Breaking News

छपरा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा, डीआरएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने रविवार, 15 जून 2026 को मंडलीय अधिकारियों के साथ छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मानसून प्रारंभ होने से पूर्व जल निकासी व्यवस्था, साफ-सफाई तथा यात्री सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लेना था।

SHAILFORD
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्म, वॉटर बूथ, पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी) तथा स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वारों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

SHARDA
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने छपरा जंक्शन के दीर्घकालिक विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रस्तावित पुनर्विकास कार्य योजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के उद्देश्य से संभावित स्थानों का चिन्हांकन, लक्ष्य निर्धारण तथा कार्यान्वयन रणनीति पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

डीआरएम ने परिचालन व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा, स्टेशन प्रबंधन तथा यात्रियों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फूड स्टॉल एवं वॉटर बूथों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए।

मानसून को देखते हुए डीआरएम ने स्टेशन परिसर के नाले-नालियों की समय पर सफाई सुनिश्चित करने तथा जल निकासी में बाधा बनने वाले अवरोधों को तत्काल हटाने के निर्देश भी जारी किए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W) अभिनव पाठक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सौरभ राठौर, मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पाण्डेय, सहायक मंडल नगर इंजीनियर ए.के. पाण्डेय, सहायक मंडल इंजीनियर छपरा अरविंद कुमार राय, स्टेशन निदेशक राजेश प्रसाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें