Chhapra: शहर के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र से बरामद युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। शव की पहचान सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गाँव के निवासी भिखम सिंह की पुत्री मनीष कुमारी (22) के रूप में हुई है। प्रथम दृष्ट्या मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत होता है।

बताया जा रहा है कि विगत दिनों उसी गाँव के निवासी लड़की के कथित प्रेमी कुणाल कुमार सिंह की हत्या कर उसके शव को दफन दिया गया था। जिसे बाद में युवक के परिजनों ने पुलिस के सहयोग से बरामद किया। इसी मामले में लड़के के परिवार वालों ने लड़की समेत उसके परिवार वालों को नामजद आरोपी बनाया था और सहाजितपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लड़की के परिवार वाले लड़का और लड़की दोनों को फरार बता रहे थे। लेकिन पहले लड़के और बाद में लड़की का शव बरामद होने से पूरा मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। लड़की के परिवार वाले फिलहाल फरार हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच और फरार परिजनों के गिरफ़्तारी के प्रयास में जुटी है।  

इस मामले को लेकर सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया कि 13अगस्त को एक नवयुवक कुणाल सिंह का शव सहाजितपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। उसी प्रकरण में बताया गया की एक युवती भी गायब है। जिसका शव मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र से बरामद किया गया हैं। लड़की के शव की पुलिस टीम ने शिनाख्त की है। उसका नाम मनीषा कुमारी है। इस मामले में लड़की के एक परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नई दिल्ली, 16 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज (बुधवार) सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति स्थल “सदैव अटल” पर प्रातःकाल प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राज्यसभा के उप सभापति हरिबंश, एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल, हम पार्टी के संस्थापक जीतनराम मांझी सहित सहित बड़ी संख्या में गण्यमान्य जन मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए अपने एक ट्वीट संदेश में कहा कि मैं भारत के 140 करोड़ लोगों के साथ मिलकर असाधारण अटल जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके नेतृत्व से भारत को बहुत लाभान्वित हुआ। उन्होंने हमारे देश को प्रगति पथ पर बढ़ाने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि अटलजी का व्यक्तित्व बहुत विराट था। वे हमारे पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं के लिए तो आदर्श हैं ही। अपने शासनकाल में उन्होंने जिस तरह से गठबंधन सरकार चलाई, उससे अनेक दलों के लोग भी उनके प्रति बहुत आदरभाव रखते हैं। यही कारण है कि वे सब भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने आए हैं।

Muzaffarpur/Chhapra: 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से देश भर में मना। मुजफ्फरपुर में भी हर्षोंल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेल पुलिस ने एक शानदार पहल शुरू की है। दरअसल, जंक्शन पर घूमने वाले लावारिस बच्चों के लिए मुजफ्फरपुर रेल एसपी कुमार आशीष के पहल पर रेल पुलिस पाठशाला की शुरुआत की गई है। इस अनोखी पहल में विभिन्न प्लेटफार्म भटकने वाले लावारिस और जरूरतमंद बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रेल पुलिस मुजफ्फरपुर ने करीब दो दर्जन बच्चों को अज्ञानता और संभावित अपराध की दुनिया से आज़ादी देने की कोशिश की है.

मौके पर उद्घाटन के बाद रेल एसपी डॉक्टर कुमार आशीष खुद बच्चों को पढ़ाने में जुटे हुए हैं। छोटे-छोटे बच्चों को A,B,C,D सिखा रहे हैं। सबसे पहले सूची तैयार की गई थी। जिसके बाद आज इसकी शुरुआत कर दी गई है। सभी को बैग किताब कॉपी स्लेट पेंसिल पेन इत्यादि दिया गया है।कुछ दिन लगातार इनको पढ़ाने के बाद नजदीकी सरकारी स्कूलों में इनका बाकायदा एडमिशन करवा दिया जायेगा और रेल पुलिस पाठशाला भी स्कूल के समय बाद के समय में चलती रहेगी ताकि उन्हें बाकि बच्चों के समकक्ष बनाया जा सके. एसपी बताते हैं की आज बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था. कई बच्चों ने आगे चल कर पुलिस इंस्पेक्टर बनने की स्वेच्छा जताई. उपस्थित लोगों ने उनकी हौसला अफजाई की और रेल एसपी ने मार्गदर्शन करते हुए कहा की कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता, अगर ठान लें तो इन बच्चों में भी हुनर और काबिलियत है. ये बिलकुल आगे भविष्य में अच्छा करेंगे और पुलिस प्रशासन के मददगार साबित होंगे. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत वर्तमान रेल एसपी ने ऐसे कई प्रयोग पूर्व में विभिन्न जिलों में एसपी के रूप में किये हैं जिनसे अपराध नियंत्रण और बेहतर समाज की अवधारणा को लगातार बल मिला है. आज भी उनके प्रयासों को मधेपुरा, नालंदा, किशनगंज और मोतिहारी की जनता बड़ी ही शिद्दत से याद करती है जिसकी बानगी उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर झलकती रहती है.

मुजफ्फरपुर रेल एसपी ने बताया कि आज से रेल पुलिस पाठशाला की शुरुआत की गई है। ताकि जिन बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पाई है उन बच्चों को शिक्षा-दीक्षा मुहैया कराई जा रही है। ताकि वह अच्छे नागरिक बन सके। अच्छी शिक्षा और संस्कार ले सकें। आगे इन बच्चों का स्कूल में एडमिशन भी कराया जाएगा ताकि यह बच्चे अपराध की दुनिया में न प्रवेश करें ना ही इनके माध्यम से कोई अपराध बढ़ सके. ये पुलिस और प्रशासन के मददगार साबित हो भविष्य में अच्छे नागरिक बन सकेंगे. शिक्षक के रूप में रेल पुलिस के महिला सिपाहियों, जवानों और विभिन्न श्रेणी के पदाधिकारियों के माध्यम से अलख जगाया जा रहा है। रेल एसपी के इस पहल का सभी ने सराहना की है और प्रयोग में सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं.

आज का पंचांग
दिनांक 16 /08/2023 बुधवार
श्रावण कृष्णपक्ष (अधिक ) अमावस्या
दोपहर 03 :07 उपरांत प्रतिपदा
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र :अश्लेशा
सुबह 04:57 उपरांत मघा
चन्द्र राशि : कर्क
संध्या 04:57 उपरांत सिह राशि
सूर्योदय :05:23 सुबह,
सूर्यास्त :06:24 संध्या
चंद्रोदय : आज नहीं है
चंद्रास्त :06 :41 दोपहर
लगन :कर्क 05:32 सुबह
उपरांत सिह लगन
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
लाभ :05:23 सुबह 07:01 सुबह
अमृत :07:01 सुबह 08:38 सुबह,
काल :08:38 सुबह 10:16 सुबह ,
शुभ :10:16 सुबह11:54 सुबह,
रोग :11:54 सुबह 01:32 दोपहर
उद्देग :01:31 दोपहर 03:09 दोपहर,
चर :03:09 दोपहर 04:47 संध्या
लाभ :04:47 संध्या 06:24 संध्या
राहुकाल
सुबह 11:54 से 01:31 दोपहर
अभिजित मुहूर्त :
11:28 सुबह से 12:20 दोपहर
दिशाशूल :उत्तर
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर यात्रा करे शुभ होगा.

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है।बाहर जाने से बचे क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है।
लकी नंबर 1,लकी कलर गुलाबी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।पारिवारिक जीवन में दो-चार छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं।
लकी नंबर 8,लकी कलर भूरा

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। समाज में आपका कद ऊँचा होगा और सभी के बीच मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर ग्रे

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अपने से उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा ।
लकी नंबर 7 ,लकी कलर महरून

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी।धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता हैं।
लकी नंबर 4,लकी कलर आसमानी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है।आज का दिन आपके लिए शुभ हैं और किसी शुभ कार्य में ही धन खर्च होने की भी संभावना हैं। किसी के साथ द्वेष हो सकता है।
लकी नंबर 6, लकी कलर हरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा।आज का दिन आपके लिए शुभ हैं और किसी शुभ कार्य में ही धन खर्च होने की भी संभावना हैं। किसी के साथ द्वेष हो सकता हैं लेकिन वह कुछ समय के लिए ही रहेगा।
लकी नंबर 6 ,लकी कलर हरा

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे।कोई नयी चीज़ सीखने को मिलेगी और आपको उसमे आनंद भी आएगा। नौकरी में कुछ अड़चन जरुर आएगी।
लकी नंबर 9 ,लकी कलर श्वेत

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। कोई नयी चीज़ सीखने को मिलेगी और आपको उसमे आनंद भी आएगा। नौकरी में कुछ अड़चन जरुर आएगी
लकी नंबर 9,लकी कलर श्वेत

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा।किसी के साथ पुराना कोई रिश्ता था जो टूट गया था, आज उनसे पुनः बातचीत हो सकती है जो आपकी पुरानी यादो को एक बार फिर से ताजा कर देंगे।
लकी नंबर 7, लकी कलर सलेटी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।आज के दिन जीवन में कुछ उथल-पुथल मचेगी और बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। संयम से काम लेंगे तो कम नुकसान होगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन लाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें।यदि आपको मधुमेह की बीमारी हैं तो आज के दिन अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। शाम के समय कुछ अनहोनी घटित हो सकती है।
लकी नंबर 5 ,लकी कलर पीला

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

स्वतंत्रता दिवस पर 5 लोगों को मिला वासगीत का पर्चा, खेल, शिक्षा और अन्य बेहतर कार्य करने वाले भी सम्मानित

Chhapra: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सारण जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पांच लोगों को वासगीत पर्चा वितरत किया गया.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 09 मृत चौकीदार के आश्रितों को अनुकंपा के तहत नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. वही आपदा में मृत व्यक्तियों के 24 आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया.

इसके साथ साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में पुरस्कारों से नवाजे गए 13 छात्र-छात्राओं को भी जिलाधिकारी श्री समीर के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.

जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे सराहनीय योगदान हेतु 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. वर्ष 2023 में मैट्रिक व इंटर परीक्षा में जिला के 07 टॉपर को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

शहर से लेकर गांव तक शान से लहराया तिरंगा, लगे जय हिंद के नारे

Chhapra: आजादी की 77वी वर्षगांठ पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया. मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की सुबह से ही राष्ट्रीय गीत बजने शुरू हो गए. शहर के राजेंद्र स्टेडियम में जहां ध्वजारोहण के लिए मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. वही जिले के 20 प्रखंड मुख्यालय, थाना परिसर, विद्यालय और महाविद्यालयों सहित विश्विद्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. राजेंद्र स्टेडियम में जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने परेड ने सलामी दी. साथ ही बेहतर कार्य करने वाले लोगों के साथ साथ गणमान्य लोगों को भी प्रभारी मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इसके अलावे आयुक्त कार्यालय में आयुक्त, डीएम कार्यालय में डीएम, एसपी कार्यालय में एसपी, नगर थाना में एसएचओ टाउन, सदर अस्पताल सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन, विभिन्न अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख और बीडीओ तथा विद्यालयों और महाविद्यालयों में संस्थान प्रमुख द्वारा झंडोतोलन किया गया.

शैक्षणिक संस्थानों के साथ साथ विभिन्न निजी कार्यालयों में भी झंडोतोलन किया गया. वही इस अवसर पर शहर और गांव में लोगों ने अपने अपने घरों की छतों पर झंडोतोलन कर स्वाधीनता दिवस को मनाया.

निजी विद्यालयों में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया. जिसमे बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी.


नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.)।
सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का आज अचानक निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आज ही एम्स में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार कार्डियक अरेस्ट होने पर उन्हें दोपहर डेढ़ बजे एम्स की इमरजेंसी में लाया गया। आज अपने आवास पर ध्वजारोहण के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

सुलभ ने लगभग 13 लाख घरेलू शौचालय और 5.4 करोड़ सरकारी शौचालयों का निर्माण किया है। शौचालयों के निर्माण के अलावा, संगठन ने मानव अपशिष्ट की मैन्युअल सफाई को हतोत्साहित करने के लिए एक आंदोलन भी चलाया है।

Chhapra: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां विज्ञान और प्रौधोगिकी सह सारण जिला के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। 

इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि जिले में सरकार की सभी योजनाएं जनता तक पहुंचे इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान सारण के आयुक्त, पुलिस उप महा निरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत जिले के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थें।   

(प्रशांत सिन्हा)

देश स्वतंत्रता की 77 वीं वर्षगांठ मना रहा है। 15 अगस्त का दिन हमारे देश के लिए गौरवशाली और ऐतिहासिक दिन है। हमारे देश ने इन सालों में हर नए क्षेत्र में नए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विकास की दौड़ में हम विकसित देशों के साथ दौड़ लगा रहे हैं। भारत आज विश्व शक्ति बनने के सपने देख रहा है लेकिन इन सबके बीच बहुत कुछ है जो हम खो रहे हैं। विकास की अंधी दौड़ में हम नई नई समस्याएं पैदा कर रहे हैं। हमारे जंगल खत्म हो रहे है , हमारी नदियां प्रदुषित हो चुकी हैं। हमारी हवा सांस लेने लायक नही बची है। खेत और मिट्टी जहरीली हो चुकी है। अब हमें वायु प्रदुषण, गंदे ऊर्जा श्रोतों, रसायनिक खेती, डीजल वाहनों, ट्रैफिक समस्या, जी एम फसलों और कचरे से आज़ादी चाहिए।

इसके निवारण के लिए सभी यही सोचते हैं कि कौन सबसे पहला कदम उठाए। सभी यह सोचते हैं कि हम इससे नही लड़ सकते लेकिन स्वतंत्रता संग्राम सेनापतियों के आज़ादी के लड़ाई से सीख लें कि उस समय कुछ लोग यही सोचते थे कि क्या इतनी बड़ी हुकूमत को हराया जा सकता है। लेकिन हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने भारत को गुलामी की जंजीर से आज़ादी करा दी। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर प्रकृति एवं पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को संकल्प लेना होगा और अपने कर्तव्य का पालन करना होगा।

आमतौर हम देश से अपेक्षाएं रखते हैं लेकिन खुद से कोई अपेक्षा नहीं रखते हैं ये जानते हुए भी हमसे ही बनता है देश। हम देश के लिए कुछ नही करते उसकी आर्थिक, सांस्कृतिक, समृद्धि में योगदान नही करते और देश से अपेक्षा करते हैं कि वह हमारे लिए करे। हमसे ही देश बनता है। हमारे कार्यों से देश प्रगति के रास्ते पर जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के समय जरूर हम लोगों में देश के प्रति देश भक्ति उजागर होने लगती है। रेडियो, टेलीविजन में देशभक्ति के गाने हमें कुछ समय के लिए अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करते हैं। परन्तु कुछ समय के बाद हमारा मन भी और चीज़ों में उलझ जाता है। दरअसल व्यक्ति पांच स्तरों पर जीता है। आर्थिक, शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक तथा अद्ध्यात्मिक स्तरों पर। हर स्तर मे देश की एक प्रमुख भूमिका होती है। हम सब पर देश का उधार है। देश ने हमारी झोली में इतना कुछ दिया है फिर भी हम देश के सामने अपनी मांग ही रखते हैं।

कर्त्तव्यपालन के प्रति सतत जागरुकता से ही हम अपने अधिकारों का निरापद रखने वाले आज़ादी का पर्व सार्थक रूप से मना सकेंगे। तभी लोकतंत्र और संविधान को बचाए रखने का हमारा संकल्प साकार होगा। प्रायः कुछ से सुना जाता है कि स्वतंत्रता के इतने वर्षो के बाद भी हमें देश से कुछ नही मिला लेकिन क्या कुछ लोग यह सोचते हैं कि उन्होंने देश को क्या दिया ? यदि सभी लोग याचना छोड़कर देश के प्रति अपने कर्त्तव्य निभाएं तो देश को उन्नति को कोई नहीं रोक सकता। स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है लेकिन यह अधिकार तब तक अधूरा है जब तक देश के सामने मौजूद चुनौतियां को ख़त्म नहीं कर देते हैं। आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है पर्यावरण। बढ़ते प्रदूषण और वैश्विक तापमान, जलवायु परिर्वतन आदि के कारण पृथ्वी पर संकट मंडराने लगा है।

पर्यावरण संरक्षण आज सबसे ज्यादा आवश्यक हो गया है। अकेले सरकार और नौकरशाहों का ही काम नहीं है बल्कि देश की प्रत्येक जनता को इसमें सहयोग देना होगा। आम लोग पर्यावरण के नुकसान से तो परिचित है लेकिन उन तौर तरीकों को रोकने के लिए सजग नही जो पर्यावरण को प्रदुषित कर रहे हैं। पर्यावरण अनमोल धरोहर है, इसकी सुरक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है। युवाओं को तो इनके बारे में पता तक नहीं है। उन्हें जागरुक करने की जरूरत है। संविधान में अनु• 51 A ( g ) में भी उल्लेख किया गया है कि प्राकृतिक पर्यावरण की, जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी एवं वन्य जीव आदि भी हैं रक्षा करें, उनका संवर्धन करें तथा प्राणिमात्र के प्रति दया भाव रखें।
आज़ादी की सार्थकता तभी होगी जब हरेक व्यक्ति को काम, भोजन एवं स्वच्छ पर्यावरण मिले। संविधान में जो हमारे कर्त्तव्य तय किए गए हैं उसका हम सही ढंग से पालन करें तभी हमारा देश भी महान बनेगा। सबसे बड़ी बात अपने अपने मौलिक अधिकारों को पहचाने ही साथ ही अपने मौलिक कर्तव्यों को भी निर्वहन करें। देशभक्ति का भाव किसी अवसर का मोहताज नहीं होता। यह हमारे भीतर का स्थाई भाव होना चाहिए। देशभक्ति का मतलब देश से अपेक्षा नहीं बल्कि देश के लिए देश के लिए कुछ करने की प्रवृति पैदा होना है।

तिरंगामय हुआ छपरा शहर, तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर शहरवासियों ने लिया भाग

Chhapra: सोमवार को छपरा शहर तिरंगामय हो गया. स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और श्रीराम जन्मोंत्सव शोभायात्रा समिति द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली गई थी. जिसमे सभी वर्गो के लोग शामिल थे.

देश की आजादी के जश्न के तौर पर भारतीय ध्वज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए युवा जोश से लबरेज थे. सोमवार को शहर के नगरपालिका चौक स्थित नगर निगम परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई. जो योगिनिया कोठी, सांढा ढाला, मोना चौक, मेवालाल चौक, कटहरी बाग होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी.

इस दौरान तिरंगा यात्रा में युवा से लेकर वृद्ध के साथ साथ हर वर्ग के लोग शामिल होकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे.

वही इस दौरान शहरवासियों ने भी इस तिरंगा यात्रा का भरपूर समर्थन करते हुए अपनी सहभागिता प्रदान की.

इस दौरान आयोजक सदस्य लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि विगत वर्षो से यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. पहली बार 100 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई थी जो आज 150 मीटर से ऊपर की निकाली गई है. तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है कि सभी अपने देश की आजादी का जश्न मनाए साथ ही साथ स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराएं. इससे अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान और बढ़ेगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आशा भोसले को भारत के ‘शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति ने उन्हें स्मृति चिन्ह दिया और एक गाने की फरमाइश की भी रखी। इस पर आशा भोंसले ने 89 साल की उम्र में फिल्म ‘लगान’ का गाना ‘…राधा कैसे ना जले’ गाया।

राष्ट्रपति ने जब उनसे अपनी पसंद का गाना गाने का अनुरोध किया तो आशा भोसले ने 70 के दशक का गाना ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ गाया। यह गाना फिल्म यादों की बारात (1973) का था। यह गाना न सिर्फ जबरदस्त हिट हुआ, बल्कि आशा भोसले की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर ले गया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कुछ शब्दों का आदान-प्रदान किया।

राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि नारी शक्ति के योगदान से भारत विकसित देशों की कतार में शामिल हो जाएगा। मेरा मानना है कि ‘अमृत काल’ में भारत ‘नारी शक्ति’ के योगदान से विकसित देशों में अपनी जगह बना सकेगा। राष्ट्रपति ने कहा, “महिला शक्ति के बिना एक स्वस्थ, मजबूत और विकसित समाज की कल्पना करना असंभव है, महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों का जश्न मनाने के उद्देश्य से इस पहल में भाग लेकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

आशा भोंसले ने 1940 के दशक के अंत में अपनी संगीत यात्रा शुरू की। उन्होंने चुपके-चुपके मस्त निगाहें, बादल घिर आए, रिमज़िम पानी बरसे और कहदूं तुम्हें (दीवार), ये वादा रहा (ये वादा रहा) जैसे गाने गाए।

पश्चिम चंपारण (बगहा), 13 अगस्त(हि.स.)। पड़ोसी देश नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र और पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दो-तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से गंडक नदी के जलस्तर में फिर एक बार वृद्धि जारी है। गंडक बराज द्वारा रविवार की शाम लगभग पांच बजे दो लाख एकत्तीस हजार दो सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

गंडक बराज के अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए गंडक बराज के सभी 36 फाटकों को आंशिक रूप से जल स्त्राव के लिए उठा दिया गया है।वहीं पानी की बढ़ती स्थिति के मद्देनजर गंडक बराज पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारियों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि गंडक बराज के जल स्तर में बनी वृद्धि को देखते हुए रात दिन बराज पर कैंप किया जा रहा है तथा पल-पल की रिपोर्ट पर नजर रखी जा रही हैं।

दूसरी तरफ गंडक बराज के निचले अन्य कई इलाकों में फिर से पानी फैलने लगा है। वही गंडक नदी से सटे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के अंतर्गत वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के कक्षा संख्या एम 29 एवं 30 तथा ठाडी के जंगल में गंडक का पानी और बरसात का पानी फैला रहा है। वन क्षेत्र में बरसाती पानी व गंडक नदी का पानी घुसने से वन्य जीव सुरक्षित जगहों की तलाश में ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।