Breaking News

मोकामा विधायक अनंत सिंह का हुआ स्वागत

खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण जिला के बनियापुर प्रखंड के भुसाव पंचायत अंतर्गत हरिहर गांव में सोमवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह का आगमन हुआ। वे स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुंवर के आवास पर पहुंचे। जहां समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

SHAILFORD
विज्ञापन

हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने फूलों की वर्षा कर और बड़ी माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुंवर की ओर से विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम में भोजपुरी गायक गुंजन सिंह भी मौजूद रहे, जिनका स्वागत भी काफी उत्साह के साथ किया गया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक अनंत ने कहा कि छोटे भाई संजीव कुंवर के बुलावे पर हम यहां आए हैं। उन्हें हमारा पूरा समर्थन और स्नेह है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में संजीव कुंवर को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

राजनीति से संन्यास के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सात बार लगातार चुनाव जीत चुके हैं, अब और कितने दिन लड़ें। जब नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग हुए, तो हमने भी संन्यास लेने का निर्णय लिया। अंत में उन्होंने बनियापुर की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यहां की जनता का प्यार और आशीर्वाद हमेशा बना रहे, यही हमारी कामना है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें