Breaking News

नेपाल से लौट रहे 11 श्रद्धालु तमसा नदी में फंसे, स्थानीय युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर बचाई जान

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 04 अगस्त (हि.स.)। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड में भारत-नेपाल सीमा से सटे सहोदरा गांव के युवाओं ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तमसा नदी के तेज बहाव में फंसे 11 श्रद्धालुओं की जान बचा ली। युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

दरअसल, उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के पनियारा क्षेत्र से 11 श्रद्धालुओं का एक दल नेपाल स्थित वाल्मीकि आश्रम में दर्शन-पूजन के लिए गया था। दर्शन के बाद लौटते समय लगातार बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर थी। नदी पार करने के दौरान अचानक तेज बहाव में श्रद्धालुओं का संतुलन बिगड़ गया और सभी बीच धारा में फंस गए।

VIPS
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर वाल्मीकि आश्रम से लौट रहे सहोदरा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन युवाओं ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। उनकी तत्परता, साहस और सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया।

बचाए गए श्रद्धालुओं में तीन पुरुष, पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। सुरक्षित बाहर निकलने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली और युवाओं के साहस की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इधर, लगातार बारिश के कारण तमसा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने श्रद्धालुओं तथा ग्रामीणों से अपील की है कि तेज बहाव के दौरान नदी पार करने से बचें और अत्यंत आवश्यक होने पर पूरी सावधानी बरतें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें