Chhapra: मंत्री विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सह प्रभारी मंत्री सारण जिला सुमित कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आहुत की गई।
सर्वप्रथम जुलाई माह में हुए विगत बैठक में उठाये गये मामलों के अनुपालन को लेकर की गई कार्रवाई पर एक एक कर चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने आगे से बैठक में उठाये गए मामलों को लेकर अनुपालन रिपोर्ट एक माह के अंतर्गत उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

विधायक डॉ० रामानुज प्रसाद ने जिला में टोपोलैण्ड (गैर सर्वेक्षित भूमि) का सर्वे प्राथमिकता से कराने का अनुरोध किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस संदर्भ में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री से बात कर उचित कार्रवाई हेतु अनुरोध किया जायेगा।

सोनपुर विधायक ने पीरगंज, बाकरपुर, दुधैला मोड़ आदि जगहों पर सड़क दुर्घटना के अधिक मामलों को संज्ञान में लाया गया। इस संदर्भ में एक विशेषज्ञ समिति का गठन कर इन स्थलों पर सड़क को सुरक्षित यातायात की दृष्टिकोण से लेकर आवश्यक सुधरात्मक कार्रवाई की जायेगी।
विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव द्वारा स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने हेतु उचित माध्यम से प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया गया। सदस्य बिहार विधान परिषद सच्चिदानंद राय द्वारा बनियापुर में सुगम यातायात को लेकर अतिक्रमण हटाने हेतु कार्रवाई का अनुरोध किया गया। इस संबंध में 15 जनवरी 2025 तक कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा गया। शिक्षा विभाग से संबंधित शिक्षकों के वेतन भुगतान, मातृत्व अवकाश आदि से संबंधित कई मामले उठाये गये। इस संबंध में उपविकास आयुक्त के माध्यम से जाँच सुनिश्चित कराने को कहा गया।
नल जल योजना के तहत पानी टंकी की नियमित सफाई हेतु स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया। इस संदर्भ में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ने बताया कि विभागीय स्तर से पंचायती राज वाली योजनाओं के तहत निर्मित पानी टंकी की सफाई हेतु निविदा की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। ऐजेंसी का निर्धारण होने के उपरांत सभी पानी टंकी की नियमित सफाई हो सकेगी। जिन विद्यालयों, अस्पतालों, कार्यालयों में चापाकल खराब हैं, उनकी मरम्मती 15 दिनों के अंतर्गत सुनिश्चित कराने का निदेश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया गया।
पंचायतों में खेल मैदान के विकास हेतु कुछ विद्यालयों के मैदान को भी चिन्हित किया गया है। इस संदर्भ में विद्यालय प्रबंधन समिति को संज्ञान में लाते हुये ही एनओसी हेतु अग्रेतर कार्रवाई का अनुरोध किया गया।
सोनपुर की जिला मुख्यालय छपरा से अत्यधिक दूरी को देखते हुये पोस्टमार्टम हेतु सोनपुर में व्यवस्था करने अथवा वैशाली जिला के हाजीपुर में इसके लिये स्थाई व्यवस्था का अनुरोध किया गया।
अमनौर विधायक ने पूर्व की मांग के अनुरूप अमनौर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु अग्रेतर कार्रवाई का अनुरोध किया। प्रत्येक प्रखण्ड में पंचायत समिति भवन के निर्माण हेतु पूर्व से राशि प्राप्त है। इसके निर्माण हेतु त्वरित कार्रवाई हेतु अनुरोध किया गया। इस संबंध में बताया गया कि निर्माण को लेकर कुछ बिंदुओं के संदर्भ में विभाग से मार्गदर्शन की मांग की गई है। मार्गदर्शन प्राप्त होते ही अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।
कुछ सदस्यों द्वारा मुख्य सड़कों के किनारे बालू/गिट्टी आदि का व्यवसाय करने वाले लोगों द्वारा सड़क के भाग पर सामग्री के भंडारण के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस संदर्भ में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को कारगर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
समिति के अन्य सदस्यों ने भी अपने अपने क्षेत्र से संबंधित मामलों को संज्ञान में लाया तथा लिखित रुप में भी समर्पित किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में बीस सूत्री के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोई भी सदस्य इस बैठक से इतर भी महत्वपूर्ण मामलों को जिला प्रशासन के संज्ञान में ला सकते हैं। संज्ञान में लाये गये मामलों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव एवं सच्चिदानंद राय, विधायक जनक सिंह, विधायक कृष्ण कुमार सिंह, विधायक डॉ रामानुज प्रसाद, विधायक छोटेलाल राय, समिति के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह एवं अल्ताफ आलम राजू , जिला परिषद अध्यक्षा, महापौर नगर निगम छपरा, विभिन्न नगर निकायों के मुख्य पार्षद, समिति के अन्य सदस्यगण ,जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष , उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Chhapra: सारण पुलिस ने मुफ्फसिल थानान्तर्गत सड़क मार्ग लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। वहीं 5 अपराधियों को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी की गाड़ी, मोबाईल एवं लूटा गया ट्रक बरामद किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजकिशोर सिंह ने बताया कि दिनांक 30.11.24 को मुफ्फसिल थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अंतर्गत ग्राम-छूरी छपरा में एक लाल रंग के नेक्सोन गाड़ी पर सवार कुछ अपराधकर्मियों द्वारा 01 ट्रक एवं मोबाईल लूटने की घटना कारित की गई है।

जिस संदर्भ में मुफ्फसिल थाना कांड से-704/24 दिनांक 01.12.24 धारा-309 (4) BNS दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर- 1 के नेतृत्व में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष एवं मुफ्फसिल पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर लूटा गया ट्रक एवं मोबाईल बरामद कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं लूट की घटना में उपयोग किए गए लाल रंग की नेक्सोन गाड़ी, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ भी बरामद किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफतार अभियुक्त का नाम एवं पता

1. प्रिंस पाण्डेय उर्फ भुवर, पे० शैलेश कुमार पाण्डेय, सा०-तरवारा, थाना- भेल्दी, जिला- सारण।

2. अजित सिंह उर्फ राजा, पे०- राजू सिंह, सा०- जगदीशपुर, थाना- मढ़ौरा, जिला-सारण।

3. मृत्युंजय सिंह, पे०-छटू सिंह, सा०-जगदीशपुर, थाना- मढ़ौरा, जिला- सारण।

4. निखिल कुमार, पे०- नरेन्द्र पाठक, सा०-परेदी वैज, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

5. युवराज कुमार, पे०- राजेश सिंह, सा०-परेढ़ी बैज, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

अपराधिक इतिहास

निखिल कुमार का अपराधिक इतिहास

1. मढ़ौरा थाना कांड सं0-689/23 दि०-30.10.23 धारा-188 भा०द०वि० एवं 29/30 आर्म्स एक्ट ।

प्रिंस पाण्डेय उर्फ भुवर का अपराधिक इतिहास

1. भेल्दी थाना कांड सं0-316/22 दि०-30.08.22 धारा-399/402/413/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट।

बरामद सामान

1. देशी कट्टा-01

2. जिन्दा कारतूस-01

3. लूटा गया ट्रक-01

4. लूटा गया मोबाईल- 01

5. चोरी की गई मोबाईल-04

6. लूट की घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन – 01

7. गांजा- 1.5 कि०ग्रा०

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी 

1. अपर पुलिस अधीक्षक राजकिशोर सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर -1

2. पु०नि० विशाल आनंद पु०नि०-सह- थानाध्यक्ष, मुफ्फसिल थाना

3. पु०अ०नि० निधि कुमार, मुफस्सिल थाना।

4. पु०अ०नि० शशि रंजन प्रकाश, मुफस्सिल थाना।

5. पु०अ०नि० ओमप्रकाश कुमार, मुफस्सिल थाना।

6. पु०अ०नि० राजेश कुमार, मुफस्सिल थाना।

7. पु०अ०नि० गुलशन कुमार, मुफस्सिल थाना।

8. प्र०पु०अ०नि० सौरभ कुमार पाण्डेय, मुफस्सिल थाना।

9. सि० 275 विकास कुमार तकनीकी शाखा।

10. सि० 904 सुनित सहनी, मुफस्सिल थाना।

11. सि० 99 अक्षय कुमार, मुफस्सिल थाना।

आज का पंचांग
दिनांक 16 /12 /2024 सोमवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष प्रतिपदा
दोपहर 12:27 उपरांत द्वितीया
नक्षत्र आद्रा
सुबह 01:13 उपरांत पुनवर्सु (17 दिसंबर 2024 )
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि मिथुन
सूर्योदय 06:29 सुबह,
सूर्यास्त :05:02 संध्या,
चंद्रोदय :05:53 संध्या
चंद्रास्त :07:26 सुबह
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
अमृत 06:29 सुबह 07:48 सुबह,
काल 07:48 सुबह 09:07 सुबह
शुभ 09:07 सुबह 10:26 सुबह
रोग 10:26 सुबह 11:45 सुबह
उद्देग 11:45 सुबह 01:04 दोपहर
चर 01:04 दोपहर 02:24 दोपहर
लाभ 02:24 दोपहर 03:43संध्या
अमृत 03:43 संध्या 05:02 संध्या
लगन : वृच्चिक
सुबह 06:30 उपरांत धनु लगन
राहुकाल
संध्या 03:42 से 05:01 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:24 से 12:06 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अपना चेहरा दर्पण में देखकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर आसमानी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर बैगनी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (हि.स.)। सुप्रसिद्ध तबला वादक और पद्मविभूषण से सम्‍मानित उस्‍ताद जाकिर हुसैन का रविवार रात में निधन हो गया। 73 वर्षीय जाकिर हुसैन हृदय संबंधी समस्याओं की वजह से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में इलाज करा रहे थे। वहीं के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

तबले की थाप से एक पूरे युग को प्रभावित करने वाले जाकिर हुसैन पिछले कुछ वक्‍त से हृदय संबंधी बीमारी से परेशान थे। उसी का इलाज कराने के लिए वो अमेरिका के शहर सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे।

जाकिर हुसैन की प्रबंधक निर्मला बचानी ने बताया कि अमेरिका में रह रहे 73 वर्षीय संगीतकार को रक्तचाप की समस्या थी। साथ ही उन्होंने बताया कि उस्ताद को हृदय संबंधी समस्या भी थी। जिसको लेकर वो पिछले कुछ समय से सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती थे।

भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा हुसैन को पांच ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

लायंस क्लब छपरा सारण ने राजेंद्र कॉलेज फील्ड में चलाया स्वच्छता अभियान

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन लायंस क्लब छपरा सारण के द्वारा रविवार को सुबह दो घंटे स्वच्छता अभियान के तहत राजेंद्र कॉलेज फील्ड की सफाई की गई, जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बच्चे खेलने एवं आस पास के लोग सुबह में टहलने आते हैं।

यह अभियान लायंस क्लब के स्वच्छता के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन प्रमोद मिश्रा जी के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है अपितु नागरिकों की सहभागिता से अधिक-से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना आदि के तहत एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। वहीं अध्यक्ष लायन डा अनिल कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से प्लास्टिक के कचड़ों को बिनकर उसे डिस्पोज करना हमारी प्राथमिकता है क्योंकि यह हमारे वातावरण और जानवरों के लिए बहुत हीं हानिकारक है। लायंस क्लब के द्वारा आगे भी सफाई अभियान शहर के पब्लिक प्लेस पर किया जाएगा।

मौके पर क्लब के अध्यक्ष लायन डा अनिल कुमार, सचिव शैलेंद्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ ओ पी गुप्ता, डा मनोज कुमार वर्मा संकल्प, डा नागेन्द्र सिंह, पिंटू कुमार, नारायण पांडे, वासुदेव गुप्ता, आनंद अग्रहरी, अमरनाथ, लियो सुप्रीम आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया अखंड ज्योति लैब्स का शुभारंभ, कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपने को साकार करने में जुटा है यह अस्पताल

अखंड ज्योति लैब्स का शुभारंभ: विजन 2030 के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

Chhapra : अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने अपने महत्वाकांक्षी विजन 2030 की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, अखंड ज्योति लैब्स का शुभारंभ किया, जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के हाथों संपन्न हुआ। यह अत्याधुनिक नेत्र अनुसंधान प्रयोगशाला नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में शोध और साक्ष्य आधारित सेवाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर, बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में अखंड ज्योति के प्रयासों की सराहना की और कहा, “यह प्रयोगशाला बिहार के नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम करेगी और इसे पूरे देश में एक उदाहरण के रूप में देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार का आभार व्यक्त करता हूं, जो स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा को संकल्पित हैं। इनके द्वारा सुदूर देहात में 500 बेड का यह अस्पताल सराहनीय है, जिसका लाभ ना सिर्फ बिहार बल्कि दूसरे प्रदेशों के लोगों को भी मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज मुझे इस अस्पताल में नए लैब के उद्घाटन का सौभाग्य मिला है। यहां यकीनन बेहतर परीक्षण होगा और यह अस्पताल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य समाज के सपने पर खड़ा उतरने का काम कर रहा है। साथ ही यहां आयुष्मान योजना का भी लाभ गरीबों को मिल रहा है।” उद्घाटन के उपरांत मंत्री ने इस क्षेत्र में आई सेंटर स्थापित करने का भी सुझाव दिया और कहा कि इसमें जो भी मदद की जरूरत होगी, उसके लिए बिहार सरकार तत्पर है।

आपको बता दें कि अखंड ज्योति लैब्स में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, हिस्टोपैथोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री और हेमेटोलॉजी जैसी उन्नत परीक्षण सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह प्रयोगशाला नेत्र स्वास्थ्य में साक्ष्य आधारित उपचार को बढ़ावा देगी और विजन 2030 के तहत हर साल 50 शैक्षणिक शोध पत्र प्रकाशित करने की क्षमता विकसित करेगी।

पिछले सप्ताह अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने अपने ऐतिहासिक विजन 2030 की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य है बिहार को अंधता मुक्त बनाना और लाखों लोगों की आँखों की रोशनी लौटाना। उस अवसर पर गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की 50 फीट ऊँची जागृत प्रतिमा का अनावरण भी किया गया था।

अखंड ज्योति लैब्स विजन 2030 के उन लक्ष्यों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी, जिनमें उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र स्वास्थ्य सेवाएँ, साक्ष्य आधारित उपचार और नेत्र अनुसंधान को बढ़ावा देना शामिल है।

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के इस प्रयास का उद्देश्य न केवल बिहार के नेत्र स्वास्थ्य में सुधार लाना है, बल्कि इसे पूरे देश के लिए एक उदाहरण बनाना है। इस लैब के माध्यम से नेत्र स्वास्थ्य अनुसंधान को नई दिशा दी जाएगी और ग्रामीण बिहार को विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

सारण खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Chhapra: सारण फाउंडेशन द्वारा आयोजित सारण खेल महोत्सव का शुभारंभ आज राजेन्द्र स्टेडियम में इसके अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर के कर कमलों से शुरु हुआ।

इस अवसर पर छपरा और उत्तर प्रदेश के देवरिया के बीच पुरुष फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें छपरा की टीम ने देवरिया की टीम को 2-0 से हराया। छपरा की ओर से नाइजीरियाई खिलाड़ी बिल बोबो ने पहले हाफ में तथा मुन्ना ने दूसरे हाफ में गोल किया।

उद्घाटन के समय सारण फाउंडेशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर ने कहा कि फुटबॉल दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय खेल है और इस खेल के दीवानें आपको हर कहीं मिलेंगे। एक समय छपरा में भी इस खेल का काफी क्रेज था और इसका सबूत यहां उपस्थित बड़ी संख्या में उपस्थित पुराने खिलाड़ी हैं।

उन्होने छपरावासियों का आह्वान किया कि आप लोग इस महान खेल को इस जिले में पुनर्जीवित करें जिससे छपरा में एक खेल संस्कृति विकसित हो। इस महोत्सव का आयोजन इसी प्रयोजन की एक कड़ी है। मैच के समापन के बाद श्री सेंगर ने छपरा के पचास पुराने फुटबॉल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान कई खिलाड़ी भावुक दिखे। चौदह दिन तक चलने वाले इस उत्सव में जिले और बाहर के एक हजार से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर विवेक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, अनु सिंह , चरण दास, सुशील कुमार सिंह, विभूति नारायण शर्मा, मदन सिंह, सुनिल कुमार सिंह, सत्यानंद सिंह, मनोज कुमार सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, सीए अमित कुमार सहित हजारों की तादाद में खेल प्रेमी मौजूद थे।

शिक्षको ने सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर किया रजत जयन्ती समारोह का किया आयोजन

छपराः बिहार लोक सेवा आयोग से 1999 में चयनित हुए शिक्षकों ने अपनी सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर छपरा शहर के गुदरी बाजार स्थित मिलन पैलेस में मिलन समारोह का आयोजन किया.

समारोह के मुख्य अतिथि छपरा विधायक डा सी एन गुप्ता ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है. उन्होने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आपसभी के मेहनत व प्रयास से बिहार शिक्षा मे आगे बढ़ रहा है. शिक्षक से बिहार प्रशासनिक सेवा में आए और वर्तमान में सचिवालय में ग्रामीण कार्य विभाग मे कार्यरत जफरुद्दीन ने कहा कि आज अपने पुराने मित्रों के साथ वे तरो ताजा महसूस कर रहे हैं.

कार्यक्रम में शिक्षक से थावे में प्रखंड विकास पदाधिकारी बने अजय प्रकाश ने कहा कि आज अपने पुराने साथियों को देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई है.

उन्होंने सभी को इसके लिए बधाई दिया. कार्यक्रम में शिक्षक नेता कमलेश्वर यादव. प्रा शि संघ सारण के महासचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह, लालबदन यादव, जदयू नेत्री कुसुम देवी, मंजीत तिवारी ने सभा को सम्बोधित किया.

संचालन प्रधानाध्यापक अरविंद पांडेय ने किया. कार्यक्रम में सभी शिक्षकों व प्रधानाध्यापको को स्मृति चिन्ह,शाल व गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया. शिक्षक से प्रधानाध्यापक के लिए चयनित पांच शिक्षिकाओ को भी सम्मानित किया गया.कार्यक्रम मे विधायक डा सी एन गुप्ता व अन्य ने केक काटकर सभी शिक्षको को खिलाया.

मौके पर अखिलेश्वर कुमार सिंह, अखिलेश्वर पांडेय, विनय तिवारी, विनोद तिवारी, नागेन्द्र कुमार मिश्रा, मंजूर आलम,अवधेश सिंह शम्स परवेज, मंजय कुमार भक्त, अरुण मिश्रा रश्मि रंजन, अनिता कुमारी, विनोद कुमार चौधरी, रामबली सहनी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह,अवधेश कुमार पांडेय,राकेश कुमार सिंह,अखिलेश सिंह,संजीव कुमार. गितेश गुंजन. जय किशोर सिंह,ओमप्रकाश, शैलेन्द्र राम, विन्देश्वर सिंह, संजय कुमार शर्मा, तनवीर अख्तर, प्रभात कुमार शर्मा, संजय कुमार सिंह, रविकांत प्रसाद सहित दो सौ शिक्षक उपस्थित थे.

Chhapra: छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता के द्वारा बोर्ड की बैठक आहूत की गई। जिसमे विगत 20 सितंबर 2024 को हुई बोर्ड के बैठक की संपुष्टि, 19 नवंबर 2024 को सम्पन्न सशक्त स्थायी बैठक की संपुष्टि पर चर्चा की गई। 

बैठक में वार्ड 16 के पार्षद संतोष कुमार के द्वारा कबीर अंतयेष्टि के लाभुकों को मिलने वाली राशि मे विलंब होने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई। कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मी को अन्य कार्य देने या बदलने पर विचार किया गया। 

वार्ड पार्षद सुजीत कुमार मोर द्वारा सदन में बात कही गई जो कर्मी बहुत दिनों से एक ही घटक में कार्य कर रहे है उसको चेंज किया जाये। पार्षद प्रहलाद राम द्वारा बिना होलडिंग और बिना सर्वे वाले क्षेत्र को भी आवास देने पर सदन पर चर्चा उठायी गई। 

वार्ड 34 से वार्ड पार्षद कुंती देवी कहा गया कि अधूरा रोड बना है उसको पूरा किया जाय और नाला का स्लैब टूट गया उसको भी नया लगाया जाये। वार्ड 38 से नरगिस बानो के द्वारा कहा गया कि गाँधी चौक से गरखा ढाला तक सफाई का कार्य सफाई एजेंसी के द्वारा नहीं किया जा रहा है। 

वार्ड 44 के पार्षद के द्वारा कहा गया कि नये नल जल का कनेक्शन कब से शुरुआत किया जायेगा सदन मे बात उठायी गई। नगर निगम के कर्मी को शिकायत करने पर उसका जवाब उल्टा दिया जाता है। जिसके लिए सदन मे बात उठायी गई। 

वार्ड पार्षद 33 सशक्त स्थायी समिति के द्वारा टैक्स कलेक्शन एजेंसी के द्वारा लिया जा टैक्स उसका एक ही रेट रखा जाये क्योंकि स्पेरो एजेंसी के द्वारा टैक्स कलेक्शन मे सुधार किया जाये। सदन मे वार्ड पार्षद के द्वारा कहा गया कि वार्ड मे जो भी एजेंसी के द्वारा कार्य कराया जाता है उसका एन वो सी वार्ड पार्षद के द्वारा देने के उपरांत ही भुगतान किया जायेगा जिसके लिए सदन ने सहमति दी। 

नगर निगम को ई ऑफिस कराने हेतु बोर्ड के सदन मे रखा गया। जिसके लिए नगर प्रबंधक अरविन्द कुमार के द्वारा ई ऑफिस कराने हेतु जानकरी बिधिवत दिए। सदन ने इसको बहुमत से ई ऑफिस के कार्य कराने पर सहमति व्यक्त की गई। स्ट्रीट लाइट के सभी वार्डो मे सर्वे हो रहा है उसमे ख़राब और नये लाइट लगाने हेतु सर्वे किया जायेगा जिसमे सभी पोलो एवं गली को भी लाइट लगाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। 

सफाई एजेंसी के कार्य की समीक्षा एवं स्पष्टीकरण के सम्बन्ध में वार्ड पार्षद हेमंत राय के द्वारा सफाई एजेंसी के द्वारा साफ सफाई के कार्य से असंतुष्ट दिखे। सफाई एजेंसी प्रतिनिधि के द्वारा कहा गया कि सभी रुटो पर साफ सफाई करा जा रही है। सफाई एजेंसी को मानव बल बढ़ाने द्वारा कहा गया। सभी वार्डो में बराबर मात्रा मे सफाई मजदूर को लगाने हेतु सदन मे बात उठायी गई। 

सरकारी बाजार मे बन रहे मल्टी शॉपिंग काम्प्लेक्स की अनुमति सदन के द्वारा नहीं दिया गया। महापौर, वार्ड पार्षद को बैठने के लिए सिटिंग एरिया, उप महापौर का कार्यालय एवं सभागार का भी नया बनाने एवं मरम्मती कराने हेतु सहमति व्यक्त की गई। शिल्पी पोखरा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरन का DPR की सहमति व्यक्त की गई। 
पटना नगर निगम के तर्ज पर छपरा नगर निगम मे 40 मानव बल के साथ एक टास्क फोर्स गठन किया जायेगा। जिससे अतिक्रमण हटाने एवं छापेमारी इत्यादि कार्य कराया जायेगा और शहर सुन्दर दिखेगा। 

नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख सरोवर राजेंद्र सरोवर, शाह बनवारी लाल एवं रौजा सरोवर को अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुये सौंदर्यकरन सहित डी. पी. आर. बनाने पर चर्चा की गई और सहमति व्यक्त की गई। शहर में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। पूर्वी भगार पर स्थित नगर निगम की जमीन पर रेंटल आवास बनाने के लिए योजना हेतु डी. पी. आर.बनाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। बुडको को नगर निगम की बैठक मे अनुपस्थित होने के कारण उनको शो कॉज करने के लिए सदन द्वारा सहमति व्यक्त की गई। 

नगर निगम मे सभी पूर्व एजेंडा को सर्वसहमति व्यक्त की गई. बैठक में सभी सासंद प्रतिनिधि, विधान परिषद सदस्य ई सच्चिदानंद राय, नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय, उप नगर आयुक्त अजीत कुमार, कार्यपालक अभियंता, धीरेन्द्र कुमार, सिटी मैनेजर, अरविन्द कुमार, वेद प्रकाश वर्णवाल, संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, सहायक अभियंता, राजश्री, राहुल कुमार आदि उपस्थित थें। 

Chhapra: लायंस क्लब महाराजगंज रघुशांति ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आज “नेकी का दरबार” कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन लायंस क्लब शेड, चिल्ड्रन पार्क, डाक बंगला रोड पर किया गया, जहां जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना था।

यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष लायन ममता पुतुल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें क्लब के प्रमुख सदस्य, जिनमें लायन सोनी गुप्ता, लायन रीता मिश्रा, लायन दीपशिखा, लायन रूबी जी, लायन प्रियंका जी, लायन शोभा जी, लायन ऋषेंद्र जी, लायन संदीप जी, लायन सुनील जी, लायन प्रमोद मिश्रा, लायन शैलेंद्र जी, लायन अजय जी, लायन आनंद अग्रहरि, और लायन साकेत जी शामिल थे, ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

क्लब अध्यक्ष लायन ममता पुतुल ने कहा, “नेकी का दरबार जैसे कार्यक्रम समाज सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं। जरूरतमंदों की मदद करना हमारा कर्तव्य है, और ऐसे प्रयासों के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करते रहेंगे।”

कार्यक्रम के दौरान दर्जनों जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र वितरित किए गए। सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज सेवा के इस प्रयास को सफल बनाने के लिए अपना सक्रिय सहयोग दिया।

आज का पंचांग
दिनांक 15/12 /2024 रविवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष पूर्णिमा
दोपहर 02 :31 उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र मृगशिरा
सुबह 02:20 उपरांत आद्रा (16 दिसंबर 2024 )
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि वृष
सुबह 03:04 उपरांत मिथुन
सूर्योदय 06:28 सुबह,
सूर्यास्त :05:01 संध्या,
चंद्रोदय :04:50 संध्या
चंद्रास्त आज नहीं है
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 06:28 सुबह 07:47 सुबह,
चर 07:47 सुबह 09:07 सुबह
लाभ 09:07 सुबह 10:26 सुबह
अमृत 10:26 सुबह 11:45 सुबह
काल 11:45 सुबह 01:04 दोपहर
शुभ 01:04 दोपहर 02:23 दोपहर
रोग 02:23 दोपहर 03:42 संध्या
उद्देग 03:42 संध्या 05:01 संध्या
लगन : वृच्चिक
सुबह 06:34 उपरांत धनु लगन
राहुकाल
संध्या 03:42 से 05:01 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:24 से 12:06 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
धनार्जन होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर भुरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर नीला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। फालतू खर्च होगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद आसमानी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मान बढ़ेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर फिरोजा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर नीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है।
लकी नंबर 4 लकी कलर पिला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर केशरी
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: सारण फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सारण खेल महोत्सव 2024 का रविवार को शुभारंभ होगा।  यह खेल महोत्सव 15 से 28 दिसंबर 2024 तक चलेगा। 14 दिनों में विभिन्न खेलों के आयोजन किए जाएंगे। 

15 दिसंबर 2024 को फुटबॉल (पुरुष) का आयोजन राजेन्द्र स्टेडियम में होगा। 16 दिसंबर 2024 को फुटबॉल (महिला)का आयोजन राजेन्द्र स्टेडियम में होगा। वहीं 17 से 21 दिसंबर तक सारण प्लेयर्स लीग क्रिकेट का आयोजन होगा। 22 और 23 दिसंबर को खेल भवन में शतरंज के मुकाबले होंगे। 22 दिसंबर को भारतोलन प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन में होगा। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 दिसंबर तक गोदना सेमरिया मैदान,रिविलगंज में होगा। जबकि 27 और 28 दिसम्बर को वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पीएन सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में सम्पन्न होगा। 

आयोजन सारण खेल महोत्सव के अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर ने बताया कि क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के माध्यम से खेल का माहौल बनेगा और नए खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। ऐसे प्रयाशों से खिलाड़ियों का विकास हो सकेगा, जिससे वह आगे चलकर बड़े खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। 

उन्होंने सारण के लोगों से बड़ी संख्या में इस खेल महोत्सव में भाग लेने और खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा करने की अपनील की है।