Chhapra: युवाओं में एच.आई.वी. एड्स एवं सम्बन्धित अन्य स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता हेतु राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, नई दिल्ली, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कराए जा रहे ‘रेड रन-2026’ के अंतर्गत आज जिला स्तरीय दौड़ का आयोजन राजेन्द्र कॉलेज मैदान में किया गया।
कार्यक्रम में जयप्रकाश विश्वविद्यालय, राजेन्द्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, पी० सी० विज्ञान कॉलेज, छपरा से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रो० हरिश्चन्द्र एवं प्राचार्य प्रो० संजय कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। पटना से आए रिसोर्स पर्सन सतीश कुमार वर्मा एवं शिवम कुमार की कार्यक्रम में विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एड्स एवं अन्य स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित उद्बोधन दिए। इस अवसर पर डॉ. ऋचा मिश्रा द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास सम्बन्धी मार्गदर्शन किया।
आयोजित दौड़ में छात्र वर्ग से क्रमशः प्रथम स्थान अविनाश कुमार (पी० सी० विज्ञान कॉलेज), द्वितीय हिमांशु कुमार भारती (राजेन्द्र कॉलेज), तृतीय चन्दन कुमार (राजेन्द्र कॉलेज), चतुर्थ राहुल कुमार पासवान (राजेन्द्र कॉलेज) एवं पंचम स्थान उत्पल तिवारी (राजेन्द्र कॉलेज) रहे।
वहीं छात्रा वर्ग में से क्रमशः प्रथम स्थान राजनंदिनी (जगदम कॉलेज), द्वितीय प्रीति कुमारी (पी० सी० विज्ञान कॉलेज), तृतीय सान्या कुमारी (राजेन्द्र कॉलेज), चतुर्थ काजल कुमारी (जगदम कॉलेज), एवं पंचम स्थान गुड़िया कुमारी (राजेन्द्र कॉलेज) ने प्राप्त किया। इन विजेता छात्र-छात्राओं द्वारा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता की जाएगी।
कार्यक्रम का संयोजन-संचालन रेड रिबन क्लब के महाविद्यालय एवं जिला नोडल पदाधिकारी डॉ० बेठियार सिंह साहू एवं पूर्व नोडल पदाधिकारी डॉ० अनुपम कुमार सिंह द्वारा किया गया। साथ ही एन०एस०एस० एवं एन०सी०सी० के कार्यक्रम पदाधिकारियों तथा अन्य प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का मार्गदर्शन व सहयोग रहा।
इस अवसर पर विशेष रूप से शिक्षक वर्ग से डॉ० ऋचा मिश्रा, कर्मचारियों में श्री विश्वविजय, दीपक कुमार, महेन्द्र राम, आकाश कुमार आदि सहित वरिष्ठ स्वयं सेवक सचिन चौरसिया तथा गंगा सिंह कॉलेज की छात्रा प्रियंका कुमारी का विशेष सहयोग रहा।



















