Breaking News

कानून अपना काम करती है कानून के हाथ लंबे होते हैं, कोई नहीं बचता: संजय सरावगी

पटना, 25 मार्च (हि.स.)। दिल्ली हाई कोर्ट के राजद अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के लैंड-फॉर-जॉब्स मामले में सीबीआई की एफआईआर को रद्द करने की याचिका खारिज किए जाने के फैसले को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कानून के हाथ काफी लंबे होते हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

उन्होंने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कानून अपना काम करती है।

संजय सरावगी ने कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उस पर कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अदालत को ‘कुछ’ लगा होगा तब ही यह फैसला लिया है। जो भ्रष्टाचार करेगा, घोटाला करेगा, तो कोर्ट उचित फैसला लेती है।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानून इस देश का सबसे बड़ा है, इसलिए जिन लोगों ने घोटाला किया है, भ्रष्टाचार किया है, निश्चित रूप से कानून उस तक पहुंचेगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लालू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र में रेल मंत्री रहते जो किया है, वह सबके सामने है। ऐसे में वे कानून की पकड़ में हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के 15 साल के ‘जंगलराज’ में बिहार में और भी बहुत सारे घोटाले हुए, जिसके कारण हजारों करोड़ रुपये लालू परिवार के पास गए, जिससे बिहार का विकास बाधित हुआ। लालू यादव जब रेल मंत्री बने तब वहां भी घोटाले हुए, जिससे बिहार बहुत बदनाम भी हुआ है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होने कहा कि अगर भ्रष्टाचार हुआ है, जनता के पैसों की लूट हुई है तो सजा तो भुगतना ही पड़ेगा। इससे पहले भी भ्रष्टाचार को लेकर लालू यादव को सजा मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि मुझे तो लगता है कि यह पूरा परिवार घोटाला करने और अकूत संपत्ति बनाने को लेकर ही राजनीति करता रहा है। लालू यादव जहां भी रहे, सरकारी खजाने को लूटकर अपनी संपत्ति बनाई है। इससे पहले भी लालू यादव चारा घोटाले में सजा पा चुके हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें