Breaking News

शिक्षकों की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता: डॉ. राहुल राज

3 Min Read

Chhapra: सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड प्रमुख एवं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से विगत दिनों पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में विभिन्न प्रखंडों के उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं मदरसों का दौरा किया। इस क्रम में शिक्षकों की एक विशेष बैठक का भी आयोजन किया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैठक का आयोजन बेतिया माध्यमिक शिक्षक संघ (B.S.T.A.) के जिला सचिव रामेश्वर बाबू तथा मोतिहारी के B.S.T.A. अध्यक्ष नवल किशोर के नेतृत्व में किया गया, जहाँ शिक्षकों ने डॉ. राहुल राज का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान डॉ. राहुल राज ने विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षकों से औपचारिक मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

शिक्षकों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए डॉ. राहुल राज ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही शिक्षा विभाग से वार्ता कर इनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं राज्य स्तर पर लंबित मांगों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के शोषण के विरुद्ध मजबूती से संघर्ष करने का भी उन्होंने संकल्प व्यक्त किया।

DOON
विज्ञापन

विद्यालय भ्रमण एवं बैठक के दौरान शिक्षकों ने यह पीड़ा साझा की कि निर्वाचित होने के बाद जनप्रतिनिधि प्रायः शिक्षकों से संपर्क नहीं रखते। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. राहुल राज ने कहा कि “मैं आप सभी के बीच से ही आया हूँ, आपसे अलग रहना मेरे लिए संभव नहीं है। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान और उनसे सतत संवाद ही मेरी कार्यशैली की मूल आधारशिला रही है।”
उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं +2 विद्यालय एवं फार्मेसी कॉलेज के निदेशक हैं, जिससे उन्हें शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की व्यावहारिक समस्याओं की गहरी समझ है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

डॉ. राहुल राज के युवा नेतृत्व, स्पष्ट दृष्टिकोण और अटूट विश्वास से प्रभावित होकर शिक्षकों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उन्हें पूर्ण समर्थन देने की स्वीकृति भी प्रदान की।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

अपने संबोधन में डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षकों की एक आवाज पर वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों को जड़वत स्थिति से मुक्ति मिलेगी और उनमें नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे शिक्षा के क्षेत्र को एक नई दिशा प्राप्त होगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें