बक्सर: अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय वेश्म में श्री रामेश्वर नाथ मंदिर सेवाश्रम न्यास समिति, रामरेखा घाट के रिक्त पदों पर चयन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। Independence Day 2026 | राजेंद्र स्टेडियम में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल बैठक में पटना उच्च न्यायालय के आदेश तथा बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के निर्देशों के आलोक में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। Saran | तीन थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती चयनित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर शिवजी चौरसिया, सचिव पद पर पवन कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर भैरवनाथ वर्मा का चयन हुआ। सदस्य पद के लिए आराधना कुमारी, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार चौबे, नंदलाल जायसवाल, शशिकला चौबे, रेणु कुमारी एवं रुपेश कुमार चौरसिया का चयन किया गया। Horoscope आज का राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल बैठक में बताया गया कि पटना उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 11 सदस्यीय न्यास समिति के गठन की प्रक्रिया जारी है। चयनित सदस्यों की अनुशंसित सूची जिला पदाधिकारी बक्सर के माध्यम से बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना को अनुमोदन हेतु भेजी जा रही है। अनुमोदन के बाद समिति का विधिवत गठन किया जाएगा। अनुमंडल अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जो रामरेखा घाट मंदिर पुरानी मठिया का मामला चल रहा था उस विवाद को खत्म करने के लिए ही लॉटरी के माध्यम से समिति चयन की प्रक्रिया की गई है ताकि आगे से कोई परेशानी ना रहे अब यह कमिटी अपने माध्यम से सबके सहयोग से बेहतर कार्य करें यही शुभकामना रहेगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
बक्सर: अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय वेश्म में श्री रामेश्वर नाथ मंदिर सेवाश्रम न्यास समिति, रामरेखा घाट के रिक्त पदों पर चयन के लिए बैठक आयोजित की गई।
1 / 2
विज्ञापन
बैठक में उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था।
बैठक में पटना उच्च न्यायालय के आदेश तथा बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के निर्देशों के आलोक में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चयनित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर शिवजी चौरसिया, सचिव पद पर पवन कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर भैरवनाथ वर्मा का चयन हुआ। सदस्य पद के लिए आराधना कुमारी, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार चौबे, नंदलाल जायसवाल, शशिकला चौबे, रेणु कुमारी एवं रुपेश कुमार चौरसिया का चयन किया गया।
बैठक में बताया गया कि पटना उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 11 सदस्यीय न्यास समिति के गठन की प्रक्रिया जारी है। चयनित सदस्यों की अनुशंसित सूची जिला पदाधिकारी बक्सर के माध्यम से बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना को अनुमोदन हेतु भेजी जा रही है। अनुमोदन के बाद समिति का विधिवत गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
अनुमंडल अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जो रामरेखा घाट मंदिर पुरानी मठिया का मामला चल रहा था उस विवाद को खत्म करने के लिए ही लॉटरी के माध्यम से समिति चयन की प्रक्रिया की गई है ताकि आगे से कोई परेशानी ना रहे अब यह कमिटी अपने माध्यम से सबके सहयोग से बेहतर कार्य करें यही शुभकामना रहेगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ