Breaking News

सीए फाउंडेशन परीक्षा में दो छात्रों को पहले प्रयास में मिली सफलता

2 Min Read

Chhapra: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जनवरी 2026 की परीक्षा के सीए फाउंडेशन के परिणाम घोषित किए गए हैं। इस परिणाम में आचार्य नरेंद्र देव पब्लिक स्कूल, खलपुरा के दो छात्रों नारायण कुमार और अनिकेत कुमार ने अपने पहले ही प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंट (फाउंडेशन) परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन

नारायण कुमार, पिता अनिल कुमार, निवासी भैरोपुर निजामत तथा अनिकेत कुमार, पिता सुमन कुमार, निवासी लोदीपुर चिरांद के इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ स्कूल और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

दोनों छात्रों ने इससे पहले भी शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीयूईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया था, जिससे स्कूल के साथ-साथ सारण जिले का नाम भी रोशन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्स स्ट्रीम में कक्षा 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भी दोनों छात्र टॉपर रहे थे। नारायण कुमार ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जबकि अनिकेत कुमार ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

विज्ञापन

इन दोनों छात्रों की सफलता से वे उन प्रतिभाशाली पूर्व छात्रों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने पहले भी सीए और सीएस परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इनमें सीए वंदना अग्रवाल (2008 बैच), सीए अमन प्रकाश (2016 बैच), सीएस मनीषा (2009 बैच), सीएस दीपिका (2009 बैच) और सीएस ईवा प्रसाद (2014 बैच) जैसे नाम शामिल हैं।

स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वाणिज्य विषय में करियर के कई अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं और 12वीं में वाणिज्य विषय का चयन कर सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करने वाला कोई भी छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें