Breaking News

राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय की टीम रवाना

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: जय प्रकाश विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय एकता शिविर, जबलपुर (मध्य प्रदेश) में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय परिसर से रावण किया गया। जेपीयू के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवकों को रवाना किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार में उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला। कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई ने चयनित स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जय प्रकाश विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे तथा वहां से प्राप्त अनुभवों को अपने क्षेत्र और समाज के विकास में उपयोग करेंगे।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. हरिश्चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जय प्रकाश विश्वविद्यालय से कुल पाँच चयनित स्वयंसेवक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन एवं विनिर्माण संस्थान (IIITDM), जबलपुर, मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रतिभाग करेंगे। यह शिविर आगामी 17 से 23 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक आदान–प्रदान के संदेश को सशक्त करेंगे।

SHARDA
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजेंद्र कॉलेज, छपरा से रॉबिन, निकिता, स्वाति और सोनू तथा जगलाल चौधरी कॉलेज से रौशन का चयन इस प्रतिष्ठित शिविर के लिए किया गया है। ये सभी स्वयंसेवक शिविर के दौरान विभिन्न सत्रों, समूह चर्चाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों एवं राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर होने वाली कार्यशालाओं में सक्रिय सहभागिता करेंगे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी कुलसचिव प्रो. अजित कुमार तिवारी, वित्त पदाधिकारी सुधांशु मिश्रा, एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार सिंह, डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. धनंजय कुमार सिंह, विवेक कुमार उपस्थित रहे। सभी ने स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य और सफल सहभागिता की कामना की।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें