Breaking News

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुल्हन समेत चार गिरफ्तार

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

डेहरी आन सोन: बिहार में रोहतास जिले के डालमियानगर थाना पुलिस ने शादी कराने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी शादी रचाने के आरोप में दुल्हन, उसकी बहन, मां और एक बिचौलिये समेत चार लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

RC Jewellers
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि मध्य प्रदेश से आए एक युवक की शादी कराने के नाम पर उससे पैसे लेकर विवाह कराया गया, लेकिन शादी के तुरंत बाद दुल्हन और उसके सहयोगी डेहरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर फरार होने की कोशिश कर रहे थे।

संदेह होने पर पीड़ित पक्ष ने उनका पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। एसपी रौशन कुमार के अनुसार पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-एक सत्यकाम के नेतृत्व में टीम गठित कर स्टेशन पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुल्हन, उसकी बहन, मां और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पूछताछ में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के कारूलाल कलार (58) ने बताया कि उनके बेटे की शादी कराने के लिए बिचौलियों ने 2.50 लाख रुपये की मांग की थी। इस राशि में से 1.40 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। विवाह के बाद दुल्हन के फरार होने का प्रयास करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतलाम (मध्य प्रदेश) निवासी राजु राठौर (59), रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के महरौत गांव निवासी रूबी उर्फ अनीषा कुमारी (20) और उसकी बहन अनीता कुमारी (28), तथा औरंगाबाद जिले के बारूण बाजार निवासी गीता देवी (47) के रूप में हुई है।

पीड़ित के आवेदन पर डालमियानगर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला शादी के नाम पर सुनियोजित ठगी का प्रतीत हो रहा है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है। एसडीपीओ कार्यालय मे आयोजित प्रेस वार्ता मे डालमियानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन पुअनि दिवाकर कुमार, रुपम कुमारी सहित अन्य शामिल थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें