पटना, 9 जनवरी (हि.स.)। बिहार सरकार में खेल विभाग का अलग से गठन करने के फैसले को राज्यपाल की मंजूरी मंगलवार को मिल गयी हे।

बिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार ने अलग से खेल विभाग गठन करने का फैसला लिया था। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद अब राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भी इसे मंजूरी दे दी है। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

बीते 6 जनवरी को मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि जल्द ही बिहार में अलग से खेल विभाग का गठन किया जाएगा, जिससे खेल के क्षेत्र में बेहतर काम हो सकेगा। इसके बाद सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे पास किया गया और मंगलवार को राज्यपाल ने इसे अपनी मंजूरी दे दी।

नई दिल्ली, 6 जनवरी (हि.स.)। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत एक और कीर्तिमान रचने के बेहद करीब है। शनिवार शाम 4 बजे भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल वन अपनी मंजिल पर पहुंचेगा। आदित्य को पृथ्वी से 15 लाख किमी दूर एल वन (लैंग्रेज प्वाइंट) प्वाइंट के पास की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अपने इस महत्वाकांक्षी मिशन के आखिरी चरण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पूरी तरह तैयार है।

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद से इसरो के इतिहास रचने का सिलसिला जारी है। नये साल की शुरुआत ब्लैक हॉल के अध्ययन के लिए सैटेलाइट लॉन्च कर इसरो ने दुनिया में धाक जमाई। इसी कड़ी में भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल वन शनिवार शाम 4 बजे अपने लक्ष्य पर पहुंचेगा। इसरो इसे कमांड देकर एल वन प्वाइंट की हेलो ऑर्बिट पर पहुंचाएगी। इसके साथ ही 3 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सूर्य के लिए शुरू हुआ 15 लाख किमी का सफर अपने मुकाम पर पहुंच जाएगा। सूर्य के अध्ययन के लिए देश का यह पहला मिशन है। इस मिशन की सफलता पर अमेरिका के बाद केवल भारत ऐसा देश होगा जिसका अंतरिक्ष यान इस प्वाइंट तक पहुंचेगा।

क्या-क्या हुआ

– 2 सितंबर 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य एल वन का प्रक्षेपण।

– 03- 15 सितंबर को अंतरिक्ष यान ने विभिन्न चरणों को पूरा किया।

– 19 सितंबर को सूर्य-पृथ्वी एल वन प्वाइंट की ओर बढ़ा।

– 30 सितंबर को पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से बाहर निकला।

– 1 दिसंबर को आदित्य सोलर विंड पार्टिकल्स एक्सपेरिमेंट में सोलर विंड आयन स्पेक्ट्रोमीटर पेलोड शुरू।

– 6 जनवरी को आदित्य एल वन यान गंतव्य कक्षा में पहुंचेगा।

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई नारायण महाविद्यालय गोरियाकोठी के राजनैतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर खुर्शीद आलम के फेसबुक अकाउंट द्वारा लगातार देश के टुकड़े करने और मुस्लिमों के लिए एक और नया देश बनाने वाले राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगाया है।

इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने आक्रोश दिखाते हुए घोर निंदा की है। छात्र नेताओं ने कहा कि कोई ऐसी ताकत नहीं जो भारत का टुकड़ा कर सके। ऐसे देश विरोधी विचार रखने वाले प्रोफेसर पर जांच गठित कर राष्ट्रविरोधी मुकदमा चले और उस तुरन्त बर्खास्त किया जाए।

छात्र नेताओं ने कहा कि उन्हें संदेह है कि ये आतंकवादियों गतिविधियों में भी शामिल हो सकते है। अभाविप द्वारा जयप्रकाश विश्विद्यालय के कुलसचिव से मिल कर ज्ञापन देकर खुर्शीद आलम को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। कुलसचिव से मिलने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य विश्वविद्यालय कार्य सह प्रमुख रजनीकांत सिंह, विश्वविद्यालय संयोजक प्रशांत सिंह, शोध प्रमुख हिमांशु कुमार, प्रभाकर कुमार अन्य थे।

इस मामले पर फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुप्पी साध ली है।

 

आज का पंचांग
दिनांक 01/01/2024 सोमवार
पौष कृष्णपक्ष पंचमी
दोपहर 02:28 उपरांत षष्ठी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : माघा
सुबह 08:36 उपरांत पूर्वफाल्गुन
चन्द्र राशि सिह
सूर्योदय 06:36 सुबह
सूर्यास्त :05:10 संध्या
चंद्रोदय 09:55 दोपहर
चंद्रास्त :10:16 सुबह
लगन :धनु 07:32 सुबह उपरांत
मकर लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
अमृत 06:36 सुबह 07:55 सुबह
काल 07:55 सुबह 09:14 सुबह
शुभ 09:14 सुबह 10:34 सुबह
रोग 10:34 सुबह 11:53 सुबह,
उद्देग 11:53 सुबह 01:12 दोपहर
चर 01:12 दोपहर 02:31 दोपहर,
लाभ 02:31 दोपहर 03:51 संध्या
अमृत 03:51 संध्या 05:10 संध्या
राहुकाल
सुबह 11:32 से 12:14 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:32 से 12:14 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अपना चेहरा दर्पण में देखकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

मेष
आज के दिन आपके दैनिकचर्या खूब होगी। मन आपका व्याकुल रहेगा।कार्य के दौरान किसी अनहोनी की शंका बनी रहेगी। रोजमर्रा के कार्य में थोड़े बिलंब होंगे। जिसे आपको हानि होगी।
मित्र आपके सहयोग करेगे। व्योपार ठीक नही चलेगा।आज किसी के साथ लेनदेन नहीं करे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक 7 शुभ रंग पिला

वृष
आज के दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा।लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होगा।कार्य के दौरान भागदौड़ बना रहेगा।कार्य में लापरवाही नहीं करे।आय के स्त्रोत ठीक रहेगा।नौकरी करने
वाले आज के दिन सामान्य रहेगा। आकस्मिक धन का लाभ मिलेगा। परिवार में सभी प्रसन्न रहेगें। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
शुभ अंक 4 शुभ रंग हरा

मिथुन
आज के दिन आपके लिए अनुकूल बना रहेगा।आज के दिन जो आप कार्य करेगे वह पूर्ण होगा। आज के दिन आपके पास स्वार्थ नहीं रहेगा।धन का लाभ मिलेगा।खर्च पर नियंत्रण रखे।
पारिवारिक वातावरण ठीक नहीं रहेगा।वाहन चलाते समय ध्यान रखे।दोस्त का सहयोग मिलेगा।जल्दबाजी नहीं करे।
शुभ अंक 8 शुभ रंग आसमानी

कर्क
आज के दिन कार्य करते समय धैर्य रखे।परिश्रम खूब करेगे लेकिन मेहनत का परिणाम बेहतर नहीं रहेगा। व्योपार में उतार चढ़ाव रहेगा।किसी के साथ वादा नहीं करे।किसी कार्य को
लेकर निर्णय जल्दबाजी में नहीं करे आपका आलोचना होगा।भाई बहन का सहयोग नहीं मिलेगा।
शुभ अंक 1 शुभ रंग संतरी

सिंह
आज के दिन आपके द्वारा किये हुए कार्य में बाधा उत्पन होगा। मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा। व्योपार ठीक नहीं चलेगा। लेकिन ठीक तरह से मेहनत करे संध्या के बाद आय ठीक रहेगा।आप सभी कार्य आसानी से कर लेंगे। स्वभाव में अचानक बदलाव दिखाई देगा।पडोसी के साथ सम्बन्ध ठीक होगा।
शुभ अंक 9 शुभ रंग भूरा

कन्या
आज के दिन स्थाई संपत्ति के खरीद -विक्री हो सकता है। आज आपके पुराने कर्ज समाप्त होगा। आर्थिक क्षेत्र बेहतर होगा।वयोपार में लाभ मिलेगा।जो लोग बैकिंग या शेयर मार्केट में कार्य कर रहे है उनको लाभ होगा।पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा एक दुसरे में तनाव बनेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक 1 शुभ रंग नीला

तुला
आज के दिन परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा।धार्मिक यात्रा बनेगी।आपके व्यौहार में अचानक बदलाव दिखाई देगा। बौधिक शक्ति का विकाश होगा। ऑनलाइन लेनदेन करते समय ध्यान रखे।धन का लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन करने को मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
शुभ अंक 6 शुभ रंग नीला

वृश्चिक
आज के दिन महंगी वस्तु रखते समय ध्यान रखे, गुम हो सकता है। काम में मन नहीं लगेगा अपने लोग शत्रु बनेगे।दोपहर के बाद आपके सभी कार्य पूर्ण तरीके से समाप्त होगा।कार्य में सिद्धि मिलेगी।नया निवेश से लाभ मिलेगा।जल्दबाजी या लापरवाही आपके बने हुए कार्य बिगड़ जायेगा।
शुभ अंक 2 शुभ रंग पिला

धनु
आज के दिन कार्य करते समय ध्यान रखे थोड़ी लापरवाही आपको परेशान करेगा।रोजगार क्षेत्र में आप निरंतर उन्नति करेगे
आय में वृद्धि होगा।पारिवारिक सम्बन्ध मधुर रहेगा। व्योपार
को ल्रेकर यात्रा बनेगा।करियर ठीक रहेगा।भाग्य साथ देगा।घर में मेहमान का आना- जाना लगा लगेगा।
शुभ अंक 5 शुभ रंग लाल

मकर
आज के दिन कार्य को लेकर भागदौड़ रहेगा.अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे। हल्के शब्द का प्रयोग नहीं करे।खर्च पर नियंत्रण करे। नए परियोजना पर बात -चित चलेगा।कार्य के दौरान
जोखिम नहीं उठाए ,कोई अपरिचित लोग के साथ धोका हो सकता है। व्योपार पर ध्यान दे।
शुभ अंक 2 शुभ रंग गुलाबी

कुंभ
आज के दिन आपके आय ठीक रहेगा।व्योपार ठीक रहेगा।शत्रु पराजित होंगे।कार्य के दौरान दौर धुप बनेगा।नौकरी करने वाले कार्य के दौरान आप संतोष रहेगे। परिवार में सुख शांति बना रहेगा। व्योपार में आज निवेश नहीं करे हानि होगी।संध्या के बाद आपके स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक शुभ रंग मैरून

मीन
आज के दिन कार्य को लेकर तनाव बनेगा।प्रेम प्रसंग बेहतर होगा तथा उनसे उपहार मिलेगा। व्योपार ठीक चलेगा।बेकार के काम में अपना समय नहीं बर्बाद करे।कार्य में लापरवाही नहीं
करे।आय के स्त्रोत ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आपके कार्य को सराहा जायेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आकस्मिक धन का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक 7 शुभ रंग बैगनी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

पटना: वर्ष 2023 कई मायनों में बिहार के लिए खास रहा। नीतीश सरकार के कई बड़े राजनीति फैसलों ने सबको चौंका दिया। इनमें जाति आधारित गणना और आरक्षण का दायरा बढ़ाने के फैसलों ने पूरे देश सहित विश्व का ध्यान खींचा। नीतीश सरकार ने कई मुश्किलों के बावजूद जातीय गणना कर देश में एक बड़ा संदेश दिया।

बिहार के कास्ट सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की कुल जनसंख्या 13 करोड़ से अधिक है। इनमें 81.99 प्रतिशत आबादी हिन्दुओं की जबकि 17.70 आबादी मुसलमानों की है। हिन्दुओं में सबसे ज्यादा संख्या अत्यंत पिछड़ा वर्ग की है, जो कि 36 प्रतिशत है। इसके अलावा 27 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग, 19 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति और 1.68 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या है। प्रदेश में सवर्णों की आबादी की बात करें तो यह 15.52 प्रतिशत है। जातीय गणना का सर्वे आने के बाद नीतीश सरकार ने आरक्षण का कोटा 75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया।



साल के आखिर में नीतीश खुद बने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बिहार की राजनीति में सबसे बड़ा बदलाव साल के आखिर में देखने को तब मिला जब नीतीश कुमार ने सभी को चौंकाते हुए खुद जदयू की कमान संभाल ली। पार्टी के सबसे बड़े नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पार्टी के अध्यक्ष बन गए। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले हुए इस बदलाव को नीतीश कुमार का बड़ा कदम माना गया। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 29 दिसम्बर को जदयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।

आईएनडीआईए गठबंधन की नींव

राजग से अलग होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता की नींव रखी। इसके लिए उन्होंने पूरे देशभर में घूमकर सभी विपक्षी नेताओं से मिलकर एक मंच पर आने के लिए कहा। उन्होंने विपक्षी नेताओं से गुहार लगाते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी को हराना है तो सभी को एक होना होगा। उन्होंने इसके लिए पटना में ही सबसे पहली बैठक बुलाई।


नीतीश कुमार का विवादित बयान

नीतीश कुमार ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर विवादित बयान देकर पूरे देश का सियासी पारा बढ़ा दिया। उन्होंने जिस तरीके से जनसंख्या नियंत्रण पर सदन में अपनी बात रखी उसका महिला विधायकों ने खूब विरोध किया। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने आकर माफी भी मांगनी पड़ी।


बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई

बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह को 27 अप्रैल को रिहा कर दिया गया। उन्हें 16 साल बाद जेल से रिहा किया गया। आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बिहार सरकार की तीखी आलोचना भी हुई। नीतीश सरकार के इस फैसले के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल की गई।

 

हिन्दू त्योहारों पर सांप्रदायिक दंगे

इस साल बिहार एक बार फिर हिन्दू त्योहारों पर सांप्रदायिक हिंसा की आग में झुलसा। रामनवमी हो या हनुमान जयंती, बिहार के कई जिलों में सांप्रदायिक दंगे हुए। इस मामले पर राजनीति भी जमकर हुई। इसे हिंदू-मुस्लिम का रंग देकर राजनीतिक पार्टियों ने लोगों को उकसाने का काम किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि लालू यादव की पार्टी के सत्ता में आते ही बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है जबकि महागठबंधन के नेताओं ने इस हिंसा के लिए भाजपा को दोषी ठहराया।


रामचरित मानस पर विवाद

इस साल बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके द्वारा रामचरित मानस पर दिए बयान ने पूरे देश की सियासत को गरमा दी। उन्होंने रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की थी। उन्होंने रामचरितमानस को समाज को बांटने वाला बता चुके हैं। वे जन्माष्टमी के मौके पर मोहम्मद पैगंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कह चुके हैं।


उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाई

नीतीश कुमार से मतभेद के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से जदयू से रिश्ता तोड़ लिया और उन्होंने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) बना ली। इसके बाद फिर से वे राजग में शामिल हो गए।

Chhapra: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा अयोध्या धाम से आए हुए पूजित 51 अक्षत कलश धर्म प्रसार जिला प्रमुख अरुण पुरोहित के नेतृत्व में बाबा मनोकामना नाथ मंदिर कटरा बाजार छपरा से प्रारंभ हुई। कलश यात्रा वेंकटेश मंदिर, जैन मंदिर, रथ वाली दुर्गा जी, काठ की देवी जी, काली बाड़ी मंदिर, सत्यनारायण, मंदिर लक्ष्मी मंदिर होते हुए बाबा धर्मनाथ मंदिर पहुंची, जहां  पूजन किया गया।  इसके बाद बाबा बटेश्वर नाथ पंच मंदिर में पहुंचकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार सिंह, जिला सेवा प्रमुख गौतम बंसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के विभाग प्रमुख अवध किशोर मिश्रा, अनुज बजरंगी, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, राकेश गुप्ता, संजय पुरोहित पुजारी, महेश मिश्रा, गोपाल मिश्रा, प्रसून मेड़तिया, अभिमन्यु सिंह, विजय शुभम सागर, ऋषभ अग्रवाल, निरंजन सिंह, विनोद कुमार सिंह, रविंद्र सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष गाजे बाजे के साथ जय श्री राम का उद्घोष करते हुए घर-घर लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण पत्र दिया गया।

इस अवसर पर अरुण पुरोहित ने बताया कि 500 वर्षों के बाद 22 जनवरी 2024 को रामलाल का विराट मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी यह हम सभी लोगों का सौभाग्य है। 22 जनवरी छपरा को अयोध्या बनाना है सैकड़ो मंदिरों में प्रातः 11:00 बजे से 1:00 बजे तक 108 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है। उन्होंने छपरा वासियो से आग्रह किया है कि आप अपने घर के पास के मंदिरों में जाकर सामूहिक पाठ में सम्मिलित हो और संध्या समय पांच दीप मंदिर में और पांच दीप अपने घरों पर जलाकर के दीपावली उत्सव मनावें । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तमाम समाजिक धार्मिक संगठन के स्वयं सेवक कार्यकर्ता गणआपके घर घर तक अक्षत निमंत्रण 15 जनवरी 2024 तक पहुंचाएगी। जिन लोगों को निमंत्रण पत्र अक्षत नहीं मिले वह अपने पास के मंदिरों से भी प्राप्त कर सकते हैं।

कलश यात्रा का जगह-जगह लोग फूल मालाओं से स्वागत किया बाबा बटुकेश्वर नाथ पंच मंदिर दौलतगंज में पुजारी ध्रुव कुमार मिश्रा मुन्ना बाबा ने अक्षत कलश का पूजन किया यात्रा में शामिल लोगों की आरती के साथ स्वागत किया। भगवान भोलेनाथ का पूजन हुआ और अक्षत कलश यात्रा में शामिल सभी लोगों ने मिलकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया । पूरा इलाका भक्ति में जय श्री राम के नारों से गुंजायमान रहा। 

Chhapra: कुछ दिनों से मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। 25 दिसंबर को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2°C तक पहुंच गया था लेकिन मात्र 3 दिनों में ही यह तापमान वापस 10.4°C तक पहुंच गया। ऐसे में दिसंबर के अंतिम बचे दिनों में लोग ठंड से कपकपा सकते है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। तापमान में गिरावट हो सकती है, जिसके चलते कंपकंपाती ठंड के साथ कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

बिहार में अगले दो दिनों के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है। हालांकि अभी 5 दिनों तक तापमान में अधिक परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 31 दिसंबर तक तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में पारा गिर सकता है।

मौसम विभाग ने आगामी 2 जनवरी 2024 से बिहार के कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश के चलते फौरी तौर पर तो न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं, लेकिन बादल छंटते ही पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके कारण ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

आईएमडी ने पूर्वनुमान में ही शुक्रवार से कोहरा छाने की संभावना जताई थी, जिसके कारण सड़क और रेल के साथ हवाई यातायात के भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।

जादूगर हेमराज के मायाजाल को देख चकित हुए लोग, विधायक ने किया शो का उद्घाटन

Chhapra: शहर के एकता भवन में डिमांड स्टार जादूगर हेमराज के शो का विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुत समय बाद जादू देखने को मिला। जादूगर हेमराज के जादू ने चकित किया। उनका शो अपने आप में बहुत ही उत्कृष्ट है, सभी को इसे देखना चाहिए।

जादूगर हेमराज का शो रोजाना 1 बजे, 3:30 और 6 बजे से चलेगा।

छपरा के दो भाई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व

Chhapra: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवम और सुंदरम दोनों भाई अपने आक्रामक प्रहार से कई खिलाड़ियों को रिंग में शिकस्त दे चुके है.

बेहतर प्रदर्शन की बदौलत ही चयनकर्ता समिति के द्वारा दोनों भाइयों को नेशनल के लिए चयन किया गया है. शिवम और सुंदरम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चार-चार खिलाड़ियों को अपने फैट और किक से शिकस्त देते हुए नेशनल में जगह बना ली है. दोनो खिलाड़ी मध्य प्रदेश के बैतूल में 30 से लेकर 5 जनवरी तक अपना प्रदर्शन करेंगे.

दोनों खिलाड़ियों को जिले के महम्मदपुर राजकीय बुनियादी विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर विवेकानंद ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार मुखिया एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय सिंह ग्रामीणों के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

शिवम और सुंदरम सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत महम्मदपुर गांव निवासी विजय कुमार के दोनों पुत्र है. शिवम और सुंदरम दोनों सगे भाई हैं. दोनों भाई राजकीय बुनियादी विद्यालय महम्मदपुर में पढ़ाई करते हैं.

स्वामी विवेकानंद ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि हमारे क्लब के बच्चे काफी मेहनत करते हैं. जिसका परिणाम है कि जिले ही नहीं राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए शिवम और सुंदरम दोनों खिलाड़ी का जिला से चयन किया गया है.

इसके लिए उन्होंने चयन समिति का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिले ही नहीं बिहार के लोग भी ऐसे खिलाड़ियों पर गर्व करते हैं.

उन्होंने कहा कि हम लोग आशीर्वाद देकर खिलाड़ियों को रवाना किए हैं उम्मीद है कि सारण के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का वेतन प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीत कर अपने बिहार का नाम रोशन करेंगे.

बताते चले कि सारण से मात्र दो ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किए गए हैं. शिवम और सुंदरम कई बार जिला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. इस बार दोनों खिलाड़ियों पर पूरे बिहार के लोगों की नजर टिकी हुई है उम्मीद है दोनों खिलाड़ी अपने बिहार का नाम रोशन करते हुए परचम लहराएंगे.

परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर एबीवीपी का विश्वविद्यालय में बुद्धि -शुद्धि यज्ञ सह प्रदर्शन

Chhapra: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में विगत दिनों जारी हुए परीक्षा परिणाम मेंं गड़बड़ी को लेकर जोरदार आंदोलन किया विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सुबह से ही विश्वविद्यालय में पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दिया. इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर बुद्धि -शुद्धि यज्ञ किया कुलपति को बुद्धि आए स्वाहा, विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार खत्म हो स्वाहा, विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हो स्वाहा, जैसे मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ किया.

इस दौरान भारी नारेबाजी भी हुई बुद्धि शुध्दि यज्ञ के पश्चात कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर भारी प्रदर्शन किया विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद, भ्रष्ट प्रशासन गो बैक, परीक्षा परिणाम में अभिलंब सुधार करो, जैसे नारे के साथ पूरा विश्वविद्यालय परिसर गूंज उठा. आम छात्रों का भी आक्रोश इस दौरान देखने को मिला.

इस दौरान परिषद के छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय के अंदर शैक्षणिक, आरजकता कुव्यवस्था भ्रष्टाचार का अंबार है, कुलपति पिछले लगभग 1 महीने से लापता है, आम छात्र-छात्राओं को कोई सुधि लेने वाले तक नहीं है. परीक्षा परिणाम में जिस प्रकार से गड़बड़ियां हुई है. वह घोर निंदनीय है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह काम है. जिस प्रकार से विश्वविद्यालय में फेल- पास का खेल चल रहा है, वह जयप्रकाश नारायण की गरिमख को भी धूमिल करता दिख रहा है.

विभाग के विभाग विद्यार्थी फेल हैं और यह जानबूझकर शिक्षा माफियाओं के इसारे पर पेंडिग, प्रमोटेड का खेल किया गया है ताकि मोटी रकम वसूली जा सके. विद्यार्थियों को कॉल करके खेल से पास करने का नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है.

इस दौरान विद्यार्थी परिषद ने परीक्षा नियंत्रक को परीक्षा परिणाम में सुधार को अभिलंब करने को ज्ञापन भी दिया है. परीक्षा नियंत्रक से वार्ता के दौरान काफी नोक झोंक भी हुई.

इस मौके पर विश्वविद्यालय राज्य सह कार्य प्रमुख रजनीकांत सिंह, विश्वविद्यालय संयोजक प्रशांत सिंह, विश्वविद्यालय संगठन मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, नगर मंत्री युवराज रंजन, छात्र नेता राहुल कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज यादव, सचिन चौरसिया जिला संयोजक रविशंकर चौबे, नगर सह मंत्री रोहित ठाकुर, राजा तिवारी, प्रांत एसएफएस, प्रमुख आशिष कुमार, गोविंद कुमार आदि शामिल थे।

परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान 26 पुरुषों और 1078 महिलाओं ने चुनी नियोजन के स्थाई साधन की राह

Chhapra: जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य के तहत परिवार नियोजन संबंधी उपायों को बढ़ावा देना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे लेकर नियमित अंतराल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में बीते चार से 16 दिसंबर तक आयोजित परिवार नियोजन पखवाड़ा बेहद सफल रहा। परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान 26 पुरुषों और 1078 महिलाओं ने नियोजन के स्थाई साधन की राह को अपनाया। इस पखवाड़ा के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि पूर्व की अपेक्षा अब पुरुषों में जागरूकता बढ़ी है। साथ ही, शहरी के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में भी परिवार नियोजन के स्थाई साधनों के प्रति लोग जागरूक हुए हैं। जिसके कारण लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जा सका है।

निःशुल्क उपलब्ध है नियोजन से जुड़ी तमाम सुविधाएंसी: सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि परिवार नियोजन स्वस्थ व समृद्ध परिवार का आधार है। क्योंकि परिवार का आकार छोटा रखने, दो बच्चों के बीच पर्याप्त अंतर रखने का सुलभ व आसान जरिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन से संबंधित सभी जरूरी सुविधाएं लोगों को निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती हैं। हाल के दिनों में परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। स्थाई साधनों के साथ गर्भ निरोध के अस्थाई साधन भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। धीरे धीरे ही सही पुरुषों में परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

पुरुष नसबंदी महिला बंध्याकरण की तुलना में सबसे सहज: डीपीएम

डीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में दंपतियों को परिवार नियोजन की सभी प्रकार की विधि विशेषकर अस्थायी विधि की जानकारी दी जाती है। जिससे कि लोग इसका लाभ उठा सकें। अस्थायी विधि का उपयोग कर लोग पहले बच्चे तथा दूसरे बच्चे के बीच अंतर रख सकते हैं। इसके अलावा परिवार नियोजन परामर्श केंद्र द्वारा लोगों को स्थायी विधि के रूप में पुरुष नसबंदी की भी जानकारी दी जाती है। क्योंकि पुरुष नसबंदी महिला बंध्याकरण की तुलना में सबसे सहज और आसान है। इससे पुरुषों की पौरुषता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। स्थानीय अस्पताल में स्थायी व अस्थायी साधन हर समय उपलब्ध रहता है। अस्थायी साधन के रूप में अंतरा इंजेक्शन, कॉपर-टी, छाया, माला-एन, इजी पिल्स, कंडोम आदि परिवार नियोजन परामर्श केंद्र में ही दंपतियों को उपलब्ध करा दी जाती है। उसके इस्तेमाल और सावधानियों की जानकारी समन्वयक, आशा एवं एएनएम के द्वारा दी जाती है।

पुरुष नसबंदी में एसडीएच सोनपुर और सीएचसी अमनौर अव्वल: डीसीएम

परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान अनुमंडल अस्पताल सोनपुर और अमनौर सीएचसी में पुरुष नसबंदी के सबसे अधिक मामले को निष्पादित किया गया है। जानकारी देते हुए डीसीएम ब्रजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त दोनों सरकारी संस्थानों में पुरुष नसबंदी के पांच- पांच मामले निष्पादित हुआ है। वहीं, गरखा पीएचसी में चार व मढ़ौरा में तीन पुरुष नसबंदी कराया गया है। साथ ही तरैया, एकमा, जलालपुर, मांझी, मसरख, परसा और मकेर में एक-एक मामले को निष्पादित किया गया है। वहीं, दूसरी ओर महिला बंध्याकरण की बात करें तो जिले में 1078 महिलाओं ने स्थाई नियोजन की राह अपनाई है। उन्होंने यह भी बताया कि पखवाड़ा के दौरान 46 दंपतियों ने पीपीएस व 1004 दंपतियों ने पीपीआईयूसीडी को अपनाया। इस दौरान परिवार नियोजन संबंधी उपायों की मजबूती के लिये विभाग द्वारा गर्भनिरोधक गोली माला एन 37270 व छाया 27013 गोली वितरित की गयी। पखवाड़ा के दौरान करीब 107966 कंडोम वितरित किया गया है।

Chhapra: 21 दिसंबर को छपरा कचहरी स्टेशन के पश्चिमी छोर पर फुट ओवर ब्रिज के नीचे हुए अंकित हत्याकांड का रेल पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

रेल एसपी मुजफ्फरपुर डॉ कुमार आशीष ने बताया कि कांड के उद्भेदन के लिए रेल पुलिस उपाधीक्षक, सोनपुर शाहकार खाॅं के नेतृृत्व में एस0आई0टी0 का गठन किया गया था। जांच के क्रम में यह जानकारी हुई है कि आपसी रंजिश और पैसे के लेनदेन को लेकर पूरी घटना हुई थी। इस मामले में 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 2 अन्य की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त दहियावाँ टोला मुहल्ला के निवासी हैं। गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा घटना में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना में संलिप्त अपने अन्य सहयोगियों का नाम बताया गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी चल रही है। इनके पास से दो चाकू और दो मोबाईल बरामद किया गया है। स्पीडी ट्राइल चलाकर अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी।   

उन्होंने बताया कि इस मामले में नितेश कुमार उम्र करीब-19 वर्ष, पे0-कुन्दन राय, सा0-दहियाॅवा टोला वार्ड सं0-23, थाना-नगर, जिला-छपरा (सारण), धीरज कुमार उम्र करीब-20 वर्ष, पे0-स्व0 राजकुमार राय, सा0-दहियाॅवा टोला वार्ड सं0-23, थाना-नगर, जिला-छपरा (सारण) और  राकेश कुमार उम्र करीब-21 वर्ष, पे0-स्व0 ओमनाथ प्रसाद, सा0-उत्तरी दहियाॅंवा टोला पानी टंकी वार्ड नं0- 25, थाना-नगर, जिला-छपरा (सारण) को गिरफ्तार किया गया है।   

यह था मामला : छपरा शहर में युवक की निर्मम ह’त्या, मोबाईल लू’ट के दौरान अज्ञात अपराधियों ने मारा चा’कू

दिनांक-21.12.2023 की संध्या में छपरा-कचहरी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फुट ओवर ब्रीज के नीचे तीन लड़कों के साथ आपसी रंजिश और पैसों के विवाद में हुई चाकू-बाजी की घटना में एक लड़का अंकित कुमार की मृृत्यु ईलाज के क्रम में हो जाने एवं उसके दोस्त आशीष कुमार तथा सचिन कुमार के गंभीर रूप से जख्मी हालत में ईलाजरत रहने के दौरान घटना के संबध्ंा में मृृतक अंकित कुमार के पिता मिथिलेश सिंह के फर्दबयान के आधार पर अज्ञात पाॅंच-छः लड़का उम्र करीब 20-25 वर्ष के विरूद्ध छपरा(कचहरी) रेल थाना कंाड सं0-278/23, दि0-22.12.23, धारा-302/34 भा0द0वि0 दर्ज किया गया था।