Breaking News

बिहार एसटीएफ की टीम ने कुख्यात पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह को किया गिरफ्तार

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 30 जून (हि.स.)। बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की विशेष टीम ने पटना जिला के कुख्यात वांछित अपराधकर्मी एवं बिहार के टॉप कुख्यात अपराधियों कि सूची में शामिल पाण्डव सेना के सरगना संजय सिंह, पिता-स्व रमेश सिंह, ग्राम- निमा, थाना- मसौढ़ी, जिला-पटना को पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

लंबे समय से फरार चल रहे संजय सिंह को विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को पुलिस उपाधीक्षक अबु सैफी मुर्तजा के नेतृत्व में पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे बिहटा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

SHARDA
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी संजय सिंह, स्वर्गीय रमेश सिंह का पुत्र है और पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत निमा गांव का रहने वाला है। वह बिहार के सबसे वांछित अपराधियों में शामिल था और कई वर्षों से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी में था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, नरसंहार, रंगदारी के लिए हत्या, अवैध खनन, भू-माफिया गतिविधियों सहित कई गंभीर अपराधों के आरोप दर्ज हैं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संजय सिंह बिहटा थाना कांड संख्या 672/2025 में भी वांछित था। यह मामला एके-47 की बरामदगी से जुड़ा है। इस मामले में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएलएस) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी कारण गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए बिहटा थाना को सौंप दिया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संजय सिंह का आपराधिक इतिहास लगभग तीन दशक पुराना है। उसके खिलाफ अब तक 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, अपहरण, लूट, अवैध हथियार रखना, आर्म्स एक्ट, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी, मारपीट, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और बिहार उत्पाद अधिनियम जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उसके खिलाफ दर्ज मामलों में पटना जिले के मसौढ़ी, धनरुआ, पुनपुन, बिहटा, कृष्णापुरी और पत्रकार नगर थानों के अलावा जहानाबाद, भागलपुर, हजारीबाग, रांची और झारखंड के अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। इससे साफ है कि उसका आपराधिक नेटवर्क केवल बिहार तक सीमित नहीं था, बल्कि दूसरे राज्यों तक भी फैला हुआ था।

पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, संजय सिंह पर वर्ष 1996 से लेकर वर्ष 2025 तक लगातार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होते रहे। शुरुआती मामलों में हत्या और आर्म्स एक्ट के मुकदमे शामिल हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें