Breaking News

बच्चे को पीटने के मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज

1 Min Read

बांदा, 24 दिसंबर (हि.स.)। बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अलिहा स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर बेटे को पीटने के मामले में अ​भिभावकों ने उनके खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

बिसंडा थानाध्यक्ष राममोहन राय ने बुधवार को बताया कि ग्राम अलिहा निवासी सुशील सिंह ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा रवेंद्र सिंह (07) लिटिल प्ले पब्लिक स्कूल अलिहा में पढ़ता है। आरोप है कि 22 दिसंबर की सुबह 11 बजे दिन में स्कूल के प्रधानाचार्य सौरभ साहू ने उनके पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस कारण छात्र के शरीर में चोटें आईं, जिससे बच्चा डर गया और घर पहुंचकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।

इसके बाद पीड़ित ​परिवार ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मंगलवार को मारपीट समेत अन्य आरोपों की शिकायत थाना में दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थप्पड़ों से पिटाई के कारण छात्र का गाल लाल हो गया और पैर में भी चोट हैं। बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें