Chhapra: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों के मौसम में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीड़ को कम करने के लिए यात्रियों की मांग पर लखनऊ – छपरा के मध्य एक जोड़ी वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस वाया वाराणसी, सुरेमनपुर, बलिया एवं गाजीपुर सिटी चलाने का निर्णय लिया गया है।

आठ कोच से चलने वाली आरक्षित वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन लखनऊ तथा छपरा से 25 अक्टूबर से 08 नवम्बर,2024 तक 13 फेरों के लिये निम्नवत् किया जायेगा।

गाड़ी सं-02270 लखनऊ-छपरा वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी 25, 26, 27, 28, 30, 31 अक्टूबर 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 नवम्बर, 2024 तक लखनऊ से 14:15 बजे, प्रस्थान कर सुल्तानपुर से 16:05/16:07 बजे, वाराणसी जं से 18:20/18:25 बजे,गाजीपुर सिटी से 19:33/19:35 बजे,बलिया से 20:23/20:25 बजे,सुरेमनपुर से 20:55/20:57 बजे छपरा 21:30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में गाड़ी सं-02269 छपरा –लखनऊ वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस 25, 26, 27, 28, , 30, 31 अक्टूबर एवं 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 नवम्बर,2024 तक छपरा से 23:00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 23:35/23:37 बजे दूसरे दिन बलिया से 00:05/00:07 बजे,गाजीपुर सिटी से 00:59/01:01 बजे,वाराणसी जं 02:30/02:35 बजे सुल्तानपुर से 04:48/04:50 बजे छूटकर 06:30 बजे लखनऊ पहुँचेगी।

इस आरक्षित गाड़ी की संरचना में 08 वन्देभारत कोच प्रयुक्त होंगे।

यात्री उपरोक्त रेल गाड़ियों के रूट के अन्य ठहरावों और समय-सारणी की जानकारी रेल मदद हेल्पलाइन नं. 139 डायल अथवा रेलगाड़ी पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in से देख सकते हैं।

आज का पंचांग
दिनांक 06/10/2024 रविवार
आश्विन शुक्लपक्ष तृतीया
सुबह 07:49 उपरांत चतुर्थी
नक्षत्र विशाखा
रात्रि 12:11 उपरांत अनुराधा ( 07 अक्तूबर 24 )
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि तुला
संध्या 05:34 उपरांत वृछिच्क सूर्योदय 05:44 सुबह
सूर्यास्त :05:31संध्या,
चंद्रोदय :08:36 सुबह
चंद्रास्त : 07:27 संध्या
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 05:44 सुबह 07:12 सुबह,
चर 07:12 सुबह 08:41 सुबह
लाभ 08:41 सुबह 10:09 सुबह
अमृत 10:09 सुबह 11:37 सुबह
काल 11:37 सुबह 01:06 दोपहर
शुभ 01:06 दोपहर 02:34 दोपहर
रोग 02:34 दोपहर 04:02 संध्या
उद्देग 04:02 संध्या 05:31संध्या
लगन :कन्या
सुबह 06:36 उपरांत तुला लगन
राहुकाल
संध्या 04:02 से 05:31 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:15 से 12:01 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर फिरोजा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 1 लकी कलर आसमानी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें।
लकी नंबर 5 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 9 लकी कलर ब्लू

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी।जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर गुलाबी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है।
लकी नंबर 5 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर सफेद

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर केशरी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर भुरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

बेरूत, 05 अक्टूबर (हि.स.)। इजराइल के लड़ाकू विमानों ने आज सुबह लेबनान की राजधानी बेरूत के अलावा चौइफात और बोरज अल ब्रजनेह में बमबारी की। हिजबुल्लाह आतंकवादियों के कमांड सेंटर को भी निशाना बनाया । इस बीच लेबनान से भी इजराइल के हाइफा पर दो रॉकेट दागे गए। इजराइल की सेना लेबनान के कई हिस्सों पर बम बरसा रही है। वह लगातार ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के बंकरों को ध्वस्त कर रही है। इजराइल ने जमीनी लड़ाई भी छेड़ दी है।

ईरान के सरकारी मीडिया इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) के अनुसार, इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार सुबह से चौइफात और बोरज अल ब्रजनेह सहित लेबनान की राजधानी के कई इलाकों पर बमबारी की है। इसके अलावा बेदावी शरणार्थी शिविर पर इजराइली ड्रोन हमले में सईद अताउल्लाह अली और उनकी पत्नी और दो बच्चों की जान चली गई। ड्रोन से एक आवासीय क्षेत्र को निशाना बनाया गया। हमास ने कहा है कि इजराइल को इन अपराधों का अंजाम भुगतना होगा।

आईडीएफ के एक्स हैंडल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, वायुसेना ने दक्षिणी लेबनान में सलाह घंडौर अस्पताल के पास स्थित हिजबुल्लाह आतंकवादियों के एक कमांड सेंटर को निशाना बनाया। यह सेंटर एक मस्जिद के अंदर स्थापित किया गया था। आईडीएफ ने कहा कि वायुसेना की कार्रवाई से पहले स्थानीय नागरिकों को आगाह किया गया। पिछले चार दिन में आईडीएफ ने लेबनान में 2,000 से अधिक सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर 250 हिजबुल्लाह आतंकवादियों को मार गिराया। इनमें पांच बटालियन कमांडर, ⁠10 कंपनी कमांडर और छह प्लाटून कमांडर शामिल हैं। इजराइली वायुसेना दक्षिणी लेबनान में खुफिया आधारित अभियानों के दौरान एहतियाती हमले भी कर रही है। कल बेरूत में एक सटीक और खुफिया-आधारित हमले के दौरान हिजबुल्लाह की संचार इकाई का कमांडर मोहम्मद राशिद सकाफी मारा गया।

द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, आज लेबनान से हाइफा पर दो रॉकेट दागे गए। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस बीच इजराइल ने फिलिस्तीनियों से मध्य गाजा के नुसीरत और ब्यूरिज के कुछ क्षेत्रों को खाली करने का आह्वान किया है। यह आह्वान संभावित सात अक्टूबर की सालगिरह के हमलों की तैयारी के बीच आया है। आईडीएफ का कहना है कि उसके कमांडो ने इजराइली सीमा के करीब हिजबुल्लाह की सुरंगों को ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा हिजबुल्लाह के लिए हथियार ले जा रहे ईरानी विमान को वापस लौटने के लिए मजबूर कर दिया गया।

आईडीएफ ने लेबनान के ग्राउंड ऑपरेशन में अब तक 400 से अधिक हिजबुल्लाह आतंकियों के मारे जाने का आकलन किया है। द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, अमेरिका के मिशिगन में राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमा रहीं कमला हैरिस ने गाजा और लेबनान संघर्ष से नाराज अरब अमेरिकी नेताओं से मुलाकात की है।

पटना, 05 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार में पहली बार होने वाली वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 के ‘लोगो’ डिजाइन और ‘शुभंकर’ का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष 30 सेकेंड का वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी-2024 पर आधारित एक जिंगल्स प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सेलेमा टेटे और उप कप्तान नवनीत कौर ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंट किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने मुख्यमंत्री को बताया कि वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी बिहार कर रहा है। इसका आयोजन 11 से 20 नवम्बर के बीच राजगीर के खेल स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें छह देशों भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी की टीमें भाग लेंगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आनेवाले लोगों के लिए बेहतर ढंग से सारा इंतजाम कराएं। सुविधा में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी अतिथियों की मेहमाननवाजी अच्छे ढंग से करें, जिससे वे बिहार के बारे में अच्छा अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन सफल हो इसके लिए हरसंभव प्रयास और सहयोग राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी-2024 का आयोजन राजगीर में किया जा रहा है। राजगीर में भव्य खेल स्टेडियम बनाया गया है। मैं भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं और अन्य देशों से आनेवाली खिलाड़ियों का स्वागत करता हूं।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर ने यह प्रतियोगिता राजगीर में आयोजित कराने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वो दुनिया के कई स्टेडियम में खेल चुकी हैं लेकिन आधुनिक और पुरातन शैली के समन्वय के साथ जितना खूबसूरत और शानदार हॉकी स्टेडियम राजगीर का बना है वो अद्‌भूत है और ऐसा कहीं नहीं देखी। नवनीत कौर ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आपने राजगीर में बहुत बड़ा और भव्य खेल स्टेडियम बनाया है। अपने देश में भी और दूसरे देशों में भी हम लोग खेलने जाते हैं लेकिन इतना बढ़िया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कहीं नहीं देखा है। मुझे बिहार आकर अच्छा लगा है। हम सबको खुशी हो रही है कि आपके नेतृत्व में बिहार में खेल हित के लिए इतना बेहतर कार्य किया जा रहा है। हमें बिहार और देश पर गर्व है।

कौर ने कहा कि इस प्रतियोगिता का शुभंकर ‘गुड़िया’ बिहार की राज्य पक्षी गौरैया से प्रेरित है। गुड़िया के हाथ में हॉकी स्टीक हॉकी प्रतियोगिता का प्रतीक चिह्न है तथा हाथ में गोलकीपर का दस्ताना और बचाव की मुद्रा एक गोलकीपर के अंदर सतर्कता, स्फूर्ति एवं सुरक्षा के रणनीतिक गुणों को प्रतिबिंबित करता है। पास में पूरी टीम के लिए रखी एक गेंद खेल भावना के साथ मिलकर खेलने की अनिवार्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता महिला हॉकी खिलाड़ियों की है। इसलिए महिला सशक्तीकरण में बिहार सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता को पुष्ट करने के लिए गौरेया के प्रतीक के रूप में गुड़िया का शुभंकर चुना गया है। इस प्रतियोगिता के ‘लोगो’ का डिजाइन गौरवशाली बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत और सर्वांगीण प्रगति का प्रतीक है। बोधि वृक्ष और हॉकी स्टिक को लोगो के रूप में रखा गया है। बोधि वृक्ष ज्ञान शक्ति, स‌द्भाव, सहिष्णुता और विकास का प्रतीक है, जो बिहार के समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास से लोगों को जोड़ता है। ‘हॉकी स्टिक’ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी का प्रतीक है।

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (हि.स.)। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम को झटका लगा है। हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे पीठ की चोट के कारण तीन टी20 मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर बल्लेबाज तिलक वर्मा टीम में मौका मिला है। तिलक रविवार को मैच की सुबह ग्वालियर में टीम के साथ जुड़ेंगे।

बतादें कि बांग्लादेश श्रृंखला की शुरुआत से पहले मुंबई में ट्रेनिंग के दौरान ही दुबे की पीठ की चोट फिर उभर आई थी और ग्वालियर आने के बाद भी दर्द कम नहीं हुआ। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें असहजता भी महसूस हुई। ऐसे में वो अब रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए अपडेटेड टीमः

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा ( विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव, तिलक वर्मा

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (हि.स.)। दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और हरियाणा से जुड़ी मतदान प्रक्रिया आज पूरी हो गई। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बहुपक्षीय मुकाबले में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। यहां सरकार बनाने के लिए गठजोड़ जरूरी होगा।

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर आज मतदान सम्पन्न हुआ। एग्जिट पोल के मुताबिक पिछले 10 साल से सत्तारूढ़ भाजपा को इस बार 20-32 तक सीटें मिल सकती हैं। वहीं राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 55 से 62 सीटें मिल सकती हैं।

दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में बहुपक्षीय मुकाबला है। यहां की 90 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेस का गठबंधन है। भाजपा, पीडीपी और अन्य पार्टियां स्वतंत्र लड़ रही हैं। यहां के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 40 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा अपने दम पर सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए 27 से अधिक सीटें जीत सकती है।

हरियाणा के एग्जिट पोल के संबंध में दैनिक भास्कर के अनुसार भाजपा को 55 से 59, कांग्रेस को 44 से 54, जेजेपी को एक और स्वतंत्र को 01 से 05 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं ध्रुव रिसर्च के मुताबिक भाजपा 22 से 32, कांग्रेस 50 से 64 सीटें हासिल कर सकती है। पीपल्स पुल्स के मुताबिक भाजपा 20 से 32, कांग्रेस 49 से 61 और अन्य तीन से चार सीटें ले सकते हैं।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के सर्वे की बात की जाए तो दैनिक भास्कर के अनुसार भाजपा 20 से 25 सीटें, कांग्रेस-एनसी गठबंधन 35 से 40, पीडीपी 04 से 07 और अन्य 12 से 16 सीटें हासिल कर सकते हैं। इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे के मुताबिक भाजपा 27 से 32, कांग्रेस-एनसी 40 से 48, पीडीपी 6 से 12 और अन्य 6 से 11 सीटें जीत सकते हैं। पीपल्स पुल्स के अनुसार भाजपा 23 से 27, कांग्रेस-एनसी 46 से 50, पीडीपी 7 से 11 और अन्य 4 से 6 सीटें हासिल कर सकते हैं।

‘बिग बॉस 18’ 6 अक्टूबर से शुरू होगा। हर साल की तरह सलमान खान इस रियलिटी शो के भी होस्ट हैं। इस साल की थीम ‘समय का तांडव’ है। यह शो अतीत, वर्तमान और भविष्य की थीम पर आधारित होगा। ‘बिग बॉस 18’ का घर भी इसी थीम के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस घर में गुफाएं, किले, मूर्तियां, मिट्टी के बर्तन देखने को मिलेंगे।

इस साल बिग बॉस के घर में छिपे हुए प्रवेश द्वार, छिपे हुए दरवाजे, कैमरे और कुछ ऐसी जगहें हैं जिन्हें आसानी से नहीं देखा जा सकता है। बगीचे में प्रवेश करते ही आपको एक विशाल स्तंभ दिखाई देगा। वहां से एक सड़क बिग बॉस के घर की ओर जाती है। बाथरूम की थीम तुर्की हम्माम से प्रेरित है और इसमें बैठने की जगह के साथ प्रवेश द्वार पर एक बड़ा ट्रोजन हॉर्स है। बिग बॉस के घर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

लिविंग रूम बहुत खूबसूरत है। एक कोने में बैठने की व्यवस्था है और बीच में एक बड़ी डाइनिंग टेबल है। किचन को एक गुफा की तरह डिजाइन किया गया है, जबकि बेडरूम एक महल जैसा दिखता है। घर में एक जेल भी है, जो किचन और बेडरूम के बीच में है। आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार ने बताया कि इस आलीशान घर को बनाने में 200 मजदूरों ने 45 दिनों तक कड़ी मेहनत की है।

इस घर का काम ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के खत्म होने के बाद शुरू हुआ था। ओमंग ने कहा, “सेट बनाने में 45 दिन लगे, ओटीटी के तुरंत बाद काम शुरू हुआ। घर को डिजाइन करने में काफी दिन लगता है, लेकिन अगर फर्श हो तो ज्यादा समय लगता है। सबसे पहले इस पर काम करना होगा। बेडरूम में सीढ़ियां इस साल का सबसे जटिल विचार था, शायद इसी वजह से इस साल यह प्रतियोगियों को बोर करेगी।”

ओमंग ने कहा, सभी सुख-सुविधाओं वाले इस लग्जरी घर के लिए बजट दिया जाता है, लेकिन इसकी कीमत हमेशा बजट से ज्यादा होती है। ‘बिग बॉस 18’ का प्रीमियर रविवार 6 अक्टूबर को होगा और यह शो कलर्स चैनल और जियो सिनेमाज पर देखा जा सकता है।

‘स्त्री-2’ के बाद राजकुमार राव की फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ दर्शकों के सामने आ रही है। राजकुमार राव के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद राजकुमार राव की फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ का एक गाना चर्चा में है।

फिल्म का नया गाना ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ जल्द ही रिलीज होगा। इस गाने में राजकुमार राव भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ थिरकते नजर आएंगे। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पैपराजी के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में राजकुमार राव को पवन सिंह के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। फिल्म के इस नए गाने ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की झलक देखने के लिए फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं।

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। इससे पहले पवन सिंह ने राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री-2’ के गाने को आवाज दी थी। अब उन्होंने एक बार फिर से बॉलीवुड सिनेमा में एंट्री कर ली है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी का भरपूर डोज देगा। इस फिल्म से एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में वह अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Chhapra: सारण जिलान्तर्गत कई थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में विफलता के साथ ही कई अन्य प्रकार की शिकायतें प्राप्त होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं बेहतर प्रशासनिक सुगमता हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों को पदस्थापित किया गया है।

इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरीगंज थाना के थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित और पुलिस बल को लाइन हाजिर कर दिया था। जिसके बाद अब डोरीगंज थाना में नए थानाध्यक्ष की तैनाती की गई है। 

इसे भी पढ़ें: सारण एसपी की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पदाधिकारी निलंबित, डोरीगंज थाना के सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर    



सारण एसपी की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पदाधिकारी निलंबित, डोरीगंज थाना के सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Saran: Pravesh Kumar will be Doriganj Police Station sho

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को राज्य की कुल 90 सीटों पर शाम 05 बजे तक औसतन 61 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह 07 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 06 बजे तक जारी रहा।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक राज्य में 61 फीसदी मतदान हो चुका है। शाम छह बजे जो लोग मतदान केंद्रों के बाहर लाइनों में होंगे उनका वोट डलवाया जाएगा। छह बजे के बाद किसी भी मतदाताओं को लाइनों में नहीं लगाया गया। आज मतदान के दौरान रोहतक जिले के महम विधानसभा हलके में पूर्व विधायक बलराज कुंडू के साथ मारपीट तथा उनके भाई को बंधक बनाने की खबरें आईं। हिसार जिले के नारनौंद हलके में कांग्रेस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई। नूंह जिले में कांग्रेस तथा बसपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव की घटना की खबर है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक अंबाला जिले में 62.26 प्रतिशत, भिवानी जिले में 63.06, चरखी-दादरी जिले में 58.10, फरीदाबाद जिले में 51.28, फतेहाबाद जिले में 67.05, गुरुग्राम जिले में 49.97, हिसार जिले में 64.16, झज्जर जिले में 60.52, जींद जिले में 66.02, कैथल जिले में 62.53, करनाल 60.42, कुरुक्षेत्र जिले में 65.55, महेंद्रगढ़ जिले में 65.76, नूंह जिले में 68.28, पलवल जिले में 67.69, पंचकूला जिले में 54.71, पानीपत जिले में 60.52, रेवाड़ी जिले में 60.91, रोहतक जिले में 60.56, सिरसा जिले में 65.37, सोनीपत जिले में 56.69 तथा यमुनानगर जिले में 67.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इस बीच हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने राज्य में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने पर प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मामूली झड़प की घटनाएं सामने आई हैं लेकिन कहीं पर भी प्रत्याशियों के समर्थकों के आपसी झगड़े के कारण मतदान प्रक्रिया बाधित नहीं हुई है।

Chhapra:  जेपी के गांव को बाढ़ और कटाव से बचाने के लिए सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने 2018 में बड़ी पहल की थी जिसके तहत बिहार और यूपी की संयुक्त परियोजना रिंग बांध की नींव पड़ी थी। इसमें न सिर्फ बिहार का इलाका बल्कि यूपी के गांव भी शामिल हुए। सांसद के प्रयास से जेपी के गांव के यूपी और बिहार के दोनों भाग को बचाने के लिए कुल 125 करोड़ की परियोजना बनी। इसके तहत बिहार सीमा में कुल चार किमी में घाघरा के किनारे कुल 85 करोड़ का बजट से रिग बांध का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के हिस्से का करीब दो सौ मीटर का काम कोर्ट केस की बजह से लटका हुआ है।

अब सांसद रुडी ने इस बांध को पूरा कराने के लिए एक बार फिर अपने प्रयास तेज कर दिये है। इसी संदर्भ में सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद रुडी ने मुख्य सचिव को बताया कि यूपी वाले हिस्से में रिंग बांध का कार्य पूरा न होने के कारण बाढ़ से सिताब दियारा जलमग्न हो गया है। सिताब दियारा के जेपी ट्रस्ट तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश की ओर से रिंग बांध पूरा नहीं होने के कारण पानी सिताब दियारा के रामेश्वर टोला में भी प्रवेश कर गया है। सिताब दियारा के रामेश्वर टोला के खेतों में पानी प्रवेश करने के कारण फसल बर्बाद हो गई है।

जेपी ट्रस्ट तक के सड़क तक पानी पहुंच गया है। कोर्ट केस में एक पक्ष राज्य सरकार भी है इसलिए राज्य सरकार की ओर से सांसद को आश्वस्त करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस विवाद का शीघ्र ही निपटारा किया जायेगा।

मालूम हो कि यूपी सीमा में रिंग बांध का कार्य दो भाग में पूरा होना था जिसमें कुल 40 करोड़ रूपये खर्च होने थे। परन्तु बलिया के अठगांवा गांव के पास करीब दो सौ मीटर में स्थानीय जमीन दाता के कोर्ट में जाने के कारण काम ठप है।

Chhapra: सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरीगंज थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही डोरीगंज थाना के सभी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक के द्वारा सारण जिला के डोरीगंज थानान्तर्गत अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली कर परिचालन किए जाने के संबंध में प्राप्त सूचना की जाँच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 से कराई गयी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 द्वारा अपने प्रतिवेदन में लगाये गए आरोपों की पुष्टि पाते हुए पासिंग गिरोह के साथ मिलकर डोरीगंज थाना के पदाधिकारी/कर्मी द्वारा अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली करवाने एवं कई वाहनों को पकड़कर वसूली उपरांत छोड़ देने का जिक्र अपने प्रतिवेदन में करते हुए दोषी पदाधिकारियों के संबंध में अंकित किया गया है।

उक्त जाँच प्रतिवेदन के आलोक में पुलिस अधीक्षक 1 पु०अ०नि० राहुल रंजन, थानाध्यक्ष, डोरीगंज थाना सहित 2. पु०अ०नि० तेजनारायण सिंह 3. पु०अ०नि० अजेस कुमार सिंह 4 पु०अ०नि० श्रृजन मिश्रा 5. पु०अ०नि० दिनदयाल राय 6. स०अ०नि प्रभंजन कुमार 7 चौकीदार सुमन मांझी सभी थाना डोरीगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही डोरीगंज थाना के शेष 12 पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केन्द्र वापस किया गया है एवं उपरोक्त सभी (कुल-18) पुलिस पदाधिकारियों से 07 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

इसके अलावे डोरीगंज थाना में प्रतिनियुक्त सभी सिपाही एवं अन्य कर्मियों को स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सारण जिला पुलिस के द्वारा जीरो टॉलरेन्स नीति का पालन करते हुए अवैध कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी, कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

Big action by Saran SP, half a dozen officers including police station chief suspended, all policemen of Doriganj police station present in line.