानपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर देर रात एक बुजुर्ग व्यक्ति अचानक गिरकर तड़पने लगे, मौके पर मौजूद जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया और करीब 10 मिनट तक लगातार प्रयास कर उनकी हालत संभाली, पहचान पत्र से पता चला कि वह टूंडला में टीटीई के पद पर तैनात हैं, चिकित्सकों के पहुंचने के बाद उन्हें इलाज के लिए रवाना किया गया, “समय रहते सीपीआर देने से उनकी जान बच सकी।

DOON
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक उम्रदराज व्यक्ति अचानक गिरकर तड़पने लगे। आसपास मौजूद यात्रियों में घबराहट फैल गई और तुरंत जीआरपी को सूचना दी गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मौके पर मौजूद जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह की नजर जैसे ही उस व्यक्ति पर पड़ी, उन्होंने बिना देर किए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उन्होंने अपने साथ मौजूद पुलिसकर्मियों को प्लेटफार्म नंबर एक स्थित अस्पताल से चिकित्सक बुलाने के लिए भेजा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने खुद ही प्राथमिक उपचार शुरू करते हुए पीड़ित को सीपीआर देना शुरू किया। करीब 10 मिनट तक लगातार प्रयास के बाद व्यक्ति की हालत में सुधार के संकेत मिलने लगे।

जांच के दौरान उसके पास मिले परिचय पत्र से पता चला कि वह टूंडला में टीटीई के पद पर कार्यरत हैं। इसके बाद संबंधित अधिकारियों और परिजनों को सूचना दी गई।

कुछ ही देर में मधुराज अस्पताल के चिकित्सक मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें परिजनों के साथ अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई और मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी टीम की सराहना की।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें