Breaking News

CUET 2026: एएनडी पब्लिक स्कूल के 9 छात्रों का दिल्ली विश्वविद्यालय में चयन

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: CUET-UG 2026 के माध्यम से आचार्य नरेंद्र देव पब्लिक स्कूल, खलपुरा के 9 छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया है। इन सभी छात्रों ने काउंसलिंग के प्रथम चरण में ही विभिन्न कॉलेजों में अपनी सीट सुनिश्चित कर ली है। यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की केवल शुरुआत है, क्योंकि आगामी काउंसलिंग चरणों में उन्हें और भी प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है।

SHAILFORD
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में विद्यालय के 9 छात्रों ने विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त किया था। इस वर्ष हमने केवल प्रथम चरण में ही उस उपलब्धि की बराबरी कर ली है।

RC Jewellers
विज्ञापन

विद्यालय को पूर्ण विश्वास है कि आगामी चरणों में अनेक अन्य छात्र भी दिल्ली विश्वविद्यालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (गया), महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (मोतिहारी) सहित देश के अन्य प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त करेंगे।

इस वर्ष विद्यालय के कक्षा 12वीं के वर्ष 2024, 2025 और 2026 के तीनों बैचों के छात्र विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। गणित, जीव विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विशेष रूप से, कई विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट CUET स्कोर के आधार पर मानविकी (Humanities) के प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश सुनिश्चित किया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का प्रतिफल है। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि आगामी काउंसलिंग चरणों के बाद यह उपलब्धि और भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें