Breaking News

छपरा–थावे रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान, 103 बिना टिकट यात्री पकड़े, ₹27,850 जुर्माना वसूला

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: वाराणसी मंडल के अंतर्गत छपरा, सिवान, जलालपुर, थावे, मशरख एवं छपरा कचहरी स्टेशनों को आधार बनाकर छपरा कचहरी–थावे–मशरख रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस दौरान उक्त रेलखंड पर संचालित गाड़ी संख्या 75103 छपरा–थावे डेमू, 75105 थावे–नकहा जंगल डेमू, 55036 गोरखपुर–सिवान सवारी गाड़ी तथा 55109 थावे–मशरख–छपरा कचहरी सवारी गाड़ी सहित अन्य ट्रेनों में किलाबंदी कर गहन टिकट जांच की गई।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

टिकट जांच दल में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, थावे विशाल कुमार सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर, राजेश सिंह, राजीव कुमार, अमित कुमार, सुधाकर मिश्रा, प्रकाश कुमार, प्रतिमा कुमारी एवं ममता कुमारी सहित कुल 8 टिकट जांच कर्मियों तथा 1 रेलवे सुरक्षा बल के जवान की सहभागिता रही।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

अभियान के दौरान बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे कुल 103 यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे रेल राजस्व के रूप में ₹27,850 (सत्ताईस हजार आठ सौ पचास रुपये) का जुर्माना वसूल किया गया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इस सघन जांच अभियान के दौरान संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें भी देखी गईं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें, वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा ट्रेनों और स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें