नोएडा: नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। इनसे साइबर अपराधियों ने करीब लाखों रुपये की ठगी कर ली है। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 37 में रहने वाले करियामपुझा वर्गीज रप्पई ने बीती रात को थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 31 जुलाई को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके आईडी का इस्तेमाल करके एक बैंक खाता खोला गया है, जिसका उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग, मानव तस्करी और गैरकानूनी कामों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आपको हिरासत में लेना होगा। पीड़ित के अनुसार वह इस फोन कॉल के बाद काफी डर गए। कॉल करने वाले आरोपित ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया तथा उसने कहा कि यह मामला सीबीआई में चला गया है। आरोपित ने वीडियो कॉल के माध्यम से सीबीआई के अधिकारी से संपर्क करवाया। जदयू अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात पीड़ित ने बताया कि आरोपित ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। पीड़ित भय और डर से जो भी वह कहता रहा करते चले गए। पीड़ित के अनुसार उसने एक अगस्त को कहा कि आप सीबीआई के खाते में 22 लाख रुपये जमा कर दो, ताकि आपकी लेनदेन की जांच में आसानी होगी। उसने कहा कि जांच पड़ताल के बाद आपका पैसा वापस कर दिया जाएगा। बाद में उनको इस बात का एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिमला में छह करोड़ रुपये के चिट्टे की डिलीवरी देने आया हरियाणा का 22 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीती रात को थाना साइबर क्राइम में अनीश निवासी सेक्टर 22 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात लोगों ने उसके मोबाइल फोन पर टेलीग्राम के माध्यम से उसकी गंदी और अश्लील फोटो भेजी गई। उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करके अपने विभिन्न खातों में 6 लाख 31 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया गया। पीड़ित के अनुसार उसे एक वीडियो कॉल आई थी। जैसे ही उन्होंने कॉल उठाई एक लड़की उसपर निर्वस्त्र अवस्था में दिखी। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। इस वीडियो के आधार पर आरोपित उसे डरा धमकाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे, तथा उससे रकम अपने खाते में डलवा लिए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा पर बड़ा खुलासा, हमीम मंडल ने की थी कई बार रेकी थाना साइबर क्राइम मे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा उनको अपने जाल में फंसाकर अपने विभिन्न खातों में 6 लाख 18 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम ने बताया कि पीड़ित असीम चौधरी, निवासी सेक्टर 45 की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नोएडा: नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। इनसे साइबर अपराधियों ने करीब लाखों रुपये की ठगी कर ली है। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 37 में रहने वाले करियामपुझा वर्गीज रप्पई ने बीती रात को थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 31 जुलाई को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके आईडी का इस्तेमाल करके एक बैंक खाता खोला गया है, जिसका उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग, मानव तस्करी और गैरकानूनी कामों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आपको हिरासत में लेना होगा। पीड़ित के अनुसार वह इस फोन कॉल के बाद काफी डर गए। कॉल करने वाले आरोपित ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया तथा उसने कहा कि यह मामला सीबीआई में चला गया है। आरोपित ने वीडियो कॉल के माध्यम से सीबीआई के अधिकारी से संपर्क करवाया।
पीड़ित ने बताया कि आरोपित ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। पीड़ित भय और डर से जो भी वह कहता रहा करते चले गए। पीड़ित के अनुसार उसने एक अगस्त को कहा कि आप सीबीआई के खाते में 22 लाख रुपये जमा कर दो, ताकि आपकी लेनदेन की जांच में आसानी होगी। उसने कहा कि जांच पड़ताल के बाद आपका पैसा वापस कर दिया जाएगा। बाद में उनको इस बात का एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीती रात को थाना साइबर क्राइम में अनीश निवासी सेक्टर 22 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात लोगों ने उसके मोबाइल फोन पर टेलीग्राम के माध्यम से उसकी गंदी और अश्लील फोटो भेजी गई। उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करके अपने विभिन्न खातों में 6 लाख 31 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया गया। पीड़ित के अनुसार उसे एक वीडियो कॉल आई थी। जैसे ही उन्होंने कॉल उठाई एक लड़की उसपर निर्वस्त्र अवस्था में दिखी। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। इस वीडियो के आधार पर आरोपित उसे डरा धमकाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे, तथा उससे रकम अपने खाते में डलवा लिए।
थाना साइबर क्राइम मे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा उनको अपने जाल में फंसाकर अपने विभिन्न खातों में 6 लाख 18 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम ने बताया कि पीड़ित असीम चौधरी, निवासी सेक्टर 45 की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ