नई दिल्ली, 13 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर युवाओं के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि भारत के युवा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं तथा देश और दुनिया के भविष्य को आकार देने वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। युवाओं की उपलब्धियां विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव बन रही हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि भारतीय युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देखना अत्यंत हर्ष का विषय है। देश के युवा नवाचार और तकनीक आधारित क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। FIFA WORLD CUP 2026: लारिन के देर से किए गोल ने कनाडा को हार से बचाया, बोस्निया से 1-1 की बराबरी प्रधानमंत्री ने खेल जगत में युवाओं के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियों ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है। फीफा विश्व कप 2026: बलोगुन के दो गोल से अमेरिका ने पैराग्वे को 4-1 से हराया प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में खेलों के लिए बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र, आधुनिक बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों को बढ़ते सहयोग के कारण युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। इससे अधिक से अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति आने वाले वर्षों में देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आज का पंचांग | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष त्रयोदशी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 13 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर युवाओं के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि भारत के युवा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं तथा देश और दुनिया के भविष्य को आकार देने वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। युवाओं की उपलब्धियां विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव बन रही हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि भारतीय युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देखना अत्यंत हर्ष का विषय है। देश के युवा नवाचार और तकनीक आधारित क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने खेल जगत में युवाओं के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियों ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में खेलों के लिए बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र, आधुनिक बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों को बढ़ते सहयोग के कारण युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। इससे अधिक से अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति आने वाले वर्षों में देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।