हैदराबाद, 05 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की शानदार पारी की बदौलत 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। यह लखनऊ की इस सीजन की पहली जीत है, जबकि हैदराबाद को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआती चार ओवर में 33 रन जोड़े। मार्श 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्करम ने 27 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रनों की आकर्षक पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी मध्यक्रम में आयुष बदोनी (12), निकोलस पूरन (1) और अब्दुल समद (16) जल्दी आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर पंत डटे रहे। उन्होंने 50 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। हैदराबाद की ओर से हर्ष दुबे ने दो विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को एक-एक विकेट मिला। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान इससे पहले सनराइजर्स की शुरुआत खराब रही, लेकिन हेनरिच क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संभाला। क्लासेन ने 41 गेंदों पर 62 रन (5 चौके, 2 छक्के) बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी ने 33 गेंदों पर 56 रन (3 चौके, 5 छक्के) की तेज पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दिग्वेश राठी और मणिरमन सिद्धार्थ को एक-एक सफलता मिली।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
हैदराबाद, 05 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की शानदार पारी की बदौलत 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। यह लखनऊ की इस सीजन की पहली जीत है, जबकि हैदराबाद को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
1 / 3
विज्ञापन
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआती चार ओवर में 33 रन जोड़े। मार्श 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्करम ने 27 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रनों की आकर्षक पारी खेली।
मध्यक्रम में आयुष बदोनी (12), निकोलस पूरन (1) और अब्दुल समद (16) जल्दी आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर पंत डटे रहे। उन्होंने 50 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
1 / 2
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद की ओर से हर्ष दुबे ने दो विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले सनराइजर्स की शुरुआत खराब रही, लेकिन हेनरिच क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संभाला।
क्लासेन ने 41 गेंदों पर 62 रन (5 चौके, 2 छक्के) बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी ने 33 गेंदों पर 56 रन (3 चौके, 5 छक्के) की तेज पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।