किशनगंज: पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से मुलाकात कर बीपीएससी टीआरई-4 उच्च माध्यमिक (पीजीटी, कक्षा 11-12) शिक्षक भर्ती में अरबी, फ़ारसी, बंगाली, भोजपुरी, मगही, पाली एवं प्राकृत विषयों को शामिल करने की मांग की। इस संबंध में पूर्व विधायक ने मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि इन विषयों को शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किए जाने से संबंधित अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा इन भाषाओं और विषयों के अध्ययन को भी बढ़ावा मिलेगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इस मांग पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से उचित स्तर पर बात कर आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बताया कि यह मांग उन्हें मौलाना तनवीरुल कादरी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर उठाई गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों एवं अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार से इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
किशनगंज: पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से मुलाकात कर बीपीएससी टीआरई-4 उच्च माध्यमिक (पीजीटी, कक्षा 11-12) शिक्षक भर्ती में अरबी, फ़ारसी, बंगाली, भोजपुरी, मगही, पाली एवं प्राकृत विषयों को शामिल करने की मांग की। इस संबंध में पूर्व विधायक ने मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि इन विषयों को शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किए जाने से संबंधित अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा इन भाषाओं और विषयों के अध्ययन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इस मांग पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से उचित स्तर पर बात कर आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बताया कि यह मांग उन्हें मौलाना तनवीरुल कादरी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर उठाई गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों एवं अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार से इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ