– प्रवेश पत्र डाउनलोडिंग में कुछ दिक्कतें भी आ रहीं, जिनके समाधान के लिए टीमें सक्रिय नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के लिए अब तक लगभग 4 लाख अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि कुछ उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों और सर्वर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें दूर करने के लिए एजेंसी की टीमें लगातार काम कर रही हैं। Bihar: सीवान में करंट की चपेट में आए लोग, कई झुलसे एनटीए ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसे उन समस्याओं की जानकारी है जिनका सामना कुछ छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग के दौरान करना पड़ा है। एजेंसी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए ने अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया। इससे पहले रविवार देर रात एनटीए ने जानकारी दी थी कि करीब एक लाख उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। एजेंसी ने यह भी बताया कि छात्रों के हित में शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते का सत्यापन करने की सुविधा शुरू की गई है, जिसे दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) लॉगिन के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। एनटीए के अनुसार वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ा है लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी हैं कि सभी अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकें। ‘धमाल 4’ का पहला गाना ‘चटनी’ रिलीज, मस्ती भरे अंदाज में नजर आए सितारे इस बीच कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दो-स्तरीय सत्यापन प्रक्रिया और तकनीकी दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई है। कुछ छात्रों का कहना है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया में अतिरिक्त सत्यापन जोड़ने से परेशानी बढ़ गई है, जबकि परीक्षा में केवल कुछ दिन ही शेष हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने शुल्क वापसी के लिए बैंक विवरण जमा करने से संबंधित तकनीकी समस्याओं की भी शिकायत की है। उनका कहना है कि बैंक विवरण सत्यापन और एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया के दौरान उन्हें भ्रमित करने वाले संदेश दिखाई दे रहे हैं, जिससे रिफंड प्रक्रिया को लेकर आशंकाएं पैदा हो रही हैं। एनटीए ने उम्मीदवारों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि तकनीकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है और सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। छपरा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा, डीआरएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा उल्लेखनीय है कि एनटीए देश में मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए नीट-यूजी आयोजित करती है। इस वर्ष 3 मई को नीट-यूजी की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में कथित अनियमितताओं और जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर एनटीए ने परीक्षा को रद्द करते हुए 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है। यह ऑफलाइन परीक्षा होगी, जिसमें 22 लाख से अधिक छात्रों के बैठने की उम्मीद है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
– प्रवेश पत्र डाउनलोडिंग में कुछ दिक्कतें भी आ रहीं, जिनके समाधान के लिए टीमें सक्रिय
नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के लिए अब तक लगभग 4 लाख अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि कुछ उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों और सर्वर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें दूर करने के लिए एजेंसी की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
एनटीए ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसे उन समस्याओं की जानकारी है जिनका सामना कुछ छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग के दौरान करना पड़ा है। एजेंसी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए ने अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले रविवार देर रात एनटीए ने जानकारी दी थी कि करीब एक लाख उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। एजेंसी ने यह भी बताया कि छात्रों के हित में शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते का सत्यापन करने की सुविधा शुरू की गई है, जिसे दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) लॉगिन के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।
एनटीए के अनुसार वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ा है लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी हैं कि सभी अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकें।
इस बीच कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दो-स्तरीय सत्यापन प्रक्रिया और तकनीकी दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई है। कुछ छात्रों का कहना है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया में अतिरिक्त सत्यापन जोड़ने से परेशानी बढ़ गई है, जबकि परीक्षा में केवल कुछ दिन ही शेष हैं।
कुछ अभ्यर्थियों ने शुल्क वापसी के लिए बैंक विवरण जमा करने से संबंधित तकनीकी समस्याओं की भी शिकायत की है। उनका कहना है कि बैंक विवरण सत्यापन और एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया के दौरान उन्हें भ्रमित करने वाले संदेश दिखाई दे रहे हैं, जिससे रिफंड प्रक्रिया को लेकर आशंकाएं पैदा हो रही हैं।
एनटीए ने उम्मीदवारों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि तकनीकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है और सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि एनटीए देश में मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए नीट-यूजी आयोजित करती है। इस वर्ष 3 मई को नीट-यूजी की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में कथित अनियमितताओं और जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर एनटीए ने परीक्षा को रद्द करते हुए 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है। यह ऑफलाइन परीक्षा होगी, जिसमें 22 लाख से अधिक छात्रों के बैठने की उम्मीद है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ