Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर अभिलेखों के संधारण, लंबित पत्राचार और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। भवन की जर्जर स्थिति पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को तत्काल तकनीकी जांच कराकर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा, अभिलेखों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए प्रधान सहायक की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने तथा अनुपयोगी दस्तावेजों का नियमानुसार निष्पादन करने का हुक्म दिया। औचक निरीक्षण में खुली पोल: पांच शिक्षक गायब, स्कूल में एक भी छात्र नहीं, वेतन पर रोक विभागीय अनुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से डीएम ने पंचायत सचिवों के विरुद्ध लंबित विभागीय कार्यवाहियों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ अभिलेख प्रबंधन और पारदर्शिता से ही पंचायती राज की योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुँचाया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। पूर्णिया का मखाना विश्वस्तरीय, एमएसपी पर चल रही चर्चा : दिलीप संघाणी 22 हजार से अधिक आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की बहाली से मजबूत होगी आंगनबाड़ी व्यवस्था: डाॅ श्वेता गुप्ता
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर अभिलेखों के संधारण, लंबित पत्राचार और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
भवन की जर्जर स्थिति पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को तत्काल तकनीकी जांच कराकर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा, अभिलेखों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए प्रधान सहायक की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने तथा अनुपयोगी दस्तावेजों का नियमानुसार निष्पादन करने का हुक्म दिया।
विभागीय अनुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से डीएम ने पंचायत सचिवों के विरुद्ध लंबित विभागीय कार्यवाहियों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ अभिलेख प्रबंधन और पारदर्शिता से ही पंचायती राज की योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुँचाया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ