पटना, 07 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हैं।कही हल्की तो कहीं भारी वर्षा हो रही है। हालांकि, पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने और धूप निकलने से उमस बढ़ी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार भागलपुर और बांका में आज भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा राजधानी पटना समेत उसके आसपास के हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी व में गर्जन के आसार जताए गए हैं।

उल्लेखनीय है गुरुवार को पटना समेत 26 शहरों के अधिकतम तापमान में एक बार फिर से आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। पटना का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा । वही भागलपुर जिले के काल गांव में सबसे अधिक 77.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र गांगेय पश्चिम बंगाल व निकटवर्ती ओडिशा के ऊपर बना है इसके प्रभाव से वर्षा की गतिविधियां बने होने के साथ-साथ में मेघ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है।

Chhapra: सारण जिले के गरखा थन क्षेत्र में ट्रक के ठोकर से पुलिस वाहन में सवार एक होम गार्ड की मौत हो गई। जबकि  दो अन्य जवान घायल हो गए हैं। हादसा शुक्रवार रात्रि को तब हुआ जब पुलिस वाहन गस्ति पर थी।  

इस दुर्घटना में नगरा निवासी होम गार्ड जवान तारकेश्वर प्रसाद पिता किसुन साह की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य होम गार्ड जवान चंचल कुमार और अजय कुमार सिंह घायल हैं जिनका इलाज सादर अस्पताल में चल रहा है।    

इस घटना के बाद से होम गार्ड संघ में आक्रोश व्याप्त है। होम गार्ड के जवानों का कहना है कि लगातार होम गार्ड के जवानों की मौत हो रही है। इसपर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन को बढ़ी होंगे।    

New Delhi:  मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली मानहानि की सजा बरकरार रहेगी। गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार को अपने फैसले में निचली अदालत के दो साल की सजा के फैसले को बरकरार रखा। हाई कोर्ट ने राहुल की पुनर्विचार याचिका कर दी।

सूरत सेशन कोर्ट ने 23 मार्च 2023 को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इस फैसले के खिलाफ 25 अप्रैल, 2023 को राहुल गांधी ने गुजरात हाई कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी। दो मई को गुजरात हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज के फैसले पर कांग्रेस ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। पार्टी नेता अमित चावड़ा ने कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज बनकर उभरे हैं। तानाशाही तरीके से उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई है।

यह है पूरा मामलाः

2019 में कर्नाटक के कोलर में चुनाव रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों होते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि “नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?’ इस टिप्पणी के खिलाफ गुजरात भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने सूरत सेशन कोर्ट में याचिका दायर कर दी। इसी मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।

आज का पंचांग
दिनांक 07 /07/2023 शुक्रवार
श्रावण कृष्णपक्ष पञ्चमी
रात्रि 12:17 उपरांत षष्ठी (08 जुलाई 23 )
नक्षत्र : शतभिखा
रात्रि10:16 उपरांत शतभिखा
चन्द्र राशि: कुम्भ
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :05:04 सुबह,
सूर्यास्त :06:44 संध्या
चंद्रोदय :10:14 रात्रि
चंद्रास्त:09:02 सुबह
लगन : मिथुन 05:51 सुबह
उपरांत कर्क लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
चर :05:04 सुबह 06:47 सुबह
लाभ :06:47 सुबह 08:29 सुबह,
अमृत :08:29 सुबह 10:12 सुबह ,
काल :10:12सुबह11:54 सुबह,
शुभ :11:54 सुबह 01:37 दोपहर
रोग :01:37 दोपहर 03:19 दोपहर,
उद्देग :03:19 दोपहर 05:02 संध्या,
चर :05:02 संध्या 06:44 संध्या,
राहुकाल:
सुबह 10:12 से 11:14 सुबह
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:27 से 12:22 दोपहर,
दिशाशूल : पच्छिम

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।कही बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं लेकिन खर्चों को लेकर चिंता रहेगी। ऐसे में सब प्लानिंग पहले से ही करके रखे।
लकी कलर
संतरी
लकी नंबर
8

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेगा इसलिये आप भी उसे कुछ देने का प्रयास करे।
लकी कलर
लाल
लकी नंबर
7

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन विचलित रह सकता हैं लेकिन बड़े-बुजुर्गों की सलाह बहुत काम आएगी।
लकी कलर
आसमानी
लकी नंबर
1

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है।आज के दिन बाहर का खाना खाने से बचें अन्यथा आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती हैं।
लकी कलर
बैंगनी
लकी नंबर
6

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।छात्रों को पढ़ाई के किसी काम में समस्या होगी जिससे उनका मन उदास रहेगा। ऐसे में अपने सीनियर का मार्गदर्शन आपके काम आएगा।
लकी कलर
सफेद
लकी नंबर
8

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। बिज़नेस में अपने प्रतिद्वंद्वियों का साथ मिलेगा और कोई अच्छी डील होने की भी संभावना हैं। कॉलेज के छात्रों को किसी चीज़ की चिंता लगी रहेगी।
लकी कलर
संतरी
लकी नंबर
2

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा।गृहिणियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया हैं। आज आपको काम कम रहेगा।
लकी कलर
आसमानी
लकी नंबर
6

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। किसी काम से घर से बाहर जाना हो सकता हैं लेकिन साथ ही अकेलापन भी महसूस होगा। ऐसे में किसी अपने से बात करे।
लकी कलर
पीला
लकी नंबर
3

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा।अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं लेकिन यदि आप धैर्य से काम लेंगे तो बात जल्दी ही सुलझ जाएगी।
लकी कलर
काला
लकी नंबर
5

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। प्रॉपर्टी में पैसा इन्वेस्ट किया हुआ हैं तो उसका लाभ आज मिल सकता हैं। ऐसे में नज़र बनाए रखे।
लकी कलर
नीला
लकी नंबर
1

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर की बाते किसी बाहरी व्यक्ति को ना बताए अन्यथा यह आपके लिए ही उल्टा पड़ेगा। धैर्य से काम करे
लकी कलर
सफेद
लकी नंबर
2

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। ऑफिस में एक टीम की तरह कार्य करना आपके लिए बेहतर सिद्ध होगा। इसलिये काम को टीम में बांटे।
लकी कलर
नीला
लकी नंबर
7

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा इस वर्ष गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम 3 जुलाई से 16 जुलाई के बीच संपन्न किया जाएगा । इसी क्रम में 7 जुलाई को गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम भगवान बाजार स्थित स्नेही भवन में आयोजित किया गया है। 

जिला कार्रवाह सरोज ने बताया कि गुरु दक्षिण कार्यक्रम का आयोजन छपरा में श्रावण कृष्ण पंचमी, शुक्रवार (7 जुलाई, 2023) को सायं 5:00 बजे से स्नेही भवन, भगवान बाजार में होगा।  इस अवसर पर संघ के सह क्षेत्र प्रचारक  रामकुमार का बौद्धिक स्वयंसेवकों को सुनने को मिलेगा। उन्होंने स्वयंसेवकों से  गुरु दक्षिणा में सम्मिलित होकर अपना समर्पण करने का आग्रह किया है। 

बीआरसी में BRP की बहाली, सेवानिवृत शिक्षकों का होगा चयन मिलेंगे 20 हजार प्रतिमाह, पढ़ें पूरी खबर

Chhapra: राज्य के 537 बीआरसी यानी प्रखंड संसाधन केंद्र पर बीआरपी की बहाली होगी. चयनित बीआरपी को 20 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा. इस आशय से संबंधित पत्र निर्गत हो चुका है. हालाकि यह चयन डीईओ द्वारा किया जायेगा. जिसमे सिर्फ 65 वर्ष तक की आयु वाले सेवानिवृत शिक्षक ही शामिल हो सकेंगे.

बिहार शिक्षा परियोजना ने इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दिया है. चयन का अधिकार जिला शिक्षा पदाधिकारी को देते हुए एक चयन कमिटी बनाई जानी है. जिसमे पत्र के आलोक में अर्हता पूरी करने वाले सेवा निवृत शिक्षकों को ही चयनित किया जायेगा. इस चयन के लिए 31 जुलाई आखिरी तिथि है.

चयन के लिए सभी प्रखंड में 3 पद निर्धारित है जिनके लिए बीईओ द्वारा पैनल निर्माण कर जिला को भेजा जायेगा. 3 पदो पर एक प्राथमिक, एक उच्च और एक माध्यमिक विद्यालय के सेवा निवृत शिक्षक चयनित होंगे.

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ का टीजर सामने आ चुका है। वैसे तो सोशल मीडिया पर जब से दोनों की पहली पिक्चर्स सामने आई थी, तब से ही फैंस के बीच इस जोड़ी को लेकर एक अलग ही क्रेज देखा गया। फिल्म की ज्यादातर भारत और यूरोप के विभिन्न स्थानों पर उनकी शूटिंग की हैं। हालांकि दोनों एक्टर्स की फ़िल्मोग्राफी बहुत अच्छी है, लेकिन फिर भी जान्हवी और वरुण कभी भी एक साथ स्क्रीन्स पर नजर नहीं आए। अब टीज़र देखने के बाद फैंस हैरान हैं कि आखिर क्यों मेकर्स ने इस धमाकेदार जोड़ी को एक साथ लाने के लिए इतना लंबा इंतजार किया।

अब जब फिल्म ‘बवाल’ के टीजर में वरुण और जान्हवी ने अपनी इंटेंस केमेस्ट्री से हर तरफ बवाल मचा दिया है, तो कह सकते है कि नितेश तिवारी और साजिद नाडियाडवाला ने हमें ‘बवाल’ के साथ यकीनन एक नई रोमांटिक जोड़ी दी है, जो रोमांस से भरपूर है। प्राइम वीडियो द्वारा पेश की गई बहुप्रतीक्षित फिल्म की एक झलक ने फैंस को दीवाना कर दिया है। फिल्म के टीज़र में उसके किरदारों के बीच उभरता प्यार लोगों को उन्हें एक साथ और ज्यादा देखने के लिए प्रेरित करता है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों की प्रतिक्रिया भी जबरदस्त आई है, जिसे देखते हुए कह सकते है कि आने वाले सालों तक इस जोड़ी को याद रखा जाएगा।फिल्म ‘बवाल’ को साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ को लेकर चर्चा में हैं। दो दिन पहले टीजर रिलीज होने के बाद गुरुवार को ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ का ट्रेलर जारी गया। इस वेब सीरीज में दिव्यांका त्रिपाठी जादूगरनी की भूमिका निभाएंगी।

यह वेब सीरीज महत्वाकांक्षा और सपनों को पूरा करने की कहानी है। 1990 के दशक के मध्य में दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रहने वाली शिरी शाह के जीवन में एक अप्रत्याशित मोड़ आता है, जब उसका पति अचानक जैन भिक्षु बनने के लिए छोड़ देता है। इसके बाद उसे अकेले ही चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफ़री भी शो में सलीम का किरदार निभाते नज़र आएंगे। अभिनेता ने कहा, ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खुशी की बात रही है। यह श्रृंखला एक मार्मिक अनुस्मारक के रूप में कार्य करती है कि हम सभी के पास जादू पैदा करने, सामान्य को असाधारण में बदलने की शक्ति है। यह हमें उस जादू को पहचानने के लिए प्रोत्साहित करता है जो हमारे भीतर रहता है, जिसे अपनाने और दुनिया के साथ साझा करने का इंतजार कर रहा है।

बिसरा दासगुप्ता द्वारा निर्देशित और ज्योति देशपांडे और तनवीर बुकवाला द्वारा निर्मित इस शो में नमित दास, परमीत सेठी, दर्शन जरीवाला और नीलू कोहली भी सहायक भूमिकाओं में हैं। जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत इस शो का प्रीमियर 13 जुलाई को जिओ सिनेमा पर होगा।

नई दिल्ली, 6 जुलाई (हि.स.)। चंद्रयान-3 अब 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से साझा की।

इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 मिशन श्रीहरि कोटा से 14 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसरो प्रमुख सोमनाथ के अनुसार चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा।

चंद्रयान -3 धरती के नेचुरल उपग्रह चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और कई प्रकार की जांच करेगा। इसमें एक आर्बिटर एक लैंडर और एक रोवर है। इस बार इसरो का पूरा ध्यान इसके चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिगं पर है। इससे पहले लांचिंग की तारीख 5 जुलाई रखी गई थी। मिशन सफल रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले चंद्रयान-2 को चंद्रमा पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए भेजा गया था, जो चंद्रमा की सतह पर उतरने के अपने आखिरी चरण में विफल रहा था। चंद्रयान-2 के लैंडर की चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई थी, जिसकी वजह से उसका पृथ्वी पर मौजूद नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था।

नई दिल्ली, 06 जुलाई (हि.स.)। विपक्षी दलों की एकता की मुहिम के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लोक सभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ 20 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करने और रणनीति बनाने के लिए भाजपा ने 18 जुलाई को अशोका होटल में एनडीए की बैठक बुलाई है।

माना जा रहा है कि इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल, लोजपा (चिराग पासवान धड़ा) और चंद्रबाबू नायडू भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। इन सभी पार्टियां एनडीए में शामिल हो सकती हैं।

लोक सभा चुनाव में विपक्षी दलों की लगातार हो रही बैठकों की चर्चाओं के बीच भाजपा भी चुनावी रणनीति सहयोगी दलों के साथ बना सकती है। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर भी चर्चा की जा सकती है।

सावन मास चढ़ते पूरा माहौल शिव भक्ति में पूर्ण रहता है। भगवान शिव को सावन महीना बहुत ही प्रिये है इसलिए इस मास में पूजन किया जाता है।

आज आपको सावन में कुछ अलग से ज्योतिषीय उपाय बता रहें हैं।  जो थोडा कठिन है लेकिन इसका प्रभाव से सभी कष्ट दूर होते है। सावन मास में रूद्र पाठ की महिमा है। आशुतोष भगवान सदा शिव की उपासना में रुद्राष्टाध्यायी का विशेष महत्व है।

शिव पुराण के अनुसार सनकादि ऋषियों के पूछने पर स्वयं महादेव ने रुद्राष्टाध्यायीके मंत्रो तथा अभिषेक का महत्व बताया है। मन, कर्म तथा वाणी से परम पवित्र तथा सभी प्रकार से अशक्ति से रहित होकर भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए रुद्राभिषेक करना चाहिए। इससे भगवान शिव की कृपा से सभी कामनाओं को प्राप्त करता है। सावन में रुद्राष्टाध्यायी के द्वारा रुद्राभिषेक करने से मनुष्यों की सभी कष्ट दुर होते है। यह पाठ वेद्सम्मित है, परम पवित्र तथा धन, यस और आयु की वृद्धि करने वाला है। 

जाने रुद्राष्टाध्यायी के पाठ से अभिषेक में की जाने वाले द्रव का नाम तथा उसका प्रभाव

रुद्राभिषेक में प्रयुक्त होने वाले प्रशस्त द्रव्य अपने कल्याण के लिए भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए निष्काम भाव से रुद्राभिषेक करना चाहिए इनका अनंत फल है। शास्त्र में अलग -अलग कामनाओ की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक में अनेक प्रकार के द्रव्य का नियम है:

(1) जल से अभिषेक करने पर वृष्टि होती है
(2) व्याधि की शांति के लिए कुशोदक से अभिषेक करना चाहिए
(3) पशु की प्राप्ति के लिए दही से अभिषेक करना चाहिए
(4) लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से तथा धन प्राप्ति के लिए मधु से अभिषेक करे
(5) मोक्ष की प्राप्ति के लिए तीर्थ के जल से अभिषेक करे
(6) दूध के द्वारा अभिषेक करने से संतान की प्राप्ति होती है
(7) काकबन्ध्या ( एक संतान उत्पन करने वाली )अथवा जिनकी संतान उत्पन होते ही मर जाये या मृत संतान उत्पन करे उसे गाय के दूध से अभिषेक करने से जल्द संतान प्राप्त करती है
(8) जल की धारा भगवान शिव को अति प्रिये है अतः तेज बुखार हो गया हो उसको शांत करने के लिए जलधारा से अभिषेक करे ,
(9 )जो लोग गलत प्रेम प्रसंग में पड़ गया हो उसका प्रेम खत्म करने के लिए यानि विनाश के लिए दूध की धारा से अभिषेक करने से प्रेम प्रसंग समाप्त होते है

भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए निष्काम भाव से रूद्रपाठ करना चाहिए जो बहुत ही फलित होता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

छपरा के विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाई गई डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Chhapra: सारण के फार्मेसी संस्थान विवेकानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में गुरूवार को संस्थान के सभी सदस्यों के बीच भारतीय जनसंघ के पहले अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई।

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक, रिविलगंज प्रखण्ड प्रमुख सह प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य डॉ० राहुल राज ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। ततपश्चात पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।

इस दौरान निदेशक के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, प्राचार्य तथा अन्य सभी कर्मचारीगणो ने भी क्रमानुसार डॉ० मुखर्जी को स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया।

श्रद्धा सुमन अर्पण के पश्चात डॉ० राहुल राज ने अपने मंतव्यों में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ पार्टी के पहले अध्यक्ष रहे हैं, जिनका जन्म 06 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था और इनकी मृत्यु 51 वर्ष की आयु में वर्ष 1953 में 23 जून को कारावास में हुई थी, जिस दिन को आज भी भाजपा बलिदान दिवस के रूप में मानती आ रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ, बैरिस्टर और शिक्षाविद भी थे जिन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया।

उपस्थित शिक्षको ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्ष 1934 में 33 वर्ष की आयु में, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति बने। इस दौरान विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी सदस्यों ने मुखर्जी को याद करते हुए उनके जीवन काल, संघर्ष और बलिदान को याद किया।।