Patna: बिहार में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ती नजर आ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बिहार के 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में दिन भर बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। एसएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश मौसम विभाग के अनुसार अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर और रोहतास में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सारण में होटल, लॉज और हॉस्टलों की सघन जांच, बिना पहचान पत्र कमरा देने पर होगी कार्रवाई वहीं, बिहार के अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश की कमी के कारण दिन भर तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। पीएम मोदी के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मानसून की गतिविधियों में फिर से तेजी आने की संभावना है, जिससे राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दायरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, जबकि उमस और गर्मी के बीच पर्याप्त पानी पीने तथा अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों और आम नागरिकों से भी मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने का आग्रह किया गया है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Patna: बिहार में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ती नजर आ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बिहार के 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार इन जिलों में दिन भर बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर और रोहतास में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मानसून की गतिविधियों में फिर से तेजी आने की संभावना है, जिससे राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दायरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, जबकि उमस और गर्मी के बीच पर्याप्त पानी पीने तथा अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों और आम नागरिकों से भी मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने का आग्रह किया गया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ