Chhapra: बिहार में स्थानीय निकाय कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल समाप्त होने के बाद छपरा नगर निगम के स्वच्छता कर्मी शुक्रवार को काम पर लौट आए। हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर निगम परिसर में स्वच्छता कर्मियों के बीच खुशी का माहौल रहा। इस दौरान कर्मियों को महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने माला पहनाकर स्वागत किया। महापौर ने भी अपने हाथों से स्वच्छता कर्मियों को मिठाई खिलाकर हड़ताल समाप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो कि बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लॉयी फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर स्थानीय निकाय कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। सरकार के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। धार्मिक नगरी चिरान्द में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव संपन्न इस अवसर पर महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के स्वच्छता कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम और समर्पण से ही छपरा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का कार्य संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मियों की समस्याओं और मांगों के प्रति संवेदनशील है तथा संवाद और सकारात्मक वार्ता के माध्यम से उनके समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा। महापौर ने कहा कि छपरा नगर निगम स्वच्छता कर्मियों के सम्मान, उनके हितों की रक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर निगम और कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा। व्हाट्सएप हैकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी उन्होंने हड़ताल समाप्त कर पुनः कार्य पर लौटने के निर्णय के लिए बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लॉयी फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा का आभार व्यक्त किया। महापौर ने सभी स्वच्छता कर्मियों से पूरी तत्परता और समर्पण के साथ अपने कार्यों में जुटने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से छपरा को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर बनाया जा सकता है। अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला फरार आरोपित गिरफ्तार
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: बिहार में स्थानीय निकाय कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल समाप्त होने के बाद छपरा नगर निगम के स्वच्छता कर्मी शुक्रवार को काम पर लौट आए। हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर निगम परिसर में स्वच्छता कर्मियों के बीच खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
इस दौरान कर्मियों को महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने माला पहनाकर स्वागत किया। महापौर ने भी अपने हाथों से स्वच्छता कर्मियों को मिठाई खिलाकर हड़ताल समाप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लॉयी फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर स्थानीय निकाय कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। सरकार के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के स्वच्छता कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम और समर्पण से ही छपरा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का कार्य संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मियों की समस्याओं और मांगों के प्रति संवेदनशील है तथा संवाद और सकारात्मक वार्ता के माध्यम से उनके समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
विज्ञापन
महापौर ने कहा कि छपरा नगर निगम स्वच्छता कर्मियों के सम्मान, उनके हितों की रक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर निगम और कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने हड़ताल समाप्त कर पुनः कार्य पर लौटने के निर्णय के लिए बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लॉयी फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा का आभार व्यक्त किया।
महापौर ने सभी स्वच्छता कर्मियों से पूरी तत्परता और समर्पण के साथ अपने कार्यों में जुटने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से छपरा को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर बनाया जा सकता है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ