Chhapra: सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस नेउद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 25 ग्राम सोना एवं लगभग 3 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 14 मई 2026 को डेरनी थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कुछ लोगों के पास चोरी के आभूषण रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में डेरनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में चोरी के आभूषण बरामद किए गए तथा तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में डेरनी थाना कांड संख्या-127/26, दिनांक 14.04.2026 के तहत धारा 331(4), 334(1), 305 एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है तथा इस कांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- विकास कुमार, पिता स्व. धर्मदेव महतो, निवासी-बजरांहा, थाना-डेरनी, जिला-सारण।
- धमेन्द्र कुमार, पिता स्व. मंगल महतो, निवासी-बजरांहा, थाना-डेरनी, जिला-सारण।
- कलाम हुसैन, पिता-मुमताज अंसारी, निवासी-बजरांहा, थाना-डेरनी, जिला-सारण।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
- डेरनी कांड संख्या-138/26, दिनांक 26.04.2026, धारा-305 बीएनएस।
- डेरनी थाना कांड संख्या-146/26, दिनांक 03.05.2026, धारा-305 बीएनएस।
बरामद सामान
पुलिस ने छापेमारी के दौरान चांदी के विभिन्न आभूषणों में पायल, बिछिया, सिकड़ी, बाजूबंद, छल्ला, ब्रासलेट सहित अन्य सामान बरामद किए। इसके अलावा सोने के मंगलसूत्र, लॉकेट, मांगटीका, नथुनी, चैन और अंगूठी भी जब्त की गई है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में डेरनी थाना के थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे।
सारण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।


















