आज का पंचांग | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष त्रयोदशी जम्मू, 01 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराने के लिए सेना के जवानों को गोलीबारी करनी पड़ी। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन कुछ देर दिगवार इलाके में मंडराने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लौट गया। तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब सीमा पार से ड्रोन की आवाजाही का पता चलने के बाद सैनिकों ने गोलीबारी की। ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज, फिर कॉमेडी का धमाल मचाएगी अजय देवगन की पलटन अधिकारियों ने कहा कि अग्रिम चौकी पर तैनात सैनिकों ने सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर दुश्मन के ड्रोन को देखा और उसे गिराने के लिए एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, ड्रोन गोलियों से बच गया और तुरंत वापस लौट गया। अधिकारियों ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया कि ड्रोन से कोई हथियार या नशीले पदार्थ न गिराए गए हों। 27 फरवरी को भी सैनिकों ने इसी इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की थीl Facebook और Instagram हुआ डाउन, परेशान रहे यूजर्स
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
जम्मू, 01 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराने के लिए सेना के जवानों को गोलीबारी करनी पड़ी। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन कुछ देर दिगवार इलाके में मंडराने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लौट गया। तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब सीमा पार से ड्रोन की आवाजाही का पता चलने के बाद सैनिकों ने गोलीबारी की।
अधिकारियों ने कहा कि अग्रिम चौकी पर तैनात सैनिकों ने सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर दुश्मन के ड्रोन को देखा और उसे गिराने के लिए एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, ड्रोन गोलियों से बच गया और तुरंत वापस लौट गया। अधिकारियों ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया कि ड्रोन से कोई हथियार या नशीले पदार्थ न गिराए गए हों। 27 फरवरी को भी सैनिकों ने इसी इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की थीl
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ