नई दिल्ली, 14 मई (हि.स.)। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स एक बार फिर ग्रैंड स्लैम कोर्ट पर नजर आएंगी। 45 वर्षीय वीनस इस महीने शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन 2026 में महिला युगल मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। वह युवा अमेरिकी खिलाड़ी हेली बैपटिस्ट के साथ जोड़ी बनाकर खेलेंगी, जो उनसे 21 साल छोटी हैं। फ्रेंच ओपन आयोजकों ने बुधवार को महिला युगल स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी की, जिसमें वीनस विलियम्स और हेली बैपटिस्ट की जोड़ी भी शामिल है। रोलां गैरां में होने वाला यह प्रतिष्ठित क्ले कोर्ट टूर्नामेंट 24 मई से शुरू होगा। आज का पंचांग | राशिफल | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष दशमी हालांकि वीनस इस बार महिला एकल वर्ग में हिस्सा नहीं लेंगी। Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति परमेंद्र कुमार बाजपेई पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फेंका मोबिल, पुलिस जांच में जुटी वीनस विलियम्स ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में वाइल्ड कार्ड के जरिए वापसी की थी, जहां वह पहले दौर में हार गई थीं। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में खेलने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी भी बनी थीं। बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान, 30 दिनों में उद्योग लगाने को मिलेगी स्वीकृतिः मुख्यमंत्री सात ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीत चुकी वीनस एक समय महिला एकल और युगल दोनों वर्गों में विश्व नंबर-1 रह चुकी हैं। फ्रेंच ओपन में उनका शानदार इतिहास रहा है। वर्ष 2002 में वह महिला एकल फाइनल में अपनी छोटी बहन सेरेना विलियम्स से हार गई थीं। वहीं वीनस और सेरेना की जोड़ी ने 1999 और 2010 में फ्रेंच ओपन महिला युगल खिताब अपने नाम किए थे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 14 मई (हि.स.)। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स एक बार फिर ग्रैंड स्लैम कोर्ट पर नजर आएंगी। 45 वर्षीय वीनस इस महीने शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन 2026 में महिला युगल मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। वह युवा अमेरिकी खिलाड़ी हेली बैपटिस्ट के साथ जोड़ी बनाकर खेलेंगी, जो उनसे 21 साल छोटी हैं।
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन आयोजकों ने बुधवार को महिला युगल स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी की, जिसमें वीनस विलियम्स और हेली बैपटिस्ट की जोड़ी भी शामिल है। रोलां गैरां में होने वाला यह प्रतिष्ठित क्ले कोर्ट टूर्नामेंट 24 मई से शुरू होगा।
वीनस विलियम्स ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में वाइल्ड कार्ड के जरिए वापसी की थी, जहां वह पहले दौर में हार गई थीं। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में खेलने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी भी बनी थीं।
सात ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीत चुकी वीनस एक समय महिला एकल और युगल दोनों वर्गों में विश्व नंबर-1 रह चुकी हैं।
फ्रेंच ओपन में उनका शानदार इतिहास रहा है। वर्ष 2002 में वह महिला एकल फाइनल में अपनी छोटी बहन सेरेना विलियम्स से हार गई थीं। वहीं वीनस और सेरेना की जोड़ी ने 1999 और 2010 में फ्रेंच ओपन महिला युगल खिताब अपने नाम किए थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।