Chhapra: नेहरू युवा केन्द्र संगठन सारण व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मिशन लाईफ यानी पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली संबंधित जागरूकता अभियान अंतर्गत मिलेट्स मेला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया के निर्देशानुसार सारण एकेडमी हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में चित्रकला, नारा लेखन, पोस्टर प्रतियोगिताओं एवं अन्य आई ई सी मटेरियल के माध्यम से युवाओं ने विभिन्न मिलेट्स की उपयोगिता एवं स्वास्थ्य लाभ संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्शाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता सारण डॉक्टर गगन, रामकृष्ण मिशन छपरा के सचिव स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, पूर्व एन एस एस समन्वयक विद्यावाचस्पति त्रिपाठी, महिला हेल्पलाइन की परियोजना निदेशक मधुबाला, सारण एकेडमी के प्रधानाचार्य एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।

स्टाल प्रदर्शनी अंतर्गत युवाओं ने मिलेट्स से निर्मित बहुत सुंदर विभिन्न आर्ट एंड क्राफ्ट्स बनाये थे। जिसे उन्होंने आगत अतिथियों को भी उपहार स्वरूप भी भेंट किया। साथ ही मिलेट्स से विभिन्न पारंपरिक खाद्य पदार्थ जैसे कुटकी की खीर, चने के लड्डू, मूंग की सब्ज़ी, बाजरा की कचोरी, मडुआ का केक, बेसन का हलवा, कटहल की सब्ज़ी, ज्वार से निर्मित खाद्य पदार्थ आदि कई तरह के मिलेट्स से निर्मित खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।  जिसे उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा सराहा गया।

स्टाल प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार कल्पना चावला ग्रुप, द्वितीय पुरस्कार जीनियस मिलेट्स ग्रुप एवं तृतीय पुरुस्कार मडुआ ग्रुप को मिला। पेंटिंग में प्रथम गुड़िया कुमार सिंह, द्वितीय विष्णु प्रिया, तृतीय नंदनी साव, नारा लेखन में प्रथम मुस्कान कुमारी, द्वितीय काजल कुमारी, तृतीय लक्की कुमारी रहीं।

सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्राफी से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता डॉक्टर गगन ने अपने संबोधन में नेहरू युवा केन्द्र सारण द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं सभी को मिलेट्स द्वारा स्वास्थ्य लाभ एवं उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र सारण के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सत्यनारायण प्रसाद यादव, स्वयंसेवक प्रीत कुमार, विवेक कुमार सिंह, धीरज कुमार, विद्यालय के छात्र छात्राएं, शिक्षकगण, विभिन्न मीडियाकर्मी समेत भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका कंचनबाला द्वारा किया गया।

पटना, 3 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता पर राज्य में महागठबंधन की सरकार में बड़ी भूमिका निभाने वाले राजद सुप्रीमो का बयान आया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को यहां कहा कि विपक्षी एकजुटता में नीतीश कुमार को काफी सफलता मिलने वाली है। यह तमाम विपक्षी पार्टियों की मुहिम है।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार की ओर से बिहार में 12 जून को विपक्षी एकजुटता की प्रस्तावित बैठक है। इससे पूर्व नीतीश कुमार ने अलग-अलग राज्यों में जाकर कई विपक्ष के नताओं से मुलाकात की और अपने विपक्षी एकता के मुहिम को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। अब कयाश लगाई जा रही कि, नीतीश की यह मेहनत रंग ला सकती है। ें

आज का पंचांग
दिनाँक 04 /06/2023 रविवार, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष पूर्णिमा, सुबह 09:11 उपरांत प्रतिपदा ,नक्षत्र अनुराधा, सुबह 05:03 उपरांत ज्येष्ठा,चन्द्र राशि वृश्चिक,विक्रम संवत 2080, सूर्योदय 04:58 सुबह, सूर्यास्त 06:38 संध्या, चंद्रोदय 07:06 संध्या,चंद्रास्त आज नहीं है, लगन मिथुन 05:47 सुबह,उपरांत कर्क लगन,चौघडिया, दिन चौघड़िया, उद्देग 04:58 सुबह 06:41 सुबह
चर 06:41 सुबह 08:23 सुबह, लाभ 08:23 सुबह 10:05 सुबह , अमृत 10:05 सुबह 11:48 सुबह, काल 11:48 सुबह 01:30 दोपहर, शुभ 01:30 दोपहर 03:13 दोपहर,रोग 03:13 दोपहर 04:55 संध्या,उद्देग 04:55 संध्या 06:38 संध्या, राहुकाल, संध्या 04 :55 से 06 :38 संध्या, अभिजित मुहूर्त, सुबह 11:21 से 12:15 दोपहर तक,दिशाशूल पच्छिम,

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मित्रों तथा संबंधियों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिलेंगे। मानसिक दबाव आप पर हावी हो सकता हैं जिस कारण आपका स्वभाव भी अपेक्षाकृत गुस्सैल रह सकता है। ऐसे में किसी के साथ झगड़ने या उलझने से बचे।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
बड़ों की सलाह मानें, लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। हड़बड़ी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता बनी रहेगी। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र किसी बात को लेकर निराश रह सकते हैं।पेट सबंधी कोई समस्या हो सकती हैं जैसे कि दस्त, कब्ज, अपच इत्यादि।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जिनका विवाह हो चुका हैं उन्हें अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा तथा वे इससे संतुष्ट दिखाई देंगे। आपके साथी के द्वारा हर क्षेत्र में आपकी सहायता की जाएगी जिससे दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा।ऐसे समय में स्वयं पर विश्वास बनाये रखे तथा धैर्य से काम ले।
लकी नंबर
6
लकी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।प्रेम जीवन के लिए आज का दिन उत्तम हैं व आप अपने साथी के प्रति ईमानदार रहेंगे। जिनका विवाह हो चुका हैं वे अपने साथी के प्रति भावुक हो सकते हैं।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर में मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा।आज के दिन आप मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं जिस कारण तनाव में जा सकते हैं। ऐसे समय में स्वयं पर विश्वास बनाये रखे तथा धैर्य से काम ले।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई कारोबारी बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। आत्म-विश्वास में कोई कमी नही आएगी। कोई बात परेशान तो करेगी लेकिन यदि उसे किसी अपने के साथ साँझा करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
चोट व दुर्घटना से हानि तथा पीड़ा का योग बनता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें, क्लेश हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। शारीरिक‍ शिथिलता रहेगी।रिलेशन में रह रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कुछ अच्छा उपहार मिलने की संभावना है। पेट सबंधी कोई समस्या हो सकती हैं।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। काम में मन लगेगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। प्रमाद न करें। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा बनेगा।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। उत्साह में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक रहेगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता हैं, इसलिये उनके साथ स्नेहपूर्वक व्यवहार रखे व उनकी बात को ध्यान से सुने। दोस्त साथ नही देंगे।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी लेकिन उन्हें अपने काम से संतुष्टि होगी। प्राइवेट जॉब करने वाले अपने काम में ज्यादा ध्यान देंगे व कंपनी के प्रति अच्छा रवैया रखेंगे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी मे प्रभाव बढ़ेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आज के दिन आपके ऊपर मंगल भारी हैं जो लोग शेयर बाज़ार में काम कर रहे है आपको लेकर नकारात्मक छवि बन सकती हैं जिससे आपके हाथ से कई व्यापारिक समझौते निकल सकते हैं।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।स्कूल में पढ़ रहे छात्र आज के दिन अपने लिए नए उपायों को खोजेंगे व उसमें अपना समय देंगे। कुछ चुनौतियां आपके मार्ग में आ सकती हैं ।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 03 जून (हि.स.)। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नए अध्यक्ष को लेकर जारी कयासों का दौर आज थम गया। मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी को सर्वसम्मति से बोर्ड का अध्यक्ष चुन लिया गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड की दो दिवसीय बैठक के बाद आज उनके नाम पर मुहर लग गई।

गौरतलब है कि यह पद मौलाना राबे हसनी नदवी के 13 अप्रैल 2023 को इंतेकाल के बाद से रिक्त चल रहा था। मौलाना नदवी के निधन के बाद मुसलमानों की सबसे शक्तिशाली संस्था मानी जाने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नए अध्यक्ष को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी जगह अब कौन लेगा। इस दौरान कई नाम सामने आए जिनमें प्रख्यात इस्लामी विद्वान और जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी का नाम प्रमुख से लिया जा रहा था। बाद में उन्होंने अपने आपको बोर्ड के अध्यक्ष पद की दौड़ से अलग कर लिया था। शनिवार देर शाम आखिरकार बोर्ड की मीटिंग में मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिस पर बोर्ड के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगा दी।

मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी अभी तक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव पद पर नियुक्त रहे हैं। वह गत दो वर्ष से बोर्ड के महासचिव के पद पर काम कर रहे थे। उन्होंने बोर्ड के महासचिव रहे मौलाना वली रहमानी के निधन के बाद से यह पद संभाला था। मौलाना वली रहमानी का कोरोनाकाल में 3 अप्रैल 2021 को निधन हो गया था। मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी बोर्ड के पांचवें अध्यक्ष होंगे।

नई दिल्ली, 03 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना पर विश्व के नेताओं की ओर से प्राप्त शोक संदेशों के लिए उनका आभार प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके आत्मीयता भरे शब्दों से पीड़ित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति में साहस मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे, एसडीआरएफ, ओडीआरएएफ, स्थानीय प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं और अन्य का दुर्घटना स्थल पर जमीनी तौर पर चलाए जा रहे बचाव कार्य में बिना रुके काम करने के लिए सराहना की है। उन्होंने कहा है कि उनके समर्पण पर हम सब को गर्व है।

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कठिन अवसर पर हम भारतीयों द्वारा दिखाया गया साहस और सहयोग प्रेरणादायक है। ओडिशा में जैसे ही दुर्घटना हुई लोगों ने बचाव कार्य में सहयोग के लिए खुद को प्रस्तुत कर दिया। कई लोग रक्त दान करने के लिए एकत्र हुए।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ओडिशा में हुए रेल दुर्घटना में राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद वह घायलों से मिलने के लिए अस्पताल गए।

पटना, 3 जून (हि.स.)। ओडिशा के बालासोर के समीप शुक्रवार की देर शाम हुए भीषण रेल हादसे से पूरा देश सदमे में है। इस ट्रेन दुर्घटना को पूर्व रेल मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने लापरवाही का कारण बताया है। उन्होंने शनिवार को पटना में बयान देते हुए कहा कि लापरवाही की वजह से भीषण रेल हादसा हुआ है। साथ ही केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने रेल को चौपट कर दिया है।

लालू यादव ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि कोरोमंडल ट्रेन चेन्नई जाती है। मैंने भी उस ट्रेन से यात्रा की है। इस ट्रेन बड़ी संख्या बिहार और पश्चिम बंगाल के लोग सफर करते है। हादसे में बड़ी संख्या में यात्री हताहत हुए हैं। पूरी तरह से लापरवाही बरती गई है। सावधानी नहीं बरता गया, जिस कारण कैजुअलिटी हुई है। जानकारी मिली है कि 800 लोगों की मौत हुई है।

पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस हादसे के लिए जो लोग जिम्मेवार है उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख का मुआवजा और घायलों को पांच लाख मुआवजा दिया जाये।

 

फाइल फोटो

Chhapra: ट्रेन दुर्घटना में बिहार के यात्रियों को आवश्यक मदद पहुँचाने के लिये वरीय अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर ओडिसा के बालासोर जायेगी।

भीषण ट्रेन दुर्घटना के कारण बालासोर (#ओडिशा) में फंसे बिहार के 40 यात्रियों को बस द्वारा सुरक्षित लाया जा रहा है। बिहार सरकार के वरीय अधिकारी ओडिशा सरकार, रेल मंत्रालय और बालासोर जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।
#TrainAccident बालासोर (#ओडिशा) में फंसे बिहार के यात्रियों को लाने के लिए बिहार सरकार द्वारा गठित टीम में निम्न पदाधिकारी शामिल हैं-
श्याम बिहारी मीणा, IAS, डॉ कुमार आशीष, IPS, अविनाश कुमार, OSD, शहरयार, Dy Commandant, #SDRF

 

पटना, 03 जून (हि.स.)। बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करते हुए विधायक दल के नेता पद से भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा की छुट्टी करते हुए शकील अहमद को इसकी कमान दी गई है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में शनिवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. शकील अहमद खान को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियों तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने के मिशन में जुट गए हैं। बिहार में महा गठबंधन की सरकार बनने के बाद से कांग्रेस में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। पहले बिहार कांग्रेस की कमान अखिलेश प्रसाद सिंह को सौंपी गई और अब विधायक दल के नेता अजीत शर्मा की छुट्टी करते हुए शकील अहमद खान को विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है।

बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद से ही अखिलेश प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहे थे और संख्या के हिसाब से दो और मंत्री पद की मांग कर रहे थे। इसको लेकर पिछले दिनों महा गठबंधन में खूब घमासान भी हुआ था। ऐसी चर्चा थी कि अजीत शर्मा को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। अब जब अजीत शर्मा की विधायक दल के नेता से छुट्टी हो गई है और उनकी जगह शकील अहमद खान को विधायक दल का नेता चुना गया है, ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्हें नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है।

Chhapra: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा और करा दी शादी। जी हाँ, सही पढ़ा आपने यह मामला है सारण जिले के परसा प्रखंड क्षेत्र का। जहां ग्रामीणों द्वारा प्रेमी युगल की शादी कराने का मामला सामने आया है। मामला सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के बलिगांव पंचायत के चकसहबाज गांव का है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसका प्रेमी गाँव में पहुंचा था। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी पर जब परिजनों और ग्रामीणों की नजर पड़ी तो प्रेमी को पकड़ लिया। फिर क्या था बिना शुभ मुहूर्त के ही दोनों की झटपट शादी करा दी गई।

मिली जानकारी अनुसार भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी स्वर्गीय मन्शी सिंह का पुत्र मनीष कुमार का बीते चार सालों से चकशहबाज गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह का पुत्री आरती कुमारी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम के परवान चढ़ने पर दोनों आपस में लुक छुप कर एक दूसरे से मिलने लगे। साथ ही मोबाइल पर भी बातें होने लगी। इसी क्रम में बुधवार की रात प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव जा पहुंचा था। इस बीच लड़की के परिजनों को दोनों के मिलने की भनक लग गई। ऐसे में उन्होंने ग्रामीणों की मदद से युवक को पकड़ लिया।

इसके बाद प्रेमी युवक मनीष की जमकर पिटाई भी कर दी गई। इसके बाद गांव में परिजनों ने पंचायत लगवाई। जिसके बाद पंचायत ने परिजनों को समझा बुझाकर शादी कर देने का निर्णय दिया। इस शादी के लिए मनीष लगातार मना करता रहा। प्रेमी युवक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने झटपट शादी का मंडप तैयार करा कर दोनों की शादी करा दी। दोनों की जबरन शादी कराने का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। लड़के के परिजनों को इस के बारे में जानकारी हुई। वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लड़के को लड़की वालों के चुंगल से छुड़ाने का प्रयास किया। मगर लड़की के परिजनों ने लड़के के साथ लड़की को विदा कराया। मिली जानकारी के अनुसार जिन प्रेमी युगल की जबरन शादी कराई गई है। वह पहले से ही परिचित हैं और दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार भी हैं। जिस कारण इनका एक दूसरे के यहां आना-जाना लगा रहता था और फोन पर भी इनकी बात होती थी।

इंदौर, 2 जून (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरुआत हुई है। भारत नेपाल के बीच संबंधों में नए आयाम जुड़े हैं। यह बात उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार की रात उनके सम्मान में इंदौर में दिए गए रात्रि भोज के दौरान कही।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कल की मुलाकात के दौरान कहना कि हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे और इसी भावना से, हम सभी मुद्दों का, चाहे बाउंड्री का हो या कोई और विषय, सभी का समाधान करेंगे, यह हमारे लिए खुशी और गर्व का विषय है।

प्रचंड ने कहा कि मेरा प्रधानमंत्री के रूप में भारत भ्रमण चौथी बार हो रहा है। इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के बीच जो सहमति हुई है, यह दूर तक जाने वाली सहमति है। कनेक्टीविटी, वॉटर रिसोर्स, ऊर्जा के क्षेत्र में जो सहमति बनी है, उसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे। मैं नेपाल जाकर नेपाली जनता को बताऊंगा कि भारत नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत हुई है। भारत नेपाल के संबंधों में नए आयाम जुड़े है। इसको मजबूत करना हम सबका कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जो गर्मजोशी से स्वागत हुआ है, वह अविस्मरणीय है। भगवान महांकाल के दर्शन कर मेरा सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जो विकास हुए हैं, वह अभूतपूर्व है। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत भाषण देते हुये प्रदेश की नौ करोड़ जनता और राज्य शासन की ओर से प्रधानमंत्री प्रचंड का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रचंड को हमारे बीच पाकर हम अभिभूत हैं, उनका स्वागत कर हम गौरवांवित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और परम्पराएं लगभग एक जैसी है। ऐसा लग रहा है कि अपनों के बीच अपने ही आये हैं। कार्यक्रम का संचालक सांसद शंकर लालवानी ने किया।

दरअसल, नेपाल के प्रधानमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे। वे सबसे पहले उज्जैन गए और भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने शाम को देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छता संबंधी प्रबंधन के कार्यों को देखा। इस दौरान उन्होंने जैविक अपशिष्ट से बायो सीएनजी बनाने वाला एशिया के सबसे बड़े तथा देश में अपने तरह के पहले और अनूठे प्लांट का अवलोकन भी किया।

नई दिल्ली, 02 जून (हि.स.)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को ओडिशा ट्रेन हादसे पर दुख जताने के साथ ही मुआवजे का ऐलान किया है। वह दुर्घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं।

रेल मंत्री वैष्णव ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि वे घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। भुवनेश्वर और कोलकाता से बचाव दल जुटाया गया है। एनडीआरएफ, राज्य सरकार, टीमें और एयरफोर्स भी जुट गई है। बचाव कार्य के लिए सभी की सहायता ली जाएगी।

एक अन्य ट्वीट में रेल मंत्री ने ओडिशा ट्रेन हादसे के लिए मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली चोटों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ट्रेन सं. 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस और ट्रेन सं. 12864 एसएमवीबी- एचडब्ल्यूएच सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को लगभग 6.55 बजे बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई।

Chhapra: स्नातक तृतीय खंड परीक्षा के चौथे दिन कदाचार के आरोप में 6 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए हैं। 4 परीक्षार्थियों का निष्कासन छपरा से और 2 निष्कासन सीवान से हुआ हैं।