Breaking News

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

CT Bihar Desk
5 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार ने सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत की । बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में कुछ देर के लिए तेजी भी आई। इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने पर दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच गए। हालांकि खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे इन दोनों सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और निफ्टी 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

SHAILFORD
विज्ञापन

स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, मैक्स हेल्थकेयर, एटरनल, ट्रेंट लिमिटेड और श्रीराम फाइनेंस के शेयर 3.95 प्रतिशत से लेकर 1.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा अदानी एंटरप्राइजेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 2.51 प्रतिशत से लेकर 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

SHARDA
विज्ञापन

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,754 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,213 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,541 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बीएसई का सेंसेक्स आज 45.26 अंक की मामूली गिरावट के साथ 77,055.21 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण यह सूचकांक उछल कर हरे निशान में 77,228.23 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक टूट कर 76,853.93 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 30.14 अंक की कमजोरी के साथ 77,070.33 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 5.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,061.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की होड़ शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी उछल कर 24,110.75 अंक तक पहुंचा। वही बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 24,005.45 अंक के स्तर तक गोता भी लगाया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 27.05 अंक की बढ़त के साथ 24,083.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 109.25 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,100.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 34.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,056 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें