Breaking News

मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 05 अगस्त (हि.स.)। बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एमएलसी बन गए हैं। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें भाजपा एमएलसी देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट से विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। इस संबंध में राजभवन की ओर से आधिकारिक अधिसूचना बुधवार काे जारी कर दी गयी है।

SHAILFORD
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेश कुमार ने पिछले दिनों एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट से दीपक प्रकाश को मनोनीत करने का प्रस्ताव सम्राट सरकार ने राज्यपाल को भेजा था, जिस पर आज राज्यपाल ने अपनी सहमति दे दी है।

VIPS
विज्ञापन

बेटे के एमएलसी बनने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह तो होना ही था। वहीं उनके एमएलसी बनने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी है।

DOON
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिना किसी सदन (विधानसभा या विधान परिषद) का सदस्य बने मंत्री पद पर बने रहने की 6 महीने की संवैधानिक समय सीमा खत्म होने को लेकर विपक्ष लगातार उन पर हमलावर था। मामला तूल पकड़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके मंत्री पद पर बने रहने की वैधता पर गंभीर टिप्पणी करते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया था। कानूनी व संवैधानिक संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने त्वरित कदम उठाने का फैसला लिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें