Breaking News

State Teacher Award | राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित हुईं चंचला तिवारी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसाढ़ी की हैं प्रधानाध्यापिका

Surabhit Dutt
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief...
2 Min Read

Chhapra: सारण जिले के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसाढ़ी सदर छपरा की प्रधानाध्यापिका चंचला तिवारी का चयन प्रतिष्ठित राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए किया गया है। उनके चयन से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पूरे सारण जिले में हर्ष का माहौल है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

चंचला तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने समर्पण, अनुशासन एवं बेहतर शैक्षणिक कार्यों के माध्यम से विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं।

राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए उनका चयन उनके उत्कृष्ट कार्यों और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की पहचान माना जा रहा है। उनके चयन पर विद्यालय परिवार एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

DOON
विज्ञापन

सारण जिले की शिक्षिका का इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन जिले के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

गौरतलब है कि राज्य सरकार के द्वारा प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) के दिन राज्य के शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट कार्यों और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष इस सम्मान के लिए 38 शिक्षकों का चयन किया गया है। जिनमें सारण की चंचला तिवारी भी शामिल हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief of chhapratoday.com. With more than a decade of experience in public relations, Surabhit combines strategic communication expertise with strong hands-on reporting skills. Over the years, he has been associated with several reputed media organizations contributing extensively to digital journalism and media outreach.
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें