Breaking News

शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह आयोजित

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: मणिकपुरा (थाना बनियापुर) स्थित शहीद ललन सिंह भवन में सीआरपीएफ के वीर शहीद ललन प्रसाद सिंह की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। शहीद ललन प्रसाद सिंह ने 2 जून 1995 को मणिपुर में देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप सेंटर मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष रूप से भाग लिया तथा वीर शहीद को सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

SHARDA
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। उपस्थित अधिकारियों, गणमान्य अतिथियों एवं ग्रामीणों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बाल प्रतिभाओं आकृति कुमारी, प्राची कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, सृष्टि कुमारी एवं अदिति कुमारी ने प्रेरणादायक संबोधन प्रस्तुत किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विचारों की सराहना करते हुए उन्हें मेडल, कॉपी एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पुण्यतिथि के अवसर पर असहाय बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ऋतिक कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, सीआरपीएफ अधिकारियों, पूर्व सैनिकों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन समिति की ओर से शहीद परिवार के सदस्य रंजीत सिंह, राजू सिंह, पुनु सिंह, ऋतिक सिंह एवं आर्यन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य वीर शहीद ललन प्रसाद सिंह के बलिदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी में देशभक्ति, सामाजिक सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना था।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें