Chhapra: जनता दल यूनाइटेड जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार बुधवार को सारण जिले के जलालपुर दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

दौरे के दौरान जलालपुर चौक स्थित प्रसिद्ध लोकगायक एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर जद (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, मांझी के विधायक रणधीर सिंह, पार्टी के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह विकल, प्रवक्ता ब्रजेश कुमार सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

















