Chhapra: श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें साइबर थाना अध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया के सुरक्षित संचालन तथा ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। संदिग्ध कॉल, अज्ञात लिंक अथवा मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी गई। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान छात्रों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी थाना को सूचित करें। अधिकारियों ने साइबर अपराध की त्वरित शिकायत दर्ज कराने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को डिजिटल रूप से जागरूक बनाना तथा उन्हें साइबर अपराधों के प्रति संवेदनशील करना रहा। इस अवसर पर साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक अश्विनी कुमार तिवारी एवं अजीत कुमार ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा महाविद्यालय के सचिव रामाकान्त सिंह सोलंकी ने सारण पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें साइबर थाना अध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया के सुरक्षित संचालन तथा ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। संदिग्ध कॉल, अज्ञात लिंक अथवा मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी गई।
छात्रों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी थाना को सूचित करें। अधिकारियों ने साइबर अपराध की त्वरित शिकायत दर्ज कराने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को डिजिटल रूप से जागरूक बनाना तथा उन्हें साइबर अपराधों के प्रति संवेदनशील करना रहा। इस अवसर पर साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक अश्विनी कुमार तिवारी एवं अजीत कुमार ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
महाविद्यालय के सचिव रामाकान्त सिंह सोलंकी ने सारण पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।