Breaking News

नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति के निर्वाचन की तैयारी, जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

CT DESK
3 Min Read

Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निकायों के अंतर्गत सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

सारण जिला के कुल 09 नगर निकायों ( नगर परिषद सोनपुर को छोड़कर) में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन कराया जाएगा। छपरा नगर निगम में समिति के 07 पदों के लिए तथा नगर पंचायतों में 03-03 पदों के लिए निर्वाचन होगा।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा सभी नामित निर्वाची पदाधिकारियों को नामांकन, स्क्रूटिनी, बैलेट पेपर की तैयारी, मतदान, मतगणना एवं शपथ ग्रहण सहित निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक पूर्व तैयारी समय से सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

SHARDA
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पूर्ण वीडियोग्राफी सुनिश्चित कराई जाए ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं विधिसम्मत ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने मतदान स्थलों पर विधि-व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों की तत्परता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बैठक में अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता विधि-व्यवस्था, अपर समाहर्त्ता विभागीय जांच, नगर आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उपस्थित थे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भी बैठक से जुड़े रहे।

नगर निकायवार निर्वाचन कार्यक्रम:

दिनांक : 30 मई 2026
नगर पंचायत रिविलगंज
निर्वाचन स्थल – नगर पंचायत रिविलगंज सभागार भवन, रिविलगंज
नगर पंचायत मांझी
निर्वाचन स्थल – प्रखंड सभागार भवन, मांझी
नगर पंचायत एकमा बाजार
निर्वाचन स्थल – नगर पंचायत सभागार भवन, एकमा
नगर पंचायत कोपा
निर्वाचन स्थल – प्रखंड सभागार भवन, जलालपुर
नगर पंचायत मढ़ौरा
निर्वाचन स्थल – प्रखंड सभागार भवन, मढ़ौरा

दिनांक : 31 मई 2026
नगर पंचायत परसा बाजार
निर्वाचन स्थल – प्रखंड परिसर स्थित सत्याग्रह भवन, परसा
नगर पंचायत दिघवारा
निर्वाचन स्थल – प्रखंड सभागार भवन, दिघवारा
नगर पंचायत मशरक
निर्वाचन स्थल – प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन, मशरक
छपरा नगर निगम
निर्वाचन स्थल – जिला परिषद सभागार भवन

निर्वाचन प्रक्रिया का निर्धारित समय
◆ नामांकन : प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक
मतदान संबंधी तैयारी : 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे तक
मतदान : 12:00 बजे अपराह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक
मतगणना (बोर्ड के समक्ष) : 02:00 बजे अपराह्न से 03:00 बजे अपराह्न तक
शपथ ग्रहण : 03:00 बजे अपराह्न से 04:00 बजे अपराह्न तक।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें