Breaking News

मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने सांसदों से की सार्थक चर्चा की अपील

3 Min Read

नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मानसून सत्र से पूर्व सभी सांसदों से सदन की कार्यवाही में बढ़-कर कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि तर्क और तथ्य मजबूत होने पर शांत चित्त से भी अपनी आवाज को बुलंद की जा सकती है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसद की जिम्मेदारी है कि चर्चा समृद्ध हो, हर आवाज को स्थान मिले और हर विचार को सम्मान मिले। संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। प्रत्येक सत्र से पहले प्रधानमंत्री परंपरागत रूप से संसद परिसर में मीडिया को संबोधित कर सरकार की प्राथमिकताओं और सत्र के प्रति अपनी अपेक्षाएं साझा करते हैं।

उन्होंने मानसून सत्र की तुलना वर्षा ऋतु मानसून से की और कहा कि दोनों के सक्रिय होने पर उत्पादकता में वृद्धि आती है। इससे एक तरफ देश का और दूसरी तरफ जीव मात्र का कल्याण होता है। उन्होंने दोनों के सक्रियता की कामना की।

DOON
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने अब विकास की नई गति हासिल कर ली है और संसद अपनी सकारात्मक सोच के साथ मानसून सत्र में इसमें और ऊर्जा भर सकता है। उन्होंने कहा कि संसद का चलना, सार्थक चर्चा होना और देश को आगे ले जाने का प्रयास समय की मांग है। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विचारों को सदन में स्थान मिलता रहे यह हम सब की जिम्मेदारी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक महीने में देश ने अनेक सिद्धियां हासिल की हैं जिसने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धियां राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अंतरिक्ष के क्षेत्र में है। इसमें राजस्थान में तेल रिफाइनरी का उद्घाटन, तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट की लॉन्चिंग और ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेन शामिल है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने एक युवा स्टार्टअप स्काई रूट की ओर से निजी रॉकेट अंतरिक्ष में लॉन्च किए जाने की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि इस स्टार्टअप में काम करने वाले लोगों की औसतन आयु 28 वर्ष है। यह दर्शाता है कि भारत के युवाओं की क्षमता और आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी असीम है।

उन्होंने कहा, “यह उपलब्धियां भारत को आत्मविश्वास से भरती हैं और विश्व में भारत का प्रोफाइल सर्वमान्य बनाती है। रिफॉर्म एक्सप्रेस के कारण ही युवा आज इतना बड़ा काम कर पा रहे हैं।”

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
TAGGED:
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें