Breaking News

ओमान की खाड़ी में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर सरकार का रुख निराशाजनकः कांग्रेस

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। कांग्रेस ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर दुख जताया हैै। पार्टी ने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे नागरिकों की मौत पर सरकार चुप क्यों है? पार्टी ने पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए वैश्विक मंच पर सरकार के रुख को बेहद कमजोर और निराशाजनक बताया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

कांग्रेस-सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि 11 जून को ओमान की खाड़ी में एमटी सेटेबेलो जहाज पर अमेरिकी हमले में भारत के तीन बहादुर नाविक हिमाचल प्रदेश के आदित्य शर्मा, उत्तर प्रदेश के शिवानंद चौरसिया और आंध्र प्रदेश के पटनाला सुरेश की मौत हो गयी। इस युद्ध से भारत का कोई लेना-देना नहीं है, इसके बावजूद भारतीय नागरिक इस टकराव में अकारण मारे जा रहे हैं।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

श्रीनेत ने कहा कि आगामी विदेश यात्रा के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे, तो क्या वे इस गंभीर मुद्दे को उनके समक्ष उठाएंगे और भारतीयों पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले पर जवाब मांगेंगे?

कांग्रेस नेता ने विदेश मंत्रालय द्वारा की गई राजनयिक कार्रवाई को नाकाफी और महज एक औपचारिक कवायद बताया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत को तलब कर केवल दबी जुबान में आपत्ति दर्ज कराई। इसके उलट, अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने माफी मांगने या शोक जताने के बजाय इस हिंसक कार्रवाई को जायज ठहराया है, जिसका सरकार ने अब तक खंडन भी नहीं किया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

श्रीनेत ने कहा कि भारत की संप्रभुता और स्वतंत्रता का सम्मान करने के बजाय सरकार अमेरिका के सामने पूरी तरह नतमस्तक नजर आ रही है। उन्होंने आगामी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारत आ रहे अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के दौरे का अब कोई औचित्य नहीं रह जाता है, क्योंकि अमेरिका ने हमारे नागरिकों की जान ली है और खेद जताने के बजाय देश को लगातार अपमानित किया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें