Breaking News

बिहार में खेल का एक नया वातावरण तैयार हो रहा है और हमारे स्कूली बच्चे इसके महत्वपूर्ण भागीदार होंगे: श्रेयसी सिंह

3 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पटना, 03 सितंबर (हि.स.)। बिहार सरकार के खेल विभाग की पहल पर मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के अंतर्गत कक्षा 06 से 12 तक के चयनित छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में राज्य के प्रमुख खेल परिसरों एवं स्टेडियमों को शामिल किया गया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बिहार में विकसित हो रहे आधुनिक खेल बुनियादी ढांचे, प्रशिक्षण सुविधाओं एवं खेल गतिविधियों से परिचित कराना तथा उनमें खेलों के प्रति रुचि एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है।

DOON
विज्ञापन

इस क्रम में विद्यार्थियों को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना, राज्य खेल एकेडमी, राजगीर तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर का भ्रमण कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को राज्य में खेल क्षेत्र में हो रहे विकास को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में खेलों के विकास एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना में प्रमुख खेल परिसरों को शामिल किया जाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने गुरुवार काे पत्रकाराें से बातचीत में कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार के बच्चे केवल किताबों के माध्यम से ही नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से भी राज्य में विकसित हो रही आधुनिक खेल सुविधाओं को देखें और समझें। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना में प्रमुख खेल परिसरों को शामिल करना हमारे युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनमें खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बिहार में खेल का एक नया वातावरण तैयार हो रहा है और हमारे स्कूली बच्चे इसके महत्वपूर्ण भागीदार होंगे।

खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद ने कहा कि विद्यार्थियों को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा राजगीर स्थित राज्य खेल एकेडमी एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जैसी सुविधाओं का भ्रमण कराने से उन्हें राज्य के खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रशिक्षण व्यवस्था को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। हमारा प्रयास है कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में खेल के प्रति जिज्ञासा, आत्मविश्वास और भविष्य में खेल को करियर के रूप में चुनने के लिए प्रेरित करेगी।

यह पहल विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने, खेल प्रतिभाओं को पहचानने एवं बिहार में सुदृढ़ हो रही खेल संस्कृति को विद्यालय स्तर तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें