Breaking News

घरों में सोलर पैनल लगाने में सरकार द्वारा दी जा रही है सब्सिडी

Chhapra: इस योजना के तहत घरों में सोलर पैनल लगाने में सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। 1 किलो वाट क्षमता की संरचना के लिए ₹30000, दो किलोवाट क्षमता संरचना के लिए ₹60000 तथा 3 किलो वाट की संरचना के लिए अधिकतम ₹78000 की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाती है। 3 किलोवाट की संरचना को लगाने में दो लाख से ढाई लाख रुपए के बीच की लागत आती है। इसके लिए लिए गए ऋण की अदायगी के लिए निर्धारित ईएमआई की राशि के लगभग बराबर ही बिजली बिल की बचत होती है। 5 वर्षों की अवधि में संपूर्ण लागत राशि उपभोक्ता को बचत के माध्यम से वसूल हो जाती है। इसमें लगाये गये उपकरणों की लाइफ लगभग 25 वर्ष होती है जिसमें फ्री मेंटेनेंस की सुविधा भी वेंडर द्वारा दी जाती है। सारण जिला में लगभग 49000 ऐसे उपभोक्ता हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मासिक बिजली की खपत 250 यूनिट से अधिक है। इन सभी उपभोक्ताओं को इस योजना के पोटेंशियल कंज्यूमर के रूप में चिन्हित कर उन्हें जागृत करते हुए इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी सारण जिलावासियों से अपील की है कि इस योजना का लाभ उठायें तथा बिजली बिल में बचत के साथ साथ अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा दें।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें